Responsive Scrollable Menu

अब फुल फॉर्म में आया ईरान, एक ही रात में ठोक डाले 7 जहाज, ट्रंप को फिर चुनौती

अमेरिकी दावों जिनमें बार-बार कहा गया कि हमने होर्मुज से ईरान के प्रबुत्व को कमजोर कर दिया है। उनकी सच्चाई पर सवाल तब उठ रहे हैं जब स्टेट ऑफ होर्मुज  में रातोंरात सात तेल टैंकरों पर हमला हुआ और सातों में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि यह टैंकर बीच समंदर में टूट चुके हैं और धधक रहे हैं। इन जहाजों को या तो ईरान ने निशाना बनाया या फिर वह बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए। लेकिन इस वाक्य से साबित हो गया है कि होर्मुज पर ईरान का दबदबा था और दबदबा है। हालांकि एक ही रात में होर्मुज में सात टैंकरों पर हमले की तस्दीक नहीं हो पा रही है। इसकी वजह बताई जाती है कि कुछ शिपिंग कंपनियां तो ऐसे हमलों की रिपोर्ट से भी कतरा जाती हैं। इस बीच ईरान की आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा है कि उनकी नेवी होर्मुज स्टेट की निगरानी और कंट्रोल जारी रखे हुए हैं। पहले भी उन शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी गई थी जिन्हें अमेरिकी सेना ने गुमराह किया था और जिन्होंने गैर कानूनी समुद्री रास्तों का इस्तेमाल किया था। आईआरजीसी ने अपने बयान में अमेरिका पर निशाना साधा। उनका कहना था कि अमेरिकी प्रशासन लगातार जहाजों को म से भरे बताए गए गैरकानूनी रास्तों से गुजरने के लिए उकसा रहा है जिससे इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। बयान में चेतावनी दी गई है कि यदि यह टकराव जारी रहा तो इसका असर मौजूद अमेरिकी अड्डों तक पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मार्को रूबियो की भारत यात्रा के पीछे की रणनीतिक साझेदारी या दबाव की कूटनीति को बारीकी से समझिए


आईआरजीसी ने इसे अमेरिका के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया है। इस बीच ईरान के आर्मी चीफ मेजर जनरल अमीर हातमी ने कहा है कि हम असीमित युद्ध यानी कि एस्मैटिक वारफेयर और इसके लिए जरूरी हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि ड्रोन तकनीक और इंसान के बिना उड़ने और चलने वाली मशीनों पर हमने कमांड हासिल कर ली है। ईरान ने एक रात में सात जहाज मारने का दावा किया है और सिर्फ 6 दिन पहले भी फारस की खाड़ी का नीला समंदर काला धुआं उठा रहा था। एक तेल टैंकर जो धू-धू करके यहां जल रहा था और ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने उस समय भी दावा किया था कि ईरान की आईआरजीसी नेवी ने ऐलान किया है कि समंदर में लगे सेंशंस को पार करने वाले एक तेल टैंकर ने अपने ट्रैकिंग सिस्टम को बंद करके होर्मुज के उस इलाके से गुजरने की जानबूझकर कोशिश की जिसे ईरान ने प्रतिबंधित इलाका घोषित कर रखा है। फिर प्रेस टीवी ने ईरान की नेवी के हवाले से सिर्फ इतना लिखा कि टैंकर में आग लग गई। ईरान, अमेरिका, जंग और उसके बाद भी लगातार हॉर्मोस को लेकर बने तनाव पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट कहते हैं कि ईरान के यह इशारे हैं कि समंदर के भीतर ईरान के जरिए बिछाई गई समुद्री माइंस किस कदर एक्टिव हैं। अब तो खबर यह भी आ रही है कि अगर जंग बढ़ती है या तनाव बढ़ता है तो समंदर के नीचे बिछे हुए जो तार हैं जिससे इंटरनेट सेवाएं दी जाती हैं उन पर भी ईरान हमला कर सकता है। ईरान के तेवर बता रहे हैं कि वह रत्ती भर भी टस से मस नहीं हुआ है अपने इरादों से। वहीं इस बार ईरान का दावा है कि उसने होर्मुज से गुजर रहे सात जहाजों को इसलिए मारा क्योंकि उन्हें फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में तेल के कारगो एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर करते हुए पाया गया था। इसके बाद इन चारों जहाजों को एक साथ निशाना बनाया गया। उनमें आग लग गई। जबकि तीन जहाज बारूदी सुरंगों से जाकर टकरा गए। 

इसे भी पढ़ें: IAF का एयर शो Wings Over Ganga वाराणसी में शुरू, 100 विमानों ने गंगा तट पर दिखाई ताकत


