Responsive Scrollable Menu

PAK vs ENG: आज पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी टक्कर, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाक को हर हाल में चाहिए जीत

PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. सुपर-8 का ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच आज श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 से होगी, जबकि टॉस 6:30 होगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे तो वहीं, हैरी ब्रुक इंग्लैंड की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.

पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा मैच

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धूल गया था. ऐसे में अब अगर पाकिस्तान ये मैच हार जाती तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे.

इंग्लैंड को जीत से मिलेगा सेमीफाइलन का टिकट

इसके साथ ही इंग्लैडं की टीम इस मैच को जीतकर लगभग सेमीफाइनल का अपना टिकट पक्का कर लेगी. क्योंकि वो श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुकी है. अब पाकिस्तान के हारने के बाद उसका ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के स्क्वाड

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक, शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद.

ये भी पढ़ें : वानखेड़े में सिर्फ छक्कों से बने 186 रन, WI vs ZIM मैच में टूटे सिक्स का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में रचा गया नया इतिहास

Continue reading on the app

Air Ambulance Crash: शाम 7:11 बजे भरी उड़ान, 23 मिनट बाद टूटा संपर्क; जानें रांची एयर एंबुलेंस क्रैश में कब क्या हुआ?

Ranchi Air Ambulance Crash: सोमवार रात झारखंड के चतरा जिले में रांची से नई दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार मरीज समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई. विमान को रात 10 बजे तक दिल्ली पहुंचना था, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और किसी की जिंदगी बचाने के लिए उड़े विमान ने ही सात लोगों की जान ले ली.

शाम 7.11 बजे विमान ने भरी थी उड़ान

इस विमान ने शाम 7.11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. विमानन नियामक डीजीसीए के एक बयान के अनुसार, दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार शाम 7:11 बजे उड़ान भरी. शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता से संपर्क स्थापित हुआ. विमान (टेल नंबर VT-AJV) का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से संपर्क हुई और उसके बाद विमान का रडार संपर्क टूट गया. इसके बाद तुरंत बाद विमान सिमरिया के पास जंगल में क्रैश हो गया. 

विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत

रांची एयरपोर्ट के सूत्रों का हवाला देते हुए, एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित किया, जिसके बाद विमान ने नियंत्रण खो दिया और संपर्क टूट गया. इस दौरान विमान ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया. विमान के क्रैश होने के बाद राहत बचाव टीमों को रवाना किया किया. रात 10:20 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही विमान में सवार सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मरने वालों में पायलट, को-पायलट, मरीज और चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं.

हादसे को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

एसपी सुमित कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, "हमें लगभग 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली. जंगल होने की वजह से घटनास्थल तक पहुंचना  आसान नहीं था." उन्होंने कहा कि, दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिश करेगी. हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हुई है.

एयर इंडिया के बाद तीसरा विमान हादसा

फिलहाल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की एक टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. बता दें कि सोमवार की विमान दुर्घटना भारत के विमानन क्षेत्र को प्रभावित करने वाली नई घटना है. इससे पहले 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में भी एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था. जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की जान गई थी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा में हुआ हादसा; 7 लोग थे सवार

लेयरजेट 45 विमान ने मुंबई से पुणे के बारामती के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया और उसमें भीषण आग लग गई. बता दें कि जून 2025 के बाद से यह तीसरी घातक नागरिक विमानन दुर्घटना है, जब एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था. इस घातक दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बचा था.

ये भी पढ़ें: Ranchi Air Ambulance Crash: एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान उजागर, सामने आई पूरी डिटेल; जानिए फ्लाइट में कौन-कौन था शामिल

Continue reading on the app

  Sports

Brisbane ODI में Team India की करारी हार, स्मृति मंधाना का अर्धशतक गया बेकार

मंगलवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए वनडे द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। एलिसा हीली की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में 1-2 से हार के बाद इस मैच में उतरी थी। उन्होंने मेहमान टीम को 214 रनों पर रोककर 215 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।
 

इसे भी पढ़ें: ICC ने जारी किया Women's T20 World Cup 2026 का Schedule, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान


लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान हीली ने फोएबे लिचफील्ड (32 गेंदों में 32 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। श्री चरानी ने 11वें ओवर में अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने इसी ओवर में जॉर्जिया वोल को भी आउट किया। आउट होने वाली कप्तान हीली ने 70 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने बेथ मूनी (79 गेंदों में 76 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। एनाबेल सदरलैंड (44 गेंदों पर 48 रन नाबाद) और गार्डनर (4 गेंदों पर 5 रन नाबाद) नाबाद रहीं और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत हासिल कर ली। मैच जिताने वाली इस शानदार पारी के लिए मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनते हुए, भारतीय महिला टीम ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया जब मेगन शट ने विकेट के सामने प्रतिका रावल को कैच दे दिया। शेफाली वर्मा एक रन पीछे बल्लेबाजी करने आईं और लय हासिल नहीं कर सकीं। उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। डार्सी ब्राउन ने उन्हें आठवें ओवर में कैच आउट किया। जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गईं। पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद एशले गार्डनर ने उन्हें आउट कर दिया। बेथ मूनी ने विकेट के पीछे एक शानदार कैच पकड़ा।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: South Africa से शर्मनाक हार के बाद Chennai पहुंची Team India, अब करो या मरो का मुकाबला


स्मृति मंधाना ने 20वें ओवर में ताहलिया मैकग्राथ की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मैकग्राथ ने अपने अगले ओवर में मंधाना को 58 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली पारी में सात चौके लगाए। दीप्ति शर्मा क्रीज पर आईं और जल्द ही सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद ऋचा घोष कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ शामिल हुईं और दोनों ने छठे विकेट के लिए 37 रन जोड़े।
Tue, 24 Feb 2026 17:10:57 +0530

  Videos
See all

AI Summit Congress Protest: राहुल के बब्बर शेर, देश के गद्दार | Rahul Gandhi | Delhi Police | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:15:45+00:00

पंचायत विवाद बना जंग का मैदान #muzaffarpur #viralvideo #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:14:01+00:00

मेरठ में नमाज के बीच घमासान #meerut #ramadan #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:08:00+00:00

रुबिका ने पूछा बच्चा हुआ नहीं तो मुंडन काहे करा रहे?India US Trade Deal | Goonj with Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers