Responsive Scrollable Menu

20 बार बच निकला था... मगर 21वीं मुठभेड़ में मारा गया Jaish का कुख्यात कमांडर Saifullah

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव बुरी तरह झुलस गए हैं क्योंकि वे जिस मिट्टी के मकान में छिपे हुए थे उसमें गोलीबारी के कारण आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के प्रारंभिक आकलन में पता चला है कि मृतकों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का एक कुख्यात कमांडर सैफुल्ला भी है।

खबरों के मुताबिक, सैफुल्ला ने लगभग पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ किया था और तब से इस क्षेत्र में सक्रिय था। उस पर सुरक्षा बलों पर कई घातक हमलों की साजिश रचने का आरोप है। इनमें जुलाई 2024 का हमला भी शामिल है, जिसमें एक कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए थे। सैफुल्ला पहले भी कई मुठभेड़ों के दौरान बच निकला था। जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी सैफुल्लाह कम से कम 20 बार सुरक्षा बलों के हाथों से बच निकला था। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकवादी पहाड़ी पर बने एक कच्चे घर में छिपे हुए थे। आतंकवादियों को मार गिराने वालों में राज्य पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष बल शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे आतंकवादी का शव और एक हथियार शाम को आतंकवादी के जले हुए ठिकाने से बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में अब Yogi मॉडल? LG Manoj Sinha बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे

इसके पहले सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने व्हाइट नाइट कोर के जवानों द्वारा तीन आतंकवादियों को मार गिराने के लिए की गई ‘तेज और सटीक’ कार्रवाई की सराहना की। भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेना के कमांडर ने दुर्गम क्षेत्र में दृढ़ साहस दिखाने के लिए जमीनी स्तर पर तैनात कमांडरों और सैनिकों की सराहना की है। उत्तरी कमान आतंकवाद मुक्त जम्मू कश्मीर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ पोस्ट में कहा गया है कि चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में ‘त्राशी-1’ ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को मार गिराया गया तथा दो एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किये गए।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस, खुफिया ब्यूरो और हमारे अपने सूत्रों से प्राप्त विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए किश्तवार क्षेत्र में ‘त्राशी-1’ ऑपरेशन के तहत एक सुनियोजित संयुक्त अभियान चलाया गया।’’ पोस्ट के अनुसार ‘काउंटर-इंटेलिजेंस फोर्स’ (सीआईएफ)-डेल्टा के जवानों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ करीबी समन्वय में आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे दुर्गम इलाके में आतंकवादियों को चुनौती दी। सेना ने कहा कि सटीकता, निर्बाध तालमेल और दृढ़ आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए, जवानों ने मुठभेड़ स्थल पर अपना दबदबा कायम किया, जहां तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी एक पहाड़ी की तलहटी में एक कच्चे मकान में छिपे हुए थे और उन्होंने आगे बढ़ रही सुरक्षा बलों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान कच्चे मकान में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गया। घटनास्थल से आतंकवादियों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी से पहले सैफुल्ला और उसके अन्य साथियों (पाकिस्तानी नागरिक) की मौजूदगी का संकेत मिला था।

हम आपको बता दें कि चतरू वन क्षेत्र में 18 जनवरी से अब तक आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगभग छह मुठभेड़ हुईं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया जबकि एक आतंकवादी मारा गया था। रविवार को तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही, इस साल जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कुल सात आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले, चार फरवरी को उधमपुर के रामनगर जंगल में दो आतंकवादी मारे गए थे और 23 जनवरी को कठुआ के परहेतर गांव में एक आतंकवादी मारा गया था। इस बीच, शनिवार देर रात सांबा जिले के पांगदौर चौक पर जांच के दौरान एक ट्रक चालक के मोबाइल फोन में पाकिस्तान से जुड़े कुछ नंबर मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

Continue reading on the app

Big Action on Avimukteshwaranand LIVE: यौन शोषण में POCSO Court का ऑर्डर | CM Yogi Vs Akhilesh

Big Action on Avimukteshwaranand LIVE: यौन शोषण में POCSO Court का ऑर्डर | CM Yogi Vs Akhilesh प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट से बड़ा आदेश सामने आया है. एडीजे पोक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया है. #Avimukteshwaranand #POCSO #FIR #SwamiAvimukteshwaranand #Prayagraj #POCSOCourt #SexualExploitation #Shankaracharya #ChildAbuse #UttarPradesh #BreakingNews #Jyotirmath #MaghMela ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: ट्रिस्टन स्टब्स की हुई ‘लड़ाई’, भारतीय फैंस से इस बात पर भिड़ा साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के मुकाबले में भारत को हरा तो दिया मगर उसी मैच के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स को गुस्सा भी आया. गुस्से में वो भारतीय फैंस से उलझते दिखे. Mon, 23 Feb 2026 18:27:18 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के लिए जंग करेगा रूस! | Trump | Khamenei | N18G | Top | Putin | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:13:40+00:00

वंदे मातरम पर..टोपीवालों के मुंह पर ताला l Vande Mataram l Delhi Meerut Rapid Rail #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:10:03+00:00

Dangal: Avimukteshwaranand विवाद पर Samajwadi Party के प्रवक्ता Rajkumar Bhati का हमला | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:12:26+00:00

Breaking News: अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका में सिर्फ आंसू और धूल-मिट्टी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:10:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers