Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में पंजाबियों का विरोध:कट्‌टरपंथियों ने देश छोड़ने की धमकी दी, बोले- यहां भारत या सूडान नहीं बनने देंगे

न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों और खासकर पंजाबियों का विरोध शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के कट्‌टरपंथी नेता थॉमस सेवेल ने उन्हें देश छोड़ने की धमकी दी है। सेवेल ने कल (23 फरवरी) कहा कि हम नहीं चाहते कि ऑस्ट्रेलिया भारत और सूडान बने। सेवेल ने कहा कि इंडियंस को यह देश छोड़कर चले जाना चाहिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया केवल गोरों का है। उसने भारतीयों को नीच बताते हुए उनको निकालने की मांग की। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सेवेल के बयान को खारिज करते हुए ऑस्ट्रेलिया में रह रहे 2 लाख से अधिक पंजाबी सिखों और 10 लाख भारतीयों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। गृह मंत्री टोनी बर्क ने साफ किया है कि नफरत फैलाने वालों पर नए हेट स्पीच कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने कहा कि थॉमस सेवेल ऑस्ट्रेलिया में नस्लवाद और कट्टरपंथ का चेहरा है। मेलबर्न कोर्ट के बाहर सेवेल ने भारतीयों को पीआर देने का विरोध किया। उसने खुलेआम कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया को तीसरी दुनिया बनने से रोकना चाहता है और 10 लाख के करीब भारतीयों को वापस भेजने के हक में है। बता दें कि सेवेल के संगठन नेशनल सोशलिस्ट नेटवर्क को ऑस्ट्रेलिया की सरकार बैन कर चुकी है। बावजूद इसके सेवेल नस्लीय बयान देता है। गृह मंत्री टोनी बर्क ने स्पष्ट किया है कि ऑस्ट्रेलिया की पहचान उसकी डायवर्सिटी है और नफरत फैलाने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब ऑस्ट्रेलियाई सरकार नए हेट स्पीच कानून लागू कर रही है। 5 पॉइंट में जानें थॉमस सेवेल ने क्या कहा… जानें थॉमस सेवेल के बयान पर कौन क्या बोला… जानें कौन है थॉमस सेवेल और उससे जुड़े विवाद ***************** ये खबर भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में पंजाबियों की पुलिस में भर्ती पर प्रदर्शन: लेफ्ट विंग बोला- कीवी बनो या देश छोड़ो; 2 बार नगर कीर्तन रोक चुके सिखों का नगर कीर्तन रोके जाने के बाद अब न्यूजीलैंड पुलिस में पंजाबियों की भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। मैनीकॉ पुलिस स्टेशन में हुए भर्ती सेमिनार का स्थानीय डेस्टिनी चर्च के ब्रायन टमाकी ने न्यूजीलैंड में भारतीय खासकर पंजाबियों की बढ़ रही संख्या के खिलाफ आज (31 जनवरी) को प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,500 पर आया:निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट, 25,500 का लेवल तोड़ा; आईटी शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 23 फरवरी को गिरावट है। ये 800 अंक (0.90%) गिरकर 82,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक (0.80%) की गिरावट है। ये 25,500 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली है। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 23 फरवरी को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का दूसरा दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ये 34% सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। कल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।

Continue reading on the app

  Sports

खब्बू बल्लेबाज डुबो रहे लुटिया! भारत के फ्लॉप हो रहे बैटिंग ऑर्डर की वजह क्या?

भारतीय टीम के टॉप-8 खिलाड़ियों में से 6 लेफ्ट हैंडर हैं. सिर्फ कप्तान सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या ही हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. संजू सैमसन टीम में हैं, मगर अंतिम-11 में उनके लिए जगह नहीं बन पा रही है. Tue, 24 Feb 2026 15:36:42 +0530

  Videos
See all

Lucknow Murder: कारोबारी की हत्या, ऐसे खुला नीले ड्रम में पिता के टुकड़े रखने वाले राजा का राज | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:45:00+00:00

Haldwani Banbhoolpura Supreme Court Live: बनभूलपुरा केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:46:13+00:00

Breaking News LIVE : CM Yogi पर जमकर बरसे Shankaracharya Avimukteshwaranand | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:39:34+00:00

Breaking News | अब 'केरलम' के नाम से जाना जाएगा Kerala.. Modi Cabinet में लिया गया बड़ा फैसला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:38:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers