Responsive Scrollable Menu

अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे आमिर खान:‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए रिलीज हुआ स्पेशल वीडियो, चार दिन रुके सिंगर के साथ

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने काम के प्रति जुनून को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद तक का सफर तय किया। खास बात यह है कि आमिर वहां चार दिन तक रुके और खुद गाने की रिकॉर्डिंग प्रक्रिया का हिस्सा बने। हाल ही में ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने एक स्पेशल वीडियो रिलीज किया है, जिसमें मुर्शिदाबाद के बिहाइंड-द-सीन (BTS) पल दिखाए गए हैं। वीडियो में आमिर और अरिजीत गाने के हर सुर और भाव पर बारीकी से काम करते नजर आते हैं। अरिजीत की इमोशनल आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘एक दिन’ रूह को छू लेने वाला बताया जा रहा है। बीते दिनों अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज थीं। ऐसे में आमिर का उनसे मिलना और फिल्म के लिए पर्सनल रिक्वेस्ट करना चर्चा का विषय बन गया। आमिर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर अरिजीत का शुक्रिया भी अदा किया कि उन्होंने ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी। फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। ‘एक दिन’ के जरिए आमिर की जोड़ी एक लंबे समय बाद फिल्ममेकर मंसूर खान के साथ फिर बनी है। इससे पहले दोनों ने कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू... या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने संभाली है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

डेब्यू फिल्म के हीरो से हो गया था प्यार, कौन था रश्मिका मंदाना का पहला मंगेतर? जिससे शादी की दहलीज पर टूटी थी सगाई

Who is Rashmika Mandanna's Ex? साउथ फिल्म इंडस्ट्री की नेशनल क्रश यानी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय की जिंदगी में आने से पहले रश्मिका की सगाई कन्नड़ सुपरस्टार हो चुकी थी? साल 2016 में अपनी पहली फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर दोनों को प्यार हुआ और महज 21 साल की उम्र में रश्मिका ने सगाई कर ली थी. हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और साल 2018 में सगाई टूटने की खबर ने इंडस्ट्री को चौंका दिया.

Continue reading on the app

  Sports

'टीम इंडिया ने वही गलती की जो हम...', IND vs SA मैच में किस चूक की बात कर रहा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी? कोहली-रोहित का भी जिक्र; VIDEO

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बताई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी जिक्र किया। Mon, 23 Feb 2026 18:49:45 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सिंगापुर में CM Yogi को मंच से महिला ने कहा भाई |N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:44:10+00:00

Iran America War Update: अभी अभी ईरान पर अमेरिका का पहला बड़ा हमला! | Khamenei | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:45:09+00:00

Pakistan Afghanistan War Live: Border पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ गया जंग? N18G | Taliban #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:44:59+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap LIVE: Pakistan-Afghanistan War | US Iran Conflict | Mexico #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:43:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers