Tibet में 7.0 तीव्रता का भीषण Earthquake, 16 लोगों की मौत और 65 घायल
चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में नागकू शहर की बाकेन काउंटी में 7.0 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य लोग घायल हो गए। शहर के भूकंप राहत मुख्यालय ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 33 मिनट पर आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद क्षेत्रीय आपदा रोकथाम, न्यूनीकरण एवं राहत समिति ने शुक्रवार को प्राकृतिक आपदा राहत कार्यों के लिए तीसरे स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी।
घायलों में से 11 की हालत गंभीर है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं। भूकंप के कारण 330 से अधिक मकान ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को प्रांतीय राजधानी ल्हासा से बताया कि भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत कार्य जारी हैं।
शुक्रवार तड़के से ही विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की ओर से आवंटित राहत सामग्री भूकंप प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने लगी। इसमें पहले से तैयार 1,000 आवासीय इकाइयां, 3,200 से अधिक तंबू, 2,800 से ज्यादा तह किए जा सकने वाले बिस्तर और रजाइयां, स्टोव तथा कपड़ों जैसी रोजमर्रा की जरूरत की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भूकंप में लापता लोगों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
शी ने अपने निर्देश में कहा कि भूकंप में जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। तिब्बती पठार में शक्तिशाली भूकंप आने का खतरा बना रहता है। यह क्षेत्र उस स्थान के ठीक ऊपर स्थित है, जहां यूरेशियाई एवं भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं और अक्सर बहुत अधिक ताकत से टकराती हैं।
अनोखा अस्पताल, यहां अमीर-गरीब सबका होता है मुफ्त इलाज, रहने और खाने का भी नहीं लगता पैसा!
इन दिनों जयपुर का एक अस्पताल काफी चर्चा में है. विवान सेवा संस्थान लकवा, कोमा और गंभीर चोटों से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है. न्यूरोसर्जन डॉ. मुकेश भास्कर और डॉ. मुक्ता की इस पहल में मरीजों को इलाज, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग देखभाल, रहने और खाने की सुविधा मुफ्त मिलती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









