Responsive Scrollable Menu

वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष ने दुनिया भर में मानवाधिकार पर हो रहे हमलों को दुखद करार दिया है। उन्होंने सूडान, गाजा और यूक्रेन में जारी संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय कानून के बड़े पैमाने पर उल्लंघन और आम लोगों की भयानक तकलीफों का जिक्र किया।

जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के उद्घाटन समारोह पर यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, कानून के राज को ताकत के राज से दबाया जा रहा है।

गुटेरेस ने कहा, दुनिया भर में, मानवाधिकारों का जानबूझकर, रणनीति के तहत और कभी-कभी बड़े दंभ के साथ अपमान हो रहा है।

यूएन ह्यूमन राइट्स चीफ ने संगठन की स्थिति को बेहद दुखद करार दिया। उनके मुताबिक इस वक्त संगठन मुश्किल दौर में खुद को बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। उन्होंने कहा कि फंडिंग में कटौती के कारण उनका ऑफिस सर्वाइवल मोड में है, जिसकी वजह यूएन विशेषज्ञों पर दबाव और अमेरिका का अलग होना है।

गुटेरेस ने कहा, इंसानी जरूरतें बढ़ रही हैं जबकि फंडिंग खत्म हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख, वोल्कर टर्क ने काउंसिल को बताया कि बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का हनन हो रहा है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया सत्ता और संसाधन की कमी से जूझ रही है। वह सूडान, गाजा, म्यांमार और यूक्रेन में हो रहे संघर्षों को खत्म करने की गुटेरेस की अपील के साथ खड़े दिखे।

टर्क ने कहा, दुनिया भर में, अपना दबदबा बनाने और खुद को दूसरे से बेहतर बताने की होड़ लगी है। लेकिन ये भी सच है कि लोगों का सम्मान, समान अधिकार और न्याय के प्रति विश्वास भी पक्का है। मानवाधिकार बहुत जरूरी हैं।

यूएन मानवाधिकार प्रमुख ने ये भी कहा कि स्वतंत्र देशों को धमकियां दी जा रही हैं, इस बात की परवाह किए बिना कि उनसे उठी चिंगारी कितनी भयावह हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि धन की कमी ने 2025 में शुरू की गई दो जांचों—कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संभावित युद्ध अपराधों की जांच और अफगानिस्तान में दुर्व्यवहार की जांच—को चालू होने से रोक दिया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ZIM vs WI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले बैटिंग करेगी वेस्टइंडीज, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ZIM vs WI Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर- राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सोमवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो वेस्टइंडीज के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

टॉस पर क्या बोले कप्तान?

सिकंदर रजा ने कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. इतिहास को देखें तो, यह एक ऐसा मैदान है जो चेजिंग के लिए काफी सही है. हम अपने सीमर्स को जल्दी बढ़त बनाने का मौका देना चाहते हैं. न्गारावा ने मसाकाद्जा की जगह ली है. इस तरह के मशहूर मैदान पर चैंपियंस में से एक के साथ खेलना सम्मान की बात है.'

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा, 'शायद पहले बॉलिंग भी करते. इस मैदान पर हमारा अच्छा इतिहास रहा है लेकिन आज हमें अच्छा खेलना होगा. शेफर्ड आए, चेस चूक गए.'

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ज़िम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

ऐसी हैं दोनों टीमें

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने की अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग, बोले- 'ये कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं है'

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के लिए बना इस वर्ल्डकप में गजब संयोग, 1992...2009 और 2017 वाला ट्रॉफी जितने का कारनामा दोहराएगी टीम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार चल रही है. आंकड़े सामने आए हैं कि जब भी आईसीसी इवेंट से कंगारू टीम ऐसे बाहर हुई है तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट जीता है. 1992, 2009 और 2017 में ऐसा वाकई हो चुका है. Tue, 24 Feb 2026 16:58:47 +0530

  Videos
See all

AI Summit Congress Protest: राहुल के बब्बर शेर, देश के गद्दार | Rahul Gandhi | Delhi Police | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:15:45+00:00

पंचायत विवाद बना जंग का मैदान #muzaffarpur #viralvideo #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:14:01+00:00

रुबिका ने पूछा बच्चा हुआ नहीं तो मुंडन काहे करा रहे?India US Trade Deal | Goonj with Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:13:06+00:00

अदियाला जेल के बाहर नूरीन नाइजी फिसलीं #imrankhan #pakistan #viralvideo #virashorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:11:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers