Responsive Scrollable Menu

भारत टेक्नोलॉजी का पावरहाउस है: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख विज्ञान सलाहकार ने कहा है कि भारत एक “तकनीकी महाशक्ति” है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को आगे बढ़ाने की व्हाइट हाउस की योजना में उसकी अहम भूमिका है। उन्होंने भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम की सराहना की।

राष्ट्रपति के सहायक और व्हाइट हाउस के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय के निदेशक माइकल क्रैटसिओस ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “भारत एक तकनीकी महाशक्ति है।”

हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होकर लौटे टॉप अमेरिकन साइंटिफिक एडवाइजर ने कहा, “ भारत हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियर तैयार करता है, उसके पास मजबूत घरेलू प्रतिभा है और वह अच्छे उत्पाद और एप्लिकेशन विकसित कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि विकसित और विकासशील देशों के बीच एआई अपनाने की रफ्तार में अंतर हर दिन बढ़ रहा है। उनके मुताबिक दुनिया को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में देखा जा सकता है और दोनों के लिए अलग तरह के उपायों की जरूरत है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विकासशील देश स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा ढांचा, कृषि और आम नागरिकों से जुड़ी सरकारी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में एआई को प्राथमिकता नहीं देंगे, तो वे एक अहम मोड़ पर पीछे छूट सकते हैं।

व्हाइट हाउस इस दिशा में “अमेरिकन एआई एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम” को आगे बढ़ा रहा है। क्रैटसिओस ने कहा कि अब तक विकासशील देशों के सामने एक कठिन विकल्प होता था, लेकिन यह कार्यक्रम उन्हें बेहतर तकनीक, वित्तीय सहायता और लागू करने में सहयोग का नया रास्ता देता है।

उन्होंने “वास्तविक एआई स्वायत्तता” का मतलब समझाते हुए कहा कि इसका अर्थ है सर्वोत्तम तकनीक का अपने लोगों के हित में उपयोग करना और वैश्विक बदलावों के बीच अपने देश की दिशा खुद तय करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रणनीति किसी एक प्रतिस्पर्धी देश के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, “यह इस बात के बारे में है कि यूनाइटेड स्टेट्स के पास दुनिया की सबसे अच्छी एआई टेक्नोलॉजी है और कई देश इसे अपने इकोसिस्टम में चाहते हैं।”

मानकों के बारे में उन्होंने कहा कि एआई के अगले चरण में “एजेंट” महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये एजेंट किस तरह आपस में संवाद करें और मिलकर काम करें, इसके लिए एक समान मानकों की जरूरत होगी। इसके लिए अमेरिकी संस्थान एनआईएसटी ने पहल शुरू की है, ताकि ये सिस्टम्स सुरक्षित और प्रभावी तरीके से साथ काम कर सकें।

वित्तीय संसाधन भी एक बड़ी चुनौती हैं, खासकर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए। क्रैटसिओस ने कहा कि एआई का पूरा ढांचा महंगा होता है। इसमें “डेटा सेंटर्स, सेमीकंडक्टर्स, पावर जेनरेशन” जैसी बुनियादी सुविधाएं जरूरी होती हैं।

उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन, एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक और दूसरी एजेंसियों के ज़रिए सपोर्ट जुटा रहा है। उन्होंने एक यूएस टेक कॉर्प्स की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “ये पीस कॉर्प्स वॉलंटियर्स की तरह होंगे, बस फोकस टेक्नोलॉजी पर होगा। हम टेक्निकल बैकग्राउंड वाले ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं जो एआई सॉल्यूशन्स को इम्प्लीमेंट करने में मदद करना चाहते हैं।”

क्रैट्सियोस ने कहा कि भारत “लंबे समय से इस मामले में एक मज़बूत पार्टनर रहा है कि यूनाइटेड स्टेट्स विदेशों में टेक्नोलॉजी कैसे शेयर करता है।” उन्होंने बताया कि अमेरिकी बड़ी तकनीकी कंपनियों के भारत में डाटा सेंटर और शोध केंद्र मौजूद हैं, जिससे दोनों देशों के बीच एआई क्षेत्र में सहयोग और गहरा हो रहा है।

--आईएएनएस

एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

4G हो या 5G यूजर, Vi के ₹698 वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

अगर आप महंगे डेटा प्लान्स से परेशान हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो Vodafone Idea (Vi) का ₹698 वाला प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही 4G और 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी.

The post 4G हो या 5G यूजर, Vi के ₹698 वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर नगर निगम ने राजवाड़ा पर ढोल बजाकर 57 बड़े बकायादारों के नाम किए सार्वजनिक, 2 करोड़ रुपये की वसूली का बनाया दबाव

शहर के बड़े संपत्ति कर बकायेदारों से वसूली के लिए इंदौर नगर निगम ने मंगलवार को एक बार फिर अनूठा तरीका अपनाया। निगम की टीम ने शहर के सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा पर ढोल बजाते हुए 57 बड़े बकायेदारों के नामों की सूची वाला पोस्टर चस्पा कर दिया। इस सूची में न केवल … Tue, 24 Feb 2026 20:36:20 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अविमुक्तेश्वरानंद गिरफ्तार हुए तो पूरे प्रदेश में प्रोटेस्ट होगा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:15:06+00:00

ChakraView: अजित पवार विमान हादसे पर शक भरे सवाल ! #shorts #chakraview #ytshorts #ajitpawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:04:00+00:00

UGC: 15 Ideas For Modi To Win Back GC Trust | RaGa's Anti-India Tirade Continues | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:12:57+00:00

News Ki Pathshala Live : मोदी ने 'बब्बर शेर' को जेल पहुंचाया.. अगला नंबर राहुल का? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers