Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, 524 अंक टूटा सेंसेक्स, रेड जोन में कारोबार कर रहा निफ्टी

Stock Market Today: दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल मची हुई है. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी आज देखने को मिल रहा है. सप्ताह के दूसरे दिन इंडियन स्टॉक मार्केट रेड जोन में ओपन हुआ. इस दौरान बाजार के दोनों प्रमुख इंसेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार (24 फरवरी) को शुरुआती कारोबार में ही में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. इस दौरान निफ्टी 50 में भी भारी गिरावट दर्ज की गई.

Continue reading on the app

Mathura Holi 2026: आज से मथुरा–वृंदावन में गूंजेगी लड्डू होली, राधा-रानी की नगरी में बढ़ी रौनक, श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mathura Holi 2026: आज यानी 24 फरवरी 2026 से राधा-रानी की नगरी मथुरा–वृंदावन में होली का रंगीन माहौल और भी खास हो गया है. ब्रज की परंपराओं के अनुसार, बरसाना में प्रसिद्ध लड्डू होली का आयोजन शुरू हो गया है. इस अनोखी होली में रंगों के साथ-साथ मिठास की भी बरसात होती है.

भगवान श्री कृष्ण के समय से चली आ रही होली की तमाम परंपरा को आज भी ब्रज के लोग उसी तरह निभाते हैं. इस साल होलिका दहन और रंगों की होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में अगर आप भी मथुरा या वृंदावन जाने वाले हैं तो जान लें यहां रंगों की होली कब खेली जाएगी.

भक्तों पर उछाले जाते हैं हजारों लड्डू 

बरसाना की लड्डू होली हर साल होली से पहले मनाई जाती है. इसमें मंदिर परिसर में भक्तों पर हजारों लड्डू उछाले जाते हैं. भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आते हैं. राधा-रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है.

श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

इस आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है.

लड्डू होली केवल उत्सव नहीं है. यह ब्रज संस्कृति की जीवंत पहचान है. मान्यता है कि भगवान कृष्ण और राधा रानी के समय से यह परंपरा चली आ रही है. इसमें प्रेम, भक्ति और आनंद का संगम दिखाई देता है.

फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया मंदिर 

मथुरा और वृंदावन में भी होली की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंदिरों को फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया है. हर गली में भजन और कीर्तन की आवाजें सुनाई दे रही हैं. स्थानीय बाजारों में गुलाल, पिचकारी और पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी बढ़ गई है.

लठमार, फूल और रंगों की होली

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस दौरान होटल और धर्मशालाएं लगभग फुल हो जाती हैं. श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन और कार्यक्रम भी तय किए गए हैं. आने वाले दिनों में लठमार होली, फूलों की होली और रंगों की होली जैसे आयोजन होंगे. कुल मिलाकर, लड्डू होली के साथ ही ब्रज में होली का रंगीन सफर शुरू हो चुका है. यह उत्सव न सिर्फ आंखों को रंग देता है, बल्कि दिल में भी भक्ति और खुशी भर देता है.

मथुरा में कब होगी रंगो वाली होली? 

होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार के दिन किया जाएगा. मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया जाता है. इसके अगले दिन धुलंडी यानी रंग वाली होली मनाई जाएगी. इस दिन लोग रंगों और गुलाल के साथ होली खेलते हैं.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: किन लोगों को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए और इससे जुड़े नियम और मान्यताएं क्या हैं? जानिए

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय नवजात तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, IVF क्लीनिक से जुड़ी 7 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। देहरा पुलिस जिले की एक विशेष टीम ने पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 7 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली … Tue, 24 Feb 2026 22:48:52 GMT

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकासगाथा | Maharashtra News | Republic Bharat | Tesla | Devendra Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:11:33+00:00

India Israel Defence Deal: क्या भारत को मिलेगा आयरन डोम? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:10:01+00:00

Chakra View में देखिए Donald Trump ने कैसे Iran के सुप्रीम लीडर को दी अंतम चेतावनी | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:06:53+00:00

मुनीर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है खलीफा । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers