Responsive Scrollable Menu

‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना : अमित शाह

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत टैक्सी सिर्फ एक टैक्सी योजना नहीं, चालक भाइयों-बहनों को सम्मान से ‘सारथी’ बनाने की पहल है और इसका उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना है।

राष्ट्रीय राजधानी में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद में केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि जो श्रम कर रहा है, उसे ही मुनाफा मिलना चाहिए। हमारा उद्देश्य टैक्सी के मालिक को धनी बनाना है और सारथी ही मालिक हैं। साथ ही शाह ने कहा कि सारथी भारत टैक्सी के मालिक हैं और मुनाफे में भी उनका हिस्सा होगा। आने वाले तीन वर्षों में देश के प्रत्येक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में ‘भारत टैक्सी’ होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी को देश की पांच बड़ी कोऑपरेटिव्स को मिलाकर खड़ा किया है। अब जैसे-जैसे सारथियों की संख्या बढ़ती जाएगी और जो भी सारथी इसमें पार्टनर बनना चाहेगा, उसे 500 रूपए के शेयर लेने पर मालिकाना हक मिल जाएगा।

शाह ने कहा कि जब भारत टैक्सी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव होगा, तब इसमें कुछ स्थान सारथियों के लिए भी आरक्षित रखे जाएंगे। जब सारथी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में आ जाएंगे तब वे स्वयं अन्य सारथियों के सभी हितों की रक्षा और चिंता करेंगे।

भारत टैक्सी को एक कोऑपरेटिव आंदोलन बताते हुए कहा कि भारत टैक्सी की कुल कमाई में से बीस प्रतिशत भारत टैक्सी के अकाउंट में सारथियों की पूंजी के रूप में जमा हो जाएगा और अस्सी प्रतिशत पैसा टैक्सी कितने किलोमीटर चली है, उसके अनुसार वापस सारथियों के खाते में जाएगा।

शाह ने कहा कि शुरूआती 3 साल भारत टैक्सी के विस्तार में जाएंगे और उसके बाद जितना भी मुनाफा होगा, उसका बीस प्रतिशत भारत टैक्सी में रहेगा और अस्सी प्रतिशत सारथी भाइयों को वापस दे दिया जाएगा।

शाह ने कहा कि भारत टैक्सी में कुछ भी छिपा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सारथियों को हर जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराकर ‘भारत टैक्सी’ दुनिया की सबसे पारदर्शी कैब सर्विस बनेगी। भारत टैक्सी में सारथियों की मिनिमम वायबिलिटी पर किलोमीटर की दर की एक बेस लाइन बनाकर काम होगा। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी में ऑटो के मूल्य, पेट्रोल की खपत और मिनिमम मुनाफे को मिलाकर एक बेस रेट होगा और इससे नीचे यह ऑपरेट नहीं करेगी।

शाह ने कहा कि भारत टैक्सी का उद्देश्य सारथियों का कल्याण भी है और ग्राहक के साथ अच्छा व्यवहार करना भी है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ramadan 2026 Special । सहरी से इफ्तार तक, जानें रोजे की सही दुआ और बरकत पाने के रूल्स

रमजान का पवित्र महीना इबादत और बरकत का समय है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रोजा रखने से पहले और बाद में दुआ रखी जाती है, जिसके अपने खास नियम होते हैं और इन नियमों का पालन करना हर मुसलमान के लिए जरूरी है। रमजान में दुआ करने का फल कई गुना बढ़ जाता है, जिससे अल्लाह और बंदे का रिश्ता और भी गहरा हो जाता है।

रोजा रखने की दुआ (सहरी की दुआ)

रोजा रखने के लिए 'नीयत' यानी मन में पक्का इरादा करना सबसे जरूरी है। सहरी खाने के बाद दिल से अल्लाह को याद करते हुए रोजा रखने का इरादा किया जाता है।
दुआ: 'व बिसौमि गदिन नवैतु मिन शाह्रि रमजान'
अर्थ: 'मैं अल्लाह के लिए रमजान के रोजे की नीयत करता/करती हूं।'
 

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026 Shopping Tips । इफ्तार पार्टी में दिखना है सबसे खास? Delhi की इन Markets में करें Budget Shopping


रोजा खोलने की दुआ (इफ्तार की दुआ)

दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार के समय रोजा खोला जाता है। खजूर या पानी से रोजा खोलने से पहले दुआ पढ़ना सुन्नत है। माना जाता है कि इस दुआ को पढ़ने से खाने में बरकत आती है और सवाब मिलता है।
दुआ: 'अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुमतु, व-बिका आमन्तु, व-अलयका तवक्कालतू, व अला रिजकिका अफतरतू'
अर्थ: 'हे अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोजा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरे दिए हुए रिज्क (खाने) से रोजा खोला।'

नीयत/दुआ का सही तरीका

रोजा खोलने की नीयत ठीक इफ्तार के समय ही करनी चाहिए। अगर कोई इफ्तार से बहुत पहले ही रोजा तोड़ने का मन बना ले, तो रोजा अमान्य हो सकता है। इसलिए सही समय पर दुआ पढ़कर ही रोजा खोलना चाहिए ताकि अल्लाह की रहमत बनी रहे।
 

इसे भी पढ़ें: Iftar Party की शान बढ़ाएगी यह शाही खीर, मिनटों में बनाएं ये Delicious खजूर Dessert


तरावीह की नमाज

रमजान में पांच वक्त की फर्ज नमाज के साथ-साथ 'तरावीह' की नमाज का भी बहुत महत्व है। यह नमाज रात के समय पढ़ी जाती है जिसमें पूरा कुरान सुना या पढ़ा जाता है। यह रातें इबादत में बिताने का सबसे अच्छा जरिया हैं। रमजान का महीना नेक काम करने और अल्लाह की राह पर चलने का संदेश देता है। रोजा, नमाज और दुआओं के जरिए इंसान खुद को पाक-साफ बनाता है और ढेरों खुशियां और बरकतें हासिल करता है।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के इस रौद्र रूप से सहम जाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल!

West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है. Mon, 23 Feb 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Lucknow University में बेकाबू हुए जिहादी! | CM Yogi | Swami Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:00+00:00

Ranchi से Delhi आ रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:38:18+00:00

News Ki Pathshala : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कितनी धाराएं ? Shorts | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:40+00:00

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers