Responsive Scrollable Menu

LAC पर चीन के साथ अब भी जारी है तनाव, ITBP प्रमुख ने टकराव को लेकर किया बड़ा खुलासा

LAC पर चीन के साथ अब भी जारी है तनाव, ITBP प्रमुख ने टकराव को लेकर किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई:2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, रणजी मैच में चोट लगी थी

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। 19 साल के आयुष 11 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ रन लेने के दौरान चोटिल हो गए। वे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान भी हैं। कोकिलाबेन अस्पताल में सर्जरी हुई मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में गुरुवार को उनकी सर्जरी हुई। BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, सर्जरी डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला ने की। सूत्र ने बताया कि सर्जरी सफल रही है। म्हात्रे अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और शुक्रवार सुबह बैसाखी के सहारे धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर दिया। IPL के दौरान भी चोटिल हुए थे म्हात्रे यह म्हात्रे का IPL के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के बाद पहला मैच था। उन्हें 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी। बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद म्हात्रे ने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन महीने बिताए थे। वहां उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन हुआ। मुंबई को ओपनिंग जोड़ी बदलनी पड़ी म्हात्रे की चोट के कारण मुंबई को इस रणजी ट्रॉफी सीजन में दो मैचों में दूसरी ओपनिंग जोड़ी उतारनी पड़ी। चंडीगढ़ के खिलाफ म्हात्रे ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी। भारतीय ओपनर के राष्ट्रीय टीम की ड्यूटी पर जाने के बाद हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के अवे मैच में अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना ने पारी की शुरुआत की।

Continue reading on the app

  Sports

Para Asian Games Live: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड, भारत के 100 पदक पूरे

पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है. पांचवें दिन संदीप और हानी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा. संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में 52.28 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड जीता, जबकि अजय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया. पुरुषों की भालाफेंक एफ37/38 स्पर्धा में हानी ने 60.49 मीटर के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. Fri, 23 Oct 2026 11:44:05 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech Live | 'Chinmaya Amrit Mahotsav Global Sammelan' से PM मोदी का दमदार भाषण #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T06:37:56+00:00

UP MLC Chunav Voting Update: यूपी एमएलसी चुनाव में ताबड़तोड़ मतदान | Amethi | Gorakhpur | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T06:44:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers