Responsive Scrollable Menu

मोहम्मद कैफ ने की अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग, बोले- 'ये कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं है'

T20 World Cup 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सुपर-8 में टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही और टीम 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में भारत की इस हार की चर्चा है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अभिषेक शर्मा को बाहर करने की बात कही है. उनका मानना है कि अभिषेक को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है.

क्या बोले मोहम्मद कैफ?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि यदि कोई बल्लेबाज फॉर्म में न हो, तो उसे बाहर कर देना चाहिए. ऐसे में कैफ चाहते हैं कि टीम इंडिया अभिषेक को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दे, ताकि भारत मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप कर सके.

कैफ ने ABP से बात करते हुए कहा, 'जो बैट्समैन आउट ऑफ फॉर्म है, आपको उन्हें ब्रेक देना चाहिए. यह वर्ल्ड कप मैच है. यह बाइलेटरल सीरीज नहीं है. यह करो या मरो वाला मैच है. अभिषेक शर्मा फॉर्म में नहीं है. आपने उसे चार मैचों में मौके दिए, और वह फेल रहा. अब, उसे ब्रेक दो, ज्यादा मत खींचो. आपके पास एक राइट-हैंडेड बैट्समैन (संजू सैमसन) है, उसे गेम दो.'

अभिषेक शर्मा के बल्ले से नहीं आ रहे रन

टी-20 विश्व कप 2026 का अब तक का सफर अभिषेक शर्मा के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. अभिषेक शुरुआती 3 मैचों में तो खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर ही आउट हुए थे. वहीं, सुपर-8 राउंड में जब उनका खाता खुला, तो भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 15(12) रन बनाकर ही चलते बने. ऐसे में अब मैनेजमेंट अगले मैच की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर सकती है और अभिषेक को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, बोले- 'वो तो आपके MVP हैं'

Continue reading on the app

बांग्लादेश में दो समूहों में हिंसक झड़प, बेटा और पिता समेत चार लोगों की मौत

ढाका, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के नरैल सदर उपजिला में वर्चस्व को लेकर दो समूहों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में पिता और बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह नरैल सदर उपजिला में वर्चस्व कायम करने को लेकर दो विरोधी समूहों के बीच झड़प हो गई।

मरने वालों की पहचान खलील मोल्ला, उनके बेटे तहज्जुद मोल्ला (38), उनके पड़ोसी फिरदौस शेख (33) और ओसिकुर फकीर (35) के रूप में हुई है। ये सभी बाराकुला गांव के रहने वाले थे। सिंगशोलपुर यूनियन के बाराकुला इलाके में सुबह करीब 5:15 बजे झड़पें शुरू हुईं।

द डेली स्टार से बात करते हुए, नरैल सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) अजय कुमार कुंडू ने कहा कि खलील मोल्ला और खैर मोल्ला के दो समूहों के बीच इलाके में दबदबा बनाने को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। खैर मोल्ला के समूह के लोगों ने सुबह विरोधियों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।

इंस्पेक्टर ने कहा, “एक समूह के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे समूह के ओसिकुर फकीर को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

उन्होंने कहा कि मामले को बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है। बता दें, बांग्लादेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार ने देश में किसी भी तरह की हिंसा या अपराध के खिलाफ कानून सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

एक अन्य मामले में बांग्लादेशी मीडिया यूएनबी ने बताया कि बांग्लादेश में अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण (बीआईडब्ल्यूटीए) के एक नए काम वाली जगह पर साइट के अंदर पोस्टोगोला श्मशान घाट इलाके में सोमवार सुबह चोरी के शक में भीड़ ने एक आदमी को मार डाला। मरने वाले की पहचान 35 साल के अब्दुर रहीम के तौर पर हुई है।

ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पुलिस कैंप के इंचार्ज इंस्पेक्टर एमडी फारुक ने बताया कि रहीम को रात करीब 12:30 बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट ले जाया गया और बाद में वन स्टॉप इमरजेंसी सेंटर में भर्ती कराया गया। वन स्टॉप इमरजेंसी सेंटर में इलाज के दौरान सुबह करीब 5:30 बजे शख्स की मौत हो गई।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा छक्के, भारत का रिकॉर्ड भी टूटा... जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच में रिकॉर्डबुक हुई तहस-नहस

West Indies vs Zimbabwe T20 World Cup Match Records: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात हुई. वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. शिमरन हेटमायर की 85 रन की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर शिकंजा कस्ते हुए उसकी पारी को 17.4 ओवर में 147 रन पर ही समेट दिया. Mon, 23 Feb 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Today: Ranchi Air Ambulance Crash | Rahul Gandhi | CM Yogi | Rajkot | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:21+00:00

Amit Shah On Bharat Taxi Service Launch: ₹500 में हिस्सेदारी, भारत टैक्सी पर अमित शाह का बड़ा ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:15:01+00:00

‘सोने का गटर’ में अरबों का कारोबार #shorts #mumbai #dharavislum #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:38+00:00

Iran- America War : ईरान से भारतीयों को जल्द निकलने की सलाह | Tehran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:08:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers