Responsive Scrollable Menu

T20 World cup: भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड? वेस्टइंडीज से वर्ल्ड कप में जीतना टेढ़ी खीर, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

T20 World cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार रही लेकिन दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की करारी हार ने टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित बिगाड़ दिया। अब अगले दो मुकाबले-जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ, भारत के लिए बेहद अहम हो गए हैं। जरा सी चूक घर में विश्व कप के खिताब के बचाव के सपने को खत्म कर सकती। 

भारत का सुपर-8 राउंड का अगला मैच 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ है। इसके बाद 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज से टक्कर होगी। दोनों मैच भारतीय टीम के लिए जीतना जरूरी है, वरना टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा। 

अगर रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा जिम्बाब्वे के खिलाफ भारी रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए। इनमें से भारत ने 10 जीते हैं। आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर जुलाई 2024 में हरारे में हुई थी, जहां भारत ने 42 रन से जीत दर्ज की थी।

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की टक्कर सिर्फ एक बार हुई है। 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए उस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया था। इस बार भी भारतीय टीम उसी तरह का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। हालांकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में है और टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल रही।

India vs Zimbabwe in T20Is

मैच भारत जीता जिम्बाब्वे जीता नो रिजल्ट
13 10 3 0

जिम्बाब्वे के बाद भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड थोड़ा संतुलित है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 टी20 खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 19 जीते हैं। हालांकि अगस्त 2023 में फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए आखिरी टी20 में भारत को 8 विकेट से हार मिली थी।

India vs West Indies in T20Is

मैच भारत जीता वेस्टइंडीज जीता नो रिजल्ट
30 19 10 1

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो कहानी थोड़ी अलग है। भारत और वेस्टइंडीज 4 बार आमने-सामने आए हैं लेकिन भारत सिर्फ एक मैच ही जीत पाया है। भारत की इकलौती जीत 2014 में मीरपुर में आई थी, जब टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीता था। इसके अलावा लॉर्ड्स, ब्रिजटाउन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को हार झेलनी पड़ी थी।

मौजूदा टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। ऐसे में भारत के लिए ये दोनों मुकाबले आसान नहीं होने वाले। अगर टीम इंडिया चेन्नई में जिम्बाब्वे से हार जाती है तो खिताब बचाने का सपना यहीं खत्म हो सकता है। साफ है कि आने वाले कुछ दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने की किस टीम की उम्मीद हुई कम? यहां जानें सुपर-8 की टीमों का पूरा हाल

T20 World Cup Semifinal Spot : सुपर-8 में खेल रही किन टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद सबसे कम रह गई है? हैरान करने वाली बात ये है कि टूर्नामेंट के मेजबान टीमों पर ही पहले बाहर होने का खतरा है.

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar: हां, सचिन को गलत आउट दिया था...'क्रिकेट के भगवान' के सामने झुका ये दिग्गज अंपायर! सालों बाद कबूला 'काला सच'- VIDEO

Steve Bucknor Confession: सचिन तेंदुलकर, जिन्हें 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाता है, विश्व क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। एक दिग्गत एम्पायर ने इन्हें एक नहीं बल्कि दो बार गलत तरह से आउट आउट दिया था, जिसके बाद फैंस का भी दिल टूट गया था। Tue, 24 Feb 2026 13:19:27 +0530

  Videos
See all

POCSO के घेरे में स्वामी Avimukteshwaranand! क्या होंगे गिरफ्तार? | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:17:04+00:00

बिहार में तेज रफ़्तार कार का कहर, 9 लोगों को रौंद डाला | Bihar News | Car Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:16:41+00:00

Live : 4 दिन की Police हिरासत में Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu | AI Summit शर्टलेस प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:16:43+00:00

Iran US Tensions : युद्ध से पहले ही ट्रंप का खामेनेई को सरेंडर? | Breaking |Middle East | Trump |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers