Responsive Scrollable Menu

नेपाल के बीरगंज में दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनावपूर्ण माहौल, अनिश्चितकाल तक कर्फ्यू लागू

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में 5 मार्च को चुनाव होने जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, देश के कुछ इलाकों में हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही हैं। नेपाली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दो युवा समूहों के बीच झड़प के बाद परसा जिले के बीरगंज में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

नेपाली मीडिया काठमांडू पोस्ट की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ऑफिस परसा ने कहा कि बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए कर्फ्यू सोमवार सुबह 9:45 बजे से अगली सूचना तक लागू कर दिया गया है। यह आदेश बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के अंदर लागू है।

चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर भोला दहल ने कहा कि कर्फ्यू पूर्व में बाईपास रोड से पश्चिम में सिरसिया नदी तक और उत्तर में गंडक चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक के इलाके में लागू है।

कर्फ्यू वाले क्षेत्र में आना-जाना, जमावड़ा, रैली, प्रदर्शन, मीटिंग और धरने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, जरूरी सर्विस देने वाली गाड़ियां, पत्रकार, पहले से तय यूनिवर्सिटी एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट, परीक्षा लेने वाले स्टाफ, टूरिस्ट गाड़ियां, और मानवाधिकार संगठन और डिप्लोमैटिक मिशन की गाड़ियां चल सकती हैं।

ऑफिस ने कहा कि सिक्योरिटी वाले लोग वैलिड एयर टिकट के आधार पर हवाई यात्रियों के आने-जाने में मदद करेंगे।

इससे पहले, रौतहट में शनिवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद स्थानीय प्रशासन ने रौतहट के गौर नगरपालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया था। गौर के कुछ हिस्सों में लगाया गया कर्फ्यू अभी भी लागू है। नेपाली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, यह तनाव वार्ड 6 के सबगढ़ में शुरू हुआ, जहां कथित तौर पर दो समुदाय के लोगों के बीच एक शादी के जुलूस के दौरान बहस हुई। देखते ही देखते बहसबाजी हिंसा में तब्दील हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी और एक गाड़ी में आग लगाने की घटना भी सामने आई।

नेपाली मीडिया काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दो गुटों के बीच इससे पहले भी तनाव बढ़ा था और टकराव के बाद शुक्रवार शाम को छह प्वाइंट के समझौते पर सहमति बन गई। हालांकि, इसके बावजूद फिर शनिवार सुबह करीब 9 बजे तनाव फिर से बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने दोपहर 1 बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PAK vs ENG: सुपर-8 में श्रीलंका के इस मैदान पर होगी पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच 24 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमें सुपर-8 में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी. पाकिस्तान के लिए अहम मैच काफी अहम होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी, तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच कब शुरू होगा और इसका लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे. 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना वाला सुपर-8 का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट्स मिला. यानी पाकिस्तान के पास एक प्वाइंट है. अब सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो पाकिस्तान को यह मैच जीतना होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. 

कितने बजे से शुरू होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच

पाकिस्तान और इंग्लैंड का सुपर-8 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे. पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच फैंस TV पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर फैंस अलग-अलग भाषाओं में मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर फैंस ऑनलाइन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड:

पाकिस्तान का स्क्वाड:  सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक. 

इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है जिम्बाब्वे का ये ओपनर, अब तक एक भी बार नहीं हुआ OUT

Continue reading on the app

  Sports

Shikhar Dhawan: मेरी निजी जिंदगी को लेकर… दूसरी शादी के बाद क्यों भड़के शिखर धवन? पोस्ट हुआ वायरल

Shikhar Dhawan Viral Post: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने फैली फर्जी पोस्ट्स पर सख्त ऐतराज जताया है. Tue, 24 Feb 2026 10:06:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00

'राहुल अंडरवियर-गंजी में..डर लग रहा'..#shorts #aajtak #latestnews #news #girirajsingh #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers