Responsive Scrollable Menu

क्लास 9 से शुरू हुआ सफर, अब लाखों में बिकती हैं उसकी कला, जानिए सौरभ की अनकही कहानी

अमेठी के युवा कलाकार सौरभ मौर्य ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौरभ ने लखनऊ के मावा इंस्टीट्यूट से बीएफए कर अपनी कला को नया आयाम दिया है. उनकी पेंटिंग्स अब देश के सात राज्यों में ऑनलाइन बिक रही हैं और वे अपने अनुभव से आने वाली पीढ़ी को कला सिखाने का सपना देख रहे हैं.

Continue reading on the app

IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है जिम्बाब्वे का ये ओपनर, अब तक एक भी बार नहीं हुआ OUT

IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया सुपर-8 में अपना दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. भारत और जिम्बाब्वे का सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीम को हराया सिर्फ हराया ही नहीं, बल्कि बिना अपराजित रहते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बनाई. वहीं जिम्बाब्वे के स्टार ओपनर ब्रायन बेनेट सुपर-8 में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक बार भी आउट नहीं हुए ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के स्टार ओपनर ब्रायन बेनेट को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कोई टीम आउट नहीं कर पाई है. ब्रायन बेनेट अब तक हर मैच में नाबाद लौटे हैं. उन्होंने 3 पारियों में कुल 175 रन बनाए हैं और तीनों बार नाबाद लौटे है. ब्रायन बेनेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 100 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी नाबाद रहने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं. दिलचस्प बात है कि उन्होंने बिना एक भी छक्का लगाए रन बनाए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ लगाया था नाबाद अर्धशतक

ब्रायन बेनेट ने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 56 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी. जबकि श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए थे. उन्होंने इन तीनों मैचों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस को हैरान किया है. जिम्बाब्वे ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से कमाल किया है. वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमानी टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं. वहीं कप्तान सिकंदर रजा भी शानदार फॉर्म में हैं. 

टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल की टिकट हासिल करनी है तो चेन्नई में जिम्बाब्वे को हराना होगा, क्योंकि भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है, तो फिर सेमीफाइनल से बाहर होना तय हो जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को कैसा जल्दी आउट करना है, इसकी तैयारी करनी होगी. ब्रायन बेनेट को भारतीय गेंदबाजों को हर हाल में जल्दी पवेलियन भेजना होगा. 

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली होते तो साउथ अफ्रीका से नहीं हारता भारत, आंकड़े खुद दे रहे हैं इसकी गवाही

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का बेड़ागर्क करने की तैयारी में इंग्लैंड, मुकाबले से पहले भरी जीत की हुंकार

Liam Dawson Statement: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में है. इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम को आखिर तक लड़ना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज ने उसे 30 रन से हरा दिया था. Tue, 24 Feb 2026 00:14:44 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने भी कर ली तैयारी, मिडिल ईस्ट से यूरोप तक सब जलेगा! | Trump | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:00:42+00:00

इलाज मांगने पहुंची महिला को पड़े थप्पड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:00:29+00:00

Lord Mandelson arrested on suspicion of misconduct in public office | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:19+00:00

Pakistan Air Strike on Afghanistan: 3 बजते ही अफगान बॉर्डर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक शुरू ? | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers