Responsive Scrollable Menu

बहन के सामने पिता को मारी गोली, फिर शव के किए टुकड़े; लखनऊ में क्यों कातिल बन गया बेटा?

Lucknow Pathology Owner Murder: लखनऊ में एक बेटा अपने पिता की डांट से इतना नाराज हो गया कि उसने बहन के सामने ही अपने पिता की हत्या कर दी. मामला लखनऊ के पॉश आशियाना इलाके का है. जहां 21 वर्षीय बीकॉम  के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी.

नीले ड्रम में मिला धड़ और सिर

पुलिस के मुताबिक, 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह एक शराब व्यापारी और पैथोलॉजी लैब के मालिक थे. 20 फरवरी की सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके बाद शव को कई टुकड़े किए और अवशेषों को एक नीले ड्रम में डाल दिया गया. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. पीड़ित का धड़ और सिर ड्रम के अंदर मिला, जबकि आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने के लिए हाथ-पैर दूसरे स्थान पर फेंक दिए.

मेरठ हत्याकांड की ताजा हुई याद

इस घटना ने मेरठ में हुए उस हत्याकांड की याद दिला दी, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की उसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए. लखनऊ की घटना मार्च 2025 में मेरठ में हुए हत्याकांड के लगभग एक साल बाद हुई है, जब नीले प्लास्टिक के ड्रम राष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात हो गए थे. इस हत्याकांड में 29 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला ने हत्या कर दी थी. मेरठ मामले में, अपराधियों ने शव को 15 टुकड़ों में काट दिया, उन्हें एक बड़े नीले ड्रम में रखा और गंध को छिपाने और खोज में देरी करने के लिए उसे गीले सीमेंट से सील कर दिया.

मेरठ मामले के बाद शुरू की पिता की हत्या की तैयारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेटे का अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता था और मेरठ मामले के बारे में सोशल मीडिया पर पढ़ने के बाद वह लगभग एक साल से उन्हें जान से मारने की योजना बना रहा था. लखनऊ में हुई इस घटना की जड़ पिता द्वारा बेटे पर बी.कॉम के बजाय नीट परीक्षा देने का दबाव डालने को लेकर हुए विवाद में छिपी थी; हालांकि बेटे ने इस बात से असहमति जताई. इस बात की जानकारी सेंट्रल पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर ने दी है. डीसीपी ने बताया कि, "49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह तीन दिन से लापता थे, जिसकी शिकायत उनके बेटे ने दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय अक्षत सिंह को गिरफ्तार किया, क्योंकि उसके विरोधाभासी बयानों से साजिश का खुलासा हुआ."

बहन के सामने मारी पिता को गोली

उन्होंने आगे बताया कि यह घटना आशियाना सेक्टर एल स्थित उनके तीन मंजिला घर में हुई. जहां फोरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं. पुलिस के अनुसार, हत्या 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे हुई थी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि, "मानवेंद्र के साथ तीखी बहस के बाद, अक्षत ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल छीनकर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई." यह घटना अक्षत की छोटी बहन के सामने घटी. जो अभी 11वीं क्लास में पढ़ती है. आरोप है कि उसने अपनी बहन को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. डीसीपी ने कहा कि, "बहन ने पूरी घटना देखी, लेकिन उसे धमकाकर चुप करा दिया गया."

हत्या के बाद बनाई गुमशुदा होने की झूठी कहानी

काकोरी स्थित वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक और शराब कारोबार में शामिल मानवेंद्र को आखिरी बार उस सुबह देखा गया. पिता की मौत के बाद बेटे अक्षत ने झूठी कहानी पुलिस को बताई. उसने पुलिस को बताया कि, उसके पिता ने उसे सुबह 6 बजे जगाया और कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं और दोपहर तक लौट आएंगे. लेकिन मानवेंद्र के तीनों मोबाइल नंबर बंद होने से परिवार चिंतित हो गया. 

आशियाना के एसएचओ क्षत्रपाल ने बताया कि, "सबूत मिटाने के लिए अक्षत शव को तीसरी मंजिल से घसीटकर बेसमेंट के एक खाली कमरे में ले गया. वहां उसने घर के औजारों का इस्तेमाल करके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. उसने कुछ हिस्सों को अपनी कार में लादा और सदराउना नामक एक सुनसान इलाके में ले जाकर उन्हें फेंक दिया." वहीं डीसीपी ने बताया कि, "धड़ और सिर को एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में भरकर उसी कमरे में छिपा दिया गया. अक्षत ने बाद में इसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया."

सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया बेटा

पुलिस ने सोमवार शाम को अक्षत को हिरासत में लेकर उसके घर पर छापा मारा और क्षत-विक्षत अवशेषों वाला ड्रम बरामद किया. फोरेंसिक विशेषज्ञ कार और घर में खून के धब्बों की जांच कर रहे हैं, जबकि टीमें लापता हिस्सों की तलाश में सदराउना में तलाशी अभियान चला रही हैं. जब अक्षत ने कार को साफ किया तो उसकी चाची के शक हुआ और जिन्होंने उससे इस बारे में पूछा, लेकिन उसने बात को टाल दिया.

सोमवार को पुलिस ने अक्षत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या की बात कबूल कर ली. बता दें कि मानवेंद्र का परिवार जालौन जिले का रहने वाला है. मानवेंद्र के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी हैं. मानवेंद्र की पत्नी का नौ साल पहले निधन हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: घर में रखे ड्रम से आ रही थी बदबू, अंदर मिला पैथ लैब मालिक का शव; जांच में जुटी पुलिस

Continue reading on the app

IND W vs AUS W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हील को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. 

टॉस पर क्या बोलीं दोनों कप्तान

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि आज हमारे लिए पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन होगा. इसलिए, एक ग्रुप के तौर पर हमने तय किया कि पहले बैटिंग करते हैं. मुझे मौका महसूस हो रहा है, क्योंकि पिछले दिन जब हमने वर्ल्ड कप खेला था, तो हम सबने बहुत एन्जॉय किया था और उम्मीद है कि आज भी हम एन्जॉय करेंगे. हमने कुछ बदलाव किए हैं. काश्वी टीम में वापस आ गई है.

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा, ' मैं पहले बॉलिंग करना पसंद करती. तो हमें मनचाहा रिजल्ट मिला है, लेकिन हमें जाहिर है कि हमें बहुत अच्छी शुरुआत करनी होगी और इस फ्रेश विकेट का फायदा उठाना होगा. हमने दो खास बदलाव किए हैं'.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

इंडिया: स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.

ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच खेली जाएगी 3 मैचों की ODI सीरीज, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

चुनाव आयोग और राज्य आयुक्तों की बैठक में बड़ा फैसला, EVM और मतदाता सूची साझा करने पर बनी सहमति, राष्ट्रीय घोषणा 2026 को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: देश में चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार और समन्वय को लेकर एक बड़ी पहल हुई है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और सभी राज्यों के चुनाव आयुक्तों (SECs) के बीच आयोजित एक राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन में ‘राष्ट्रीय घोषणा-2026’ को सर्वसम्मति से अपना लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस … Tue, 24 Feb 2026 23:00:31 GMT

  Videos
See all

Teacher ने Police को दी तहरीर, आरोपी फरार #pilibhit #viralvideo #viralnews #viralshorts #teacher #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:00:06+00:00

बुलडोजर की कार्रवाई, सूरत में अवैध ढांचे ढहे #viralvideo #viralnews #viralshorts #buldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:15:00+00:00

US-Iran War : ट्रंप की परमाणु बाउंड्री में 10 खाड़ी देश? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:00:33+00:00

What are David Lammy's plans for justice reform? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:01:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers