झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश:रांची से दिल्ली जा रही थी, विमान में 7 लोग सवार थे
झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस रास्ते में क्रैश कर गई है। एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस पर सात लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, रांची से उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद एयर एंबुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया था। इसके कुछ समय बाद चतरा जिला पुलिस को यह सूचना मिली कि सिमरिया के कसियातु, झुमरी बागी में एक एयर एंबुलेंस क्रैश कर गया है। पहले कुछ तस्वीरें देखिए.. इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। एयर एंबुलेंस में 7 लोग सवार थे। इसमें एक मरीज और एक मरीज के परिजन, एक डॉक्टर और 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट 1 मुख्य पायलट और 01 को-पायलट शामिल थे। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं
वेस्टइंडीज के इस रौद्र रूप से सहम जाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल!
West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18














.jpg)








