Responsive Scrollable Menu

बढ़ती गर्मी के बीच करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार; IMD का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में 23 फरवरी को और 26-28 फरवरी में हल्की बारिश या बर्फबारी की उम्मीद है। उत्तर भारत में अब गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा।

Continue reading on the app

अमेरिका का 'सीमित हमला' भी आक्रामक कार्रवाई मानी जाएगी: ईरान

तेहरान, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि वो किसी भी सीमित हमले की कार्रवाई को आक्रामक मानते हुए उसका जवाब जरूर देगा। तेहरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीमित हमले को लेकर दी टिप्पणी के बाद ये बयान दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाकेई ने तेहरान में नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “मुझे लगता है लिमिटेड स्ट्राइक (सीमित हमले) जैसा कुछ नहीं होता है। आक्रामक कार्रवाई को आक्रामक ही माना जाएगा, और कोई भी देश अपने बचाव के अंदरूनी अधिकार के तहत रिएक्ट करेगा, इसलिए हम भी वही करेंगे।”

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि अगर तेहरान यूएस के साथ डील नहीं करता है तो वह एक लिमिटेड स्ट्राइक पर विचार कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं इस पर विचार कर रहा हूं।”

दोनों देशों ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड में ओमान की मध्यस्थता में अप्रत्यक्ष बातचीत का दूसरा राउंड पूरा किया। आगे की बातचीत की पुष्टि ईरान और ओमान ने तो की है, लेकिन अमेरिका ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तीसरे दौर की संभावित बातचीत गुरुवार को हो सकती है।

बाकई ने ये भी कहा कि ईरानी सशस्त्र सेना सतर्क है और कूटनीतिक बातचीत के साथ-साथ हर कदम पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि जब भी ईरान को लगेगा कि दूसरी तरफ बातचीत को धोखे के टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वह परिस्थिति के अनुसार काम करेंगे।

ईरान की तरफ से बातचीत का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं, जबकि अमेरिका की तरफ से दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर हैं। विटकॉफ ने हाल ही में फॉक्स न्यूज ब्रॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ट्रंप सोच रहे हैं कि ईरान ने परमाणु प्रोग्राम मामले में वॉशिंगटन की सैन्य तैनाती के सामने “सरेंडर” क्यों नहीं किया।

बकाई ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब हमें अलग-अलग दावों का सामना करना पड़ा है। हम ईरान के बातचीत के तरीके और बदले में, यूएस के बातचीत के तरीके के बारे में फैसला ईरान के लोगों पर छोड़ते हैं। कोई भी बातचीत जो पूर्वानुमान पर आधारित हो वह स्वाभाविक रूप से किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेगी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का बेड़ागर्क करने की तैयारी में इंग्लैंड, मुकाबले से पहले भरी जीत की हुंकार

Liam Dawson Statement: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में है. इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम को आखिर तक लड़ना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज ने उसे 30 रन से हरा दिया था. Tue, 24 Feb 2026 00:14:44 +0530

  Videos
See all

Black and White शो के आज के Highlights | 23 February 2026 | Pakistan-Afghanistan War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:45:59+00:00

यूनिवर्सिटी कैंपस में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:45:00+00:00

इजरायल में भारत का जलवा! मोदी पर क्यों जान लूटाते हैं लोग? | PM Modi Israel Visit | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:06+00:00

सहारनपुर अस्पताल का CCTV आया सामने | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers