Manipal Health Enterprises: 10.51% प्रीमियम के साथ डेब्यू, निवेशकों ने एक लॉट पर कमाए ₹1,550
Manipal Health Enterprises: हॉस्पिटल चेन मणिपाल हेल्थ इंटरप्राइजेज के शेयरों ने बुधवार 5 अगस्त को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री ली. NSE पर स्टॉक 652 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 590 रुपये के IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले 10.51% का प्रीमियम है. वहीं BSE पर यह 655 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी इश्यू प्राइस से 11.02% ऊपर.
निवेशकों ने एक लॉट पर कितना कमाया?
एक लॉट में 25 शेयर थे और इसकी कीमत ₹14,750 थी. जिन निवेशकों को मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज IPO में शेयर मिले, उनके शेयरों की कीमत NSE पर ₹1,550 प्रति शेयर हो गई. यानी उनका ₹14,750 का निवेश बढ़कर ₹16,300 हो गया.
यह भी पढ़ें- RBI Repo Rate: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, अब होम लोन-कार लोन की EMI पर क्या होगा असर?
4.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू
₹9,275.22 करोड़ की वैल्यू वाले इस IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. NSE के डेटा के अनुसार, 9,00,88,286 शेयरों के ऑफर के मुकाबले 44,30,73,025 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, यानी इश्यू 4.92 गुना सब्सक्राइब हुआ.
IPO की रकम कहां जाएगी?
इस आईपीओ में 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल था. OFS के जरिए प्रमोटर्स Manipal Education and Medical Group India और Imperius Healthcare Investments के साथ-साथ TPG SG Magazine Pte Ltd, Ammar Sdn Bhd, Seventy Second Investment Company LLC, Novo Holdings Invest Asia और Phoenix Bear Investments LLC ने अपनी हिस्सेदारी बेची. फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि के इस्तेमाल की बात करें तो 5,378 करोड़ रुपये सब्सिडियरी Manipal Hospitals के कर्ज चुकाने में जाएंगे. 574 करोड़ रुपये स्टेपडाउन सब्सिडियरी Sahyadri Hospitals में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए रखे गए हैं और बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होगी.
दिग्गज एंकर निवेशकों ने लगाया था दांव
IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 4,167 करोड़ रुपये जुटाए थे. इनमें Morgan Stanley Asia, Natixis International Fund, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी यानी ADIA, Allianz Global Investors Fund, Goldman Sachs Bank Europe, Societe Generale, ICICI Prudential Mutual Fund, UTI MF, Kotak MF, Aditya Birla Sun Life MF और HSBC MF जैसे दिग्गज नाम शामिल थे. इन बड़े संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी ने आम निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया था.
क्या करती है Manipal Health Enterprises?
Manipal Health Enterprises एक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल चेन है जो आउटपेशेंट केयर से लेकर टर्शियरी और क्वाटर्नरी यानी सबसे जटिल स्तर की चिकित्सा सेवाओं तक का व्यापक नेटवर्क चलाती है. यह Manipal Group का हिस्सा है और पूरे भारत में मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर ऑपरेट करती है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 13,037 लाइसेंस्ड बेड्स के साथ 49 हॉस्पिटल चला रही थी, जो इसे बेड कैपेसिटी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा पैन-इंडिया मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क बनाता है.
यह भी पढ़ें- Burger King India का जलवा: Restaurant Brands Asia के शेयर 20% उछले, अपर सर्किट लगा, Q1 में घाटा 32% घटा
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृप्या अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
झारखंड: मुख्य सचिव से JPSC अध्यक्ष तक आखिर कैसे जांच के घेरे में आए एल खियांगते?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