अमेरिका और इसराइल के साथ जारी भयानक महासंग्राम के बीच ईरान तो कतई झुकने को तैयार नहीं है। अपने 22,000 पाउंड वजनी महाविनाशकारी जीयू43 बाय बी यानी एमओएवी माने मदर ऑफ ऑल बम्स को दागने का प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं तेहरान से आई इस खौफनाक चेतावनी ने पेंटागन के होश उड़ा दिए। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी के मुताबिक इस्लामिक रिवोलशनरी गार्ड कॉब्स के प्रवक्ता हुसैन मोहबी ने वाशिंगटन को सीधे ललकारते हुए कहा अगर अमेरिका के पास मदर ऑफ ऑल बम्स है तो हम उन्हें फादर ऑफ ऑल बम्स दिखाएंगे और यह उनके लिए एक ऐसा बिल्कुल नया और भयानक तजुर्बा होगा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की सनसनीखेज रिपोर्ट की माने तो अमेरिका नवंबर के शुरुआती हफ्ते तक फारस की खाड़ी में अपनी सैन्य ताकत का ऐसा सैलाब जुटाने जा रहा है जिसमें तीन-तीन विमान वाहक पोत हजारों मरीन कमांडो फाइटर जेट्स और स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेस शामिल हैं। अमेरिका इस विशाल सैन्य घेराबंदी के दम पर ईरान को बातचीत के मेज पर झुकाना चाहता है ताकि परमाणु कार्यक्रम और होरमू जलडमरू मध्य पर अपना कब्जा जमा सके। लेकिन ईरानी वार्ताकारों ने परमाणु समझौते पर रत्ती भर भी रियायत देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया।

Continue reading on the app

बिहार, यूपी, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग:यूपी में मतदान के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े; 27 अक्टूबर को रिजल्ट

बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग जारी है। सबसे ज्यादा 11 सीटें यूपी में हैं। इसके बाद बिहार (8), महाराष्ट्र (5) और कर्नाटक (4) हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। इस दौरान मुजफ्फरनगर में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। पुलिसवालों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। किस क्षेत्र की सीटें? सभी 28 सीटें स्नातक (ग्रेजुएट) और शिक्षक क्षेत्रों की हैं। यूपी: 5 स्नातक (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी) और 6 शिक्षक (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद)। बिहार: 4 स्नातक (पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी) और 4 शिक्षक (पटना, दरभंगा, तिरहुत, सारण)। महाराष्ट्र: 3 स्नातक (औरंगाबाद/छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, नागपुर) और 2 शिक्षक (अमरावती, पुणे)। कर्नाटक: 2 स्नातक (दक्षिण-पूर्व, पश्चिम) और 2 शिक्षक (उत्तर-पूर्व, बेंगलुरु)। विधान परिषद क्या है? विधान परिषद राज्य की विधानसभा का ऊपरी सदन है, जैसे संसद में राज्यसभा। इसका मकसद है कि विधानसभा में पास होने वाले कानूनों पर एक बार फिर शांत मन से विचार हो। साथ ही पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों को भी सदन में जगह मिले। इसकी ताकत विधानसभा से कम होती है। धन विधेयक यहां पेश नहीं हो सकता। यह एक स्थायी सदन है, यानी भंग नहीं होता। सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है और हर 2 साल में एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं। इसी वजह से हर दो साल में ऐसे चुनाव होते हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना। बाकी राज्यों में सिर्फ विधानसभा है। कैसे होता है MLC का चुनाव चुनाव में वही वोट डालते हैं जिनका नाम स्नातक या शिक्षक मतदाता सूची में है। ग्रेजुएट सीट के लिए कम से कम तीन साल पहले ग्रेजुएट होना जरूरी है। शिक्षक सीट के लिए माध्यमिक स्तर या उससे ऊपर के स्कूल में कम से कम तीन साल पढ़ाने का अनुभव चाहिए। वोटर बैलेट पर उम्मीदवारों के आगे 1, 2, 3 लिखकर अपनी पसंद का क्रम बताता है।

Continue reading on the app

  Sports

दक्षिण अफ्रीका की जीत ने पलट दिया खेल... भारत के ल‍िए खुला रास्‍ता, जानें टीम इंड‍िया के लिए डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल का पूरा गणित

India's WTC Final Scenario: क्रिकेट के गलियारों में इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की सरगर्मी अपने चरम पर है. हाल में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्‍ट्रे‍ल‍िया को पारी के अंतर से हराकर 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर न केवल अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि डब्‍ल्‍यूटीसी पॉइंट्स टेबल के समीकरणों में भूचाल ला दिया. इस हार-जीत के खेल का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इससे भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के समीकरण भी पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं. Sun, 25 Oct 2026 18:09:44 +0530

  Videos
See all

मक्का-मदीना पर मंडराया खतरा? सऊदी में आखिर क्या होने वाला है! Middle East Conflict | Houthis #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T12:33:42+00:00

यातायात पुलिस ने छात्रा को एग्जाम सेंटर पहुंचाया, परीक्षा छूटने से बचाया ! | #petexam #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T12:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers