New Pickup: भारत में लॉन्च हुई 2026 Isuzu V-Cross, अब सभी वेरिएंट्स में मिलेगा 4x4 स्टैंडर्ड
Isuzu Pickup: जापानी वाहन निर्माता Isuzu Motors ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 Isuzu V-Cross लॉन्च कर दी है। इस लाइफस्टाइल पिकअप की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपये से ऊपर रखी गई है। नए मॉडल के साथ कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए 4x2 वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। अब V-Cross केवल 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ ही उपलब्ध होगी, जिससे इसे और ज्यादा ऑफ-रोड केंद्रित और प्रीमियम लाइफस्टाइल पिकअप के रूप में पेश किया गया है।
एक्सटीरियर में क्या बदला?
2026 V-Cross के फ्रंट में रिवाइज्ड बंपर डिजाइन दिया गया है। अब इसमें कम बॉडी क्लैडिंग और नया ब्लैक लिप एलिमेंट देखने को मिलता है, जिससे इसका लुक ज्यादा मॉडर्न और एग्रेसिव हो गया है। इसमें नए 18-इंच अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं, जो इसकी प्रीमियम अपील को बढ़ाते हैं। हालांकि पुराने मॉडल में दिया गया स्किड प्लेट हटा दिया गया है। LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और फॉग लैंप पहले जैसे ही रखे गए हैं। साइड प्रोफाइल को अब ज्यादा क्लीन और स्लीक लुक दिया गया है।
इंटीरियर में बड़ा अपग्रेड
कैबिन में सबसे बड़ा बदलाव नई 10.3-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन के रूप में देखने को मिलता है, जो पहले की 9-इंच यूनिट की जगह लेती है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है। डैशबोर्ड लेआउट को सिंपल रखा गया है, लेकिन टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स को पहले से बेहतर किया गया है।
इंजन और वेरिएंट
इस पिकअप में 1.9-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह 4WD MT Z, 4WD MT Z Prestige और 4WD AT Z Prestige वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
फीचर्स और सेफ्टी
नई V-Cross में 360-डिग्री कैमरा, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल डिसेंट असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम और प्रीमियम अपडेट्स के साथ 2026 Isuzu V-Cross अब पहले से ज्यादा दमदार, सक्षम और एडवेंचर-रेडी पिकअप बनकर सामने आई है।
(मंजू कुमारी)
PHEV SUV: भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी JSW MG की प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी, पढ़ें डिटेल
PHEV SUV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर (JSW MG Motor India) की नई प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी का टेस्टिंग म्यूल हाल ही में भारतीय सड़कों पर देखा गया है। यह मॉडल चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर आधारित है और इसका इंटरनल कोडनेम ‘520’ बताया जा रहा है। यह एमजी की पहली मास-मार्केट PHEV एसयूवी होगी, जिसे मौजूदा MG Hector से ऊपर पोजिशन किया जाएगा। लॉन्च अक्टूबर या दिसंबर 2026 तक होने की संभावना है।
दमदार एक्सटीरियर और बड़ी रोड प्रेजेंस
स्पाई शॉट्स के अनुसार एसयूवी का बॉक्सी और अपराइट डिजाइन इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देता है। 4745 मिमी लंबाई और 2810 मिमी व्हीलबेस के साथ यह अपने सेगमेंट की बड़ी SUV साबित हो सकती है। फ्रंट में डुअल-पॉड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप और LED DRLs मिलेंगे। PHEV वर्जन में हनीकॉम्ब ग्रिल, जबकि EV वर्जन में क्लोज्ड फ्रंट फेस मिलेगा। 18-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और रैपअराउंड टेललाइट्स डिजाइन को प्रीमियम टच देते हैं।
टेक-लोडेड और स्पेशियस इंटीरियर
कैबिन में 12.8-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और मिनिमलिस्ट लेआउट मिलेगा। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स की उम्मीद है। 5 और 7-सीटर विकल्प के साथ रियर सीट 125 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकेगी, जबकि बूट स्पेस 1945 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
एडवांस फीचर्स और सेफ्टी
एमजी की i-Smart कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल की, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESP और TPMS शामिल होंगे।
पावरट्रेन और रेंज
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 197 hp पावर देंगे। 20.5 kWh बैटरी से 100-125 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज और कुल 1100 किमी तक की रेंज संभव है। अनुमानित कीमत 25-35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















