Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, पहली बार सेवा तीर्थ में होगा आयोजन
Breaking News Today Live Updates: आज 24 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कई इलाकों में बूंदाबादी के बावजूद पारा लगातार बढ़ रहा है. वहीं पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी का दौर जारी है. उत्तर भारत में अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
आज दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक का आयोजन नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में होगा. जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. बता दें कि सेवा तीर्थ में ये पहली कैबिनेट की बैठक होगी. इससे पहले कैबिनेट की बैठक पुराने पीएमओ साऊथ ब्लॉक में हुई थी. उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज भोपाल में पार्टी की ‘किसान महाचौपाल’ में किसानों से बातचीत करेंगे.
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिनों के अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर रहेंगे. जब आज ही रूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे हो रहे हैं. इस बीच यूरोपीय यूनियन में शामिल देश रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
रोज़ की 7 अनहाइजीनिक आदतें जो बन सकती हैं बीमारियों की वजह
Daily Unhygienic Habits: अगर हमें हेल्दी रहना है, टो उसकी सबसे बड़ी जरूरत हाइजीन है। बावजूद इसके, हममें से कई लोग अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो हमें खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस के संपर्क में लाती हैं। रोजाना की जाने वाली ये हरकतें भले ही हमें हानिरहित लगती हैं, लेकिन इन्फेक्शन और रोगों […]
The post रोज़ की 7 अनहाइजीनिक आदतें जो बन सकती हैं बीमारियों की वजह appeared first on Grehlakshmi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Grehlakshmi





















