होली का त्योहार उत्साह और रंगों के लिए जाना जाता है। विश्वभर में ब्रज की होली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ब्रज की लट्ठमार होली, फूलों की होली और लड्डओं की होली काफी फेमस है। बरसाना की लट्ठमार होली उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मनाई जाने वाली पारंपरिक होली है, यह होली राधा रानी और भगवान कृष्ण के प्रेम और उनकी लीलाओं पर आधारित है। और यह होली का गाना सबको जरुर पसंद आएगा।
होरी खेले तो आ जइयो,
बरसाने रसिया
रंग भी लइयो गुलाल भी लइयो,
गोपी भी लइयो संग ग्वाल भी लइयो,
मन मिले तो आ जइयो,
बरसाने रसिया
फाल्गुन मास में बरसाना की रंगीली गली में होने वाले इस उत्सव में नंदगांव के पुरुष (हुरियारे)बरसाना की महिलाओं (हुरियारिनों) पर रंग डालते हैं और बदले में महिलाएं उन्हें हंसी-मजाक में लाठियों (लठा) से पीटती हैं,जिससे पुरुष अपनी ढाल से बचते हैं। बृज में कहते हैं न-
या होरी को का कोऊ जाने
होरी को रस रसिक ही जाने
मन में सदा के लिए अंकित
कब से शुरू होगी लठामार होली
इस साल 26 फरवरी को बरसाना की नारियां नंद गांव के होरियारों के साथ लठमार होली खेलेंगी। बरसाने की इस अनोखी परंपरा को सही रूप में समझने के लिए राधा रानी के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रेम को हृदय में स्थान देना आवश्यक है। बरसाना में राधा रानी, जिन्हें स्नेहपूर्वक ‘लाड़ली जी’ कहा जाता है जो कि विशेष और सर्वोपरि महत्व है, क्योंकि यही उनकी जन्मभूमि और उनकी दिव्य लीलाओं की पावन धरती मानी जाती है।
फाल्गुन में भीगती प्रेम की डोर
गौरतलब है कि बरसाना की लठमार होली विश्वप्रसिद्ध है। बरसाना और नंदगांव के बीच प्रेम में सरोबार ऐसी डोर है जो हर फागुन में रसरगं में भीजती है और अपने भक्तों को उसी प्रेम में भिगोती है। शिवरात्रि के दिन से ही लाडली जी महल से ढप, मृदंग और झांझ की थाप पर ब्रजवासी भक्ति और प्रेम में डूबे हुए नाचते-गाते होली की गुहार लगाने लगते हैं।
होरी है भई होरी है,होरी है भई होरी है
लठामार बरसाना खेलूं राधा रानी से मैं बोलूं
लाया हूं नंद का लाल रसिया होरी में,
सुनले ओ नंद के लाल रसिया होरी में,
लाल गुलाल लगा दूं तोपे, फिर मैं बोलूं सीधे मुंह से
मैं तो मारूं पिचकारी धार रसिया होरी में
नारी बनाई नचाई छोड़िहों
होली खेलने का विशेष आमंत्रण भेजा जाता है
नंदगांव के पुरुषों को बरसाना की महिलाओं द्वारा होली खेलने के लिए न्योता भेजा जाता है। वहीं, टेसू और पलाश के फूलों से बने रंगों से होली खेली जाती है। कहा जाता है कि फागुन में नंदगांव से होरियारों की ओर से बरसाना की होरियारिनों के लिए देसी घी भेजा जाता है जिससे वे ताकत से उन पर लाठी बरसा सकें।
Continue reading on the app
क्या आप ने सुना है कि जब शरीर नींद की अवस्था में होता है तो कैलोरी स्टोर करता है, बर्न नहीं करता। वैसे यह एक आम धारणा है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। सोते समय कैलोरी बर्न करने की मात्रा अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करती है जैसे वजन, मेटाबॉलिज्म और हर रात की अच्छी नींद। आखिर हम सोते समय कितनी कैलोरी बर्न करते हैं और कैसे बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं-
कितनी कैलोरी करते हैं खर्च
अधिकांश लोग आठ घंटे की नींद के दौरान लगभग 400 कैलोरी खर्च कर लेते हैं, जबकि जिन व्यक्तियों की मांसपेशियां अधिक होती हैं या जिनका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वे करीब 500 कैलोरी तक जला सकते हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि शरीर आराम करते समय भी ऊर्जा का निरंतर उपयोग करता रहता है।
इन तरीकों से ज्यादा कैलोरी कर सकते हैं बर्न
- रात 8 बजे के बाद खाना आपके मेटाबॉलिज्म को उतना स्लो नहीं करता है, जितना गलत खानपान। रात के समय या शाम के स्नैक्स में क्या ले रहे हैं उस पर जरुर ध्यान दें।
- प्रतिदिन एक्सरसाइज करने और खासकर मसल्स को मजबूत बनाने वाले वर्कआउट करने से ज्यादा मात्रा कैलोरी बर्न करने में सहायक होती है। अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं तो यह फायदा पहुंचा सकता है।
- वजन कम करने से मेटाबॉलिज्म की रफ्तार बढ़ती है। अगर आप सोने से पहले कैफीन युक्त ड्रिंक लेने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
- प्रतिदिन सोने-जागने का नियमित रुल बनाएं। आप चाहे तो सोने से पहले कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं। जिससे आप आसानी सो सकते हैं।
- सोने से पहले भूलकर भी फोन, कंप्यूटर या टीवी को बंद कर सकते हैं। इन डिवाइसेस से निकलने वाली रोशनी आपकी नींद की रिदम को खराब कर सकती हैं।
क्या सोते समय फैट भी होता है बर्न
जब हम सोते हैं, तब भी शरीर कैलोरी बर्न करते हैं। यह ऊर्जा कभी शरीर में जमा वसा (फैट) से आती है तो कभी कार्बोहाइड्रेट से, जो ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होते हैं। हालांकि, असल मायने इस बात के हैं कि आपकी कुल ऊर्जा जरूरत कितनी है, शरीर में मांसपेशियों की मात्रा कितनी है, आपकी नींद कितनी अच्छी है और आप दिनभर कितने सक्रिय रहते हैं। यही सभी कारक मिलकर तय करते हैं कि शरीर ऊर्जा का उपयोग किस तरह करेगा।
Continue reading on the app