Responsive Scrollable Menu

Holi से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन, मिलावट रोकने के लिए राज्यों को भेजा Special Alert.

 होली त्योहार से पहले खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य आयुक्तों से निगरानी बढ़ाने और दूध उत्पादों और खाद्य तेल में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। राज्य खाद्य आयुक्तों को लिखे पत्र में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा कि आगामी होली त्योहार के दौरान मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और दूध एवं दुग्ध उत्पादों (जैसे घी, खोआ, पनीर, आदि) और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

 FSSAI ने खाद्य उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने को कहा

इसमें कहा गया है कि मांग में इस वृद्धि से मिलावट की संभावना बढ़ती है। इसके मद्देनजर एफएसएसएआई ने ‘‘मिलावटी और असुरक्षित खाद्य उत्पादों, अर्थात - दूध और दुग्ध उत्पाद, मिठाइयां, नमकीन और पापड़, खाद्य तेल एवं घी, अनाज एवं अनाज उत्पाद आदि’’ के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी और प्रवर्तन कार्यों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य आयुक्तों को त्योहारी अवधि के दौरान ‘‘होली-मिलावट विरोधी अभियान - 2026’’ के हिस्से के रूप में अपने प्रवर्तन अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में निरीक्षण और नमूने लेने का निर्देश देने के लिए कहा। इन अभियानों को चिन्हित हॉट स्पॉट और संवेदनशील स्थानों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Continue reading on the app

Airfare Hike पर Supreme Court का सख्त रुख, केंद्र से कहा- 'यह गंभीर मुद्दा है, 4 हफ्ते में फैसला करें'

 केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि हवाई किरायों और संबद्ध शुल्कों में निजी एयरलाइन कंपनियों के स्तर पर मनमाने ढंग से किए जाने वाले बदलावों पर लगाम लगाने के मुद्दे को लेकर नागर विमानन मंत्रालय सक्रियता से विचार कर रहा है। एक जनहित याचिका में उठाए गए इस मुद्दे को शीर्ष अदालत ने बहुत गंभीर चिंता का विषय बताते हुए केंद्र को निर्णय प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया।

 गंभीर मुद्दा है

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा, “यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है। अगर ऐसा नहीं होता तो हम अनुच्छेद 32 के तहत याचिकाएं स्वीकार नहीं करते।” केंद्र की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने कहा कि मंत्रालय को जवाब दाखिल करने के लिए कम-से-कम तीन सप्ताह की जरूरत है, क्योंकि याचिका में उठाए गए पहलुओं पर सक्रिय विचार-विमर्श चल रहा है। पीठ ने यह दर्ज किया कि मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी। इससे पहले 19 जनवरी को शीर्ष अदालत ने त्योहारों और आपात स्थितियों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी को शोषण करार देते हुए केंद्र और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जवाब मांगा था।

उच्चतम न्यायालय ने 17 नवंबर को इस मामले में केंद्र, डीजीसीए और भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) को नोटिस जारी किए थे। सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन ने इस याचिका में नागर विमानन क्षेत्र में पारदर्शिता और यात्री संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र एवं सशक्त नियामकीय व्यवस्था बनाने की अपील की है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि निजी एयरलाइंस ने किसी ठोस वजह के बगैर इकॉनमी श्रेणी में प्रति यात्री मुफ्त सामान ले जाने की चेक-इन सीमा को 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया ताकि अतिरिक्त कमाई की जा सके।

 इसके अलावा याचिका में त्योहारों, मौसम संबंधी व्यवधानों या आपात स्थितियों में अचानक किराया वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर और अंतिम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ने वाले बोझ का भी जिक्र किया गया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि फिलहाल हवाई किरायों या संबद्ध शुल्कों की सीमा तय करने या उनकी समीक्षा करने की शक्ति किसी प्राधिकरण के पास नहीं होने से एयरलाइन कंपनियां ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ के जरिये मनमाने ढंग से किराया बढ़ा देती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया होगी सुपर-8 से ही बाहर? वेस्टइंडीज का रन रेट ना हुआ, किसी बॉलर की इकॉनमी हुई

Points Table, T20 World Cup 2026: टीम इंडिया पर सुपर-8 से ही बाहर होने का खतरा बरकरार है. जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हाल और बुरा है. कैसी है टीम इंडिया के आगे की राह आइए जानते हैं. Mon, 23 Feb 2026 23:51:16 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 24 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । तुला राशि । LIBRA । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:31+00:00

AAJTAK 2 । 24 FEBRUARY 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:30+00:00

AAJTAK 2 । 24 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:31+00:00

Iran America War: 5 बजते ही ईरान-अमेरिका में भीषण जंग शुरू! | Trump | Khamenei | World | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers