Responsive Scrollable Menu

Best EV: सबसे शानदार 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, इनमें मिलेगी लॉन्ग रेंज और प्रीमियम फीचर्स

Best 7-Seater EV: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV और SUV सेगमेंट में अब कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं, जो बड़ी फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लंबी ड्राइविंग रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आप भी फैमिली के लिए स्पेसियस और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

1. Mahindra XEV 9S
कीमत: ₹19.95 लाख से शुरू
रेंज: 679 किमी तक
यह SUV 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। ट्रिपल पैनोरमिक डिस्प्ले, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड और स्लाइडिंग सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 7 एयरबैग इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

2. Kia Carens Clavis EV
कीमत: ₹17.78 लाख
रेंज: 490 किमी
51.4 kWh बैटरी से लैस यह MPV वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल पैनोरमिक स्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं देती है।

3. MG M9
कीमत: ₹70.90 लाख
रेंज: 548 किमी
90 kWh बैटरी के साथ यह लग्जरी MPV 16-वे प्रेसिडेंशियल सीट्स, मसाज मोड, JBL साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और स्लाइडिंग डोर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स प्रदान करती है।

4. BYD eMax7
कीमत: ₹26.90 लाख
रेंज: 420–530 किमी
यह मॉडल बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और NFC कार्ड की जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

5. Mercedes-Benz EQB
कीमत: ₹72.20 लाख
रेंज: 530 किमी
लग्जरी सेगमेंट में EQB प्रीमियम केबिन, Burmester साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और ड्राइवर मेमोरी सीट जैसी हाई-एंड सुविधाएं देता है।

इन सभी 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों में आप अपनी जरूरत, बजट और रेंज प्राथमिकता के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Nissan Recall: निसान मोटर की 6.4 लाख से ज्यादा SUVs पर बड़ा सेफ्टी अलर्ट, पढ़ें डिटेल

Nissan Recall: अमेरिका की सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने निसान मोटर की लोकप्रिय SUV Nissan Rogue को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दो अलग-अलग तकनीकी खामियों के चलते 6 लाख 40 हजार से अधिक गाड़ियों को रिकॉल किया जा रहा है।

कितनी गाड़ियां प्रभावित?
NHTSA के अनुसार, 2023–2025 मॉडल ईयर की 3,23,917 Rogue SUVs में इंजन बेयरिंग फेलियर की आशंका है। वहीं 2024–2025 मॉडल ईयर की 3,18,781 गाड़ियों में थ्रॉटल बॉडी गियर टूटने का खतरा पाया गया है। दोनों समस्याएं ड्राइविंग के दौरान पावर लॉस और दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

इंजन में क्या दिक्कत?
प्रभावित मॉडलों में 1.5-लीटर KR15DDT VC-Turbo तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। संभावित बेयरिंग फेलियर के कारण गर्म इंजन ऑयल रिसाव, आग लगने का खतरा और चलते समय पावर खत्म होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कंपनी डीलर्स के जरिए इंजन कंट्रोल सॉफ्टवेयर रीप्रोग्रामिंग, डायग्नोस्टिक जांच और टेस्ट ड्राइव मुफ्त में करेगी।

थ्रॉटल गियर फेलियर क्यों गंभीर?
दूसरे रिकॉल में थ्रॉटल बॉडी गियर फ्रैक्चर की समस्या है। इससे एक्सीलेरेशन के दौरान पावर लॉस या रीस्टार्ट पर गियर एंगेज न होने की स्थिति बन सकती है, जो सड़क पर बड़ा खतरा पैदा कर सकती है।

पहले भी हुआ था रिकॉल
जनवरी 2026 में Nissan Sentra, Nissan Altima और Nissan Frontier समेत अन्य मॉडलों को डोर स्ट्राइकर वेल्डिंग कमजोरी के कारण रिकॉल किया गया था।

वाहन मालिक क्या करें?
Rogue मालिक मार्च 2026 से मेल द्वारा सूचना प्राप्त करेंगे। तब तक VIN नंबर के जरिए NHTSA या Nissan की वेबसाइट पर स्टेटस चेक किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, रिकॉल एक प्रिवेंटिव सेफ्टी कदम है, जो संभावित जोखिम को कम करने के लिए जरूरी होता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा छक्के, भारत का रिकॉर्ड भी टूटा... जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच में रिकॉर्डबुक हुई तहस-नहस

West Indies vs Zimbabwe T20 World Cup Match Records: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात हुई. वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. शिमरन हेटमायर की 85 रन की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर शिकंजा कस्ते हुए उसकी पारी को 17.4 ओवर में 147 रन पर ही समेट दिया. Mon, 23 Feb 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

Iran- America War : ईरान से भारतीयों को जल्द निकलने की सलाह | Tehran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:08:00+00:00

El Mencho की मौत से भड़की आग, Guadalajara समेत कई शहरों में बम धमाके | Mexico #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:02:12+00:00

‘सोने का गटर’ में अरबों का कारोबार #shorts #mumbai #dharavislum #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:38+00:00

Top Headlines Of The Today: Ranchi Air Ambulance Crash | Rahul Gandhi | CM Yogi | Rajkot | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers