Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में डिजिटल पढ़ाई पर ज्यादा खर्च का उल्टा असर:एक्सपर्ट्स का दावा- लैपटॉप-टैबलेट पर जोर देने से जेन जी की काबिलियत घटी, कॉमन टेस्ट में स्कोर गिरे

अमेरिका ने स्कूलों में किताबों की जगह लैपटॉप-टैबलेट पर 2024 में 2.72 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर उल्टा पड़ा। न्यूरोसाइंटिस्ट जेरेड कूनी होर्वाथ के मुताबिक, तकनीक तक अभूतपूर्व पहुंच के बावजूद जेन जी पिछली पीढ़ियों के मुकाबले संज्ञानात्मक रूप से कम सक्षम दिख रहे हैं और कॉमन टेस्ट में भी स्कोर गिरे हैं। होर्वाथ ने अमेरिकी सीनेट को बताया कि पिछले दस सालों में बच्चों की सीखने और समझने की क्षमता कम हुई है। दुनियाभर के आंकड़ों के अनुसार, स्कूल में कंप्यूटर और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने वाले बच्चों के टेस्ट स्कोर खराब रहे हैं। उनके मुताबिक, पढ़ाई के दौरान तकनीक का बेरोकटोक इस्तेमाल और 2007 में आईफोन आने के बाद यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे बच्चों की मानसिक एकाग्रता और सीखने की शक्ति पर बुरा असर पड़ा है। होर्वाथ ने कहा, यह बहस तकनीक को खारिज करने की नहीं है, बल्कि यह देखने की है कि शैक्षिक टूल्स को इंसानी सीखने के तरीके के साथ कैसे जोड़ा जाए। सोशल मीडिया और गेमिंग की लत से बच्चों में अवसाद सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जीन ट्वेंगे के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों की एकाग्रता खत्म कर रहा है, जो सीखने की प्रक्रिया के लिए हानिकारक है। सोशल मीडिया और गेमिंग एप्स को जानबूझकर इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे उपयोगकर्ताओं को लंबे समय तक बांधे रखें। नवंबर 2025 के एक अध्ययन के मुताबिक, टिकटॉक अपने सहज इस्तेमाल के कारण सबसे ज्यादा लत साबित हुआ है। इस डिजिटल लत के कारण बच्चों में अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं, जिसके चलते मेटा और यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर 1,600 से अधिक परिवारों और स्कूलों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं। जेनरेटिव एआई का जेन-जी पर नकारात्मक प्रभाव जेन-जी पर जेनरेटिव एआई और गिरती मानसिक क्षमता का दोहरा दबाव है। स्टैनफोर्ड के अध्ययन के अनुसार, एआई के कारण शुरुआती स्तर की नौकरियों (एंट्री-लेवल) पर सबसे अधिक बुरा असर पड़ा है। न्यूरोसाइंटिस्ट होर्वाथ ने चेतावनी दी है कि सीखने-समझने की क्षमता में कमी केवल करियर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह भविष्य की जटिल वैश्विक समस्याओं को सुलझाने की मानवीय शक्ति को भी कमजोर कर देगी। संकट का समाधान होर्वाथ ने सुझाव दिया है कि सरकार को क्लासरूम में केवल उन्हीं डिजिटल टूल्स की अनुमति देनी चाहिए जो वास्तव में प्रभावी साबित हों। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2025 तक अमेरिका के 17 राज्यों ने स्कूलों में फोन के इस्तेमाल पर सख्ती की है। होर्वाथ इसे बच्चों की नहीं, बल्कि सिस्टम की नीतिगत विफलता मानते हैं। उनका कहना है कि पूरी शिक्षा कंप्यूटर के भरोसे छोड़ना एक गलत प्रयोग था, और अब छात्रों को इस पर सवाल उठाने चाहिए।

Continue reading on the app

पुराना लाओ, नया ले जाओ! Ola का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, फिर से मार्केट में धूम मचाने की तैयारी

Ola Electric ने अपने पुराने Gen-1 और Gen-2 ग्राहकों के लिए बड़ा सरप्राइज दिया है. अब वे लेटेस्ट Gen-3 स्कूटर्स और बाइक्स में अपग्रेड कर सकते हैं, जिनमें 4680 Bharat Cell और 320KM तक रेंज मिलती है. क्या ये कदम कंपनी को फिर से मार्केट लीडर बना पाएगा? पूरी खबर पढ़ें.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे की वो एक गलती, जिसने वेस्टइंडीज को थमा दी जीत की चाबी, बना मैच का टर्निंग

Shimron Hetmyer dropped catch to be turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया. वेस्टइंडीज की इस जीत में शिमरन हेटमायर हीरो रहे. हालांकि, उन्हें मैच में 2 बार जीवनदान भी मिला, जो कैरेबियाई टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. Tue, 24 Feb 2026 00:05:44 +0530

  Videos
See all

Delhi Mumbai Expressway पर बड़ा हादसा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:15:00+00:00

Pakistan Air Strike on Afghanistan: 3 बजते ही अफगान बॉर्डर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक शुरू ? | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:10+00:00

Lord Mandelson arrested on suspicion of misconduct in public office | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:19+00:00

इलाज मांगने पहुंची महिला को पड़े थप्पड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers