Responsive Scrollable Menu

'द केरल स्टोरी 2' पर फिर हुआ बवाल, अनुराग कश्यप और कामाख्या नारायण सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दिया करारा जवाब

'द केरल स्टोरी 2' को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसके कुछ सीन पर लोग सवाल उठाने लगे हैं. अब मामला दो फिल्मकारों के बीच खुली आ गया है. अनुराग कश्यप के बयान अब निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने करारा जवाब दिया है. इसके बाद से ही दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग हो रही है.

Continue reading on the app

BAFTA 2026: विदेशी मंच पर आलिया भट्ट का देसी अंदाज़! 'नमस्कार' बोलते ही लूटी महफिल; Video Viral

BAFTA 2026: 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में इस बार भारतीय सिनेमा की झलक खास अंदाज़ में देखने को मिली। एक ओर जहां इंटरनेशनल सेलेब्स को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के खास देसी अंदाज ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इस अवॉड सेरमनी में आलिया भट्ट पहली बार शामिल हुई थीं जहां उन्होंने मंच पर आते ही 'नमस्कार' कहकर समारोह की शुरुआत की और हिंदी में बोलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह आयोजन ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन द्वारा आयोजित किया गया, जिसे आमतौर पर BAFTA के नाम से जाना जाता है। आलिया इस बार ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज’ कैटेगरी का पुरस्कार देने मंच पर पहुंची थीं। उन्होंने इस श्रेणी का पुरस्कार नॉर्वे की फिल्म सेंटिमेंटल वेल्यू को दिया।

ये भी पढ़ें- Wedding Bells: रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे

Alia Bhatt at BAFTA 2026

आलिया भट्ट ने हिंदी में शुरू की स्पीच

मंच से आलिया ने कहा, “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेज़ी में नहीं है। सबटाइटल्स की ओर अभी मत देखिए। मैं बस हिंदी में कह रही थी कि अगला पुरस्कार ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेज़ी भाषा में नहीं है। क्योंकि सिनेमा कई भाषाओं में बोलता है, लेकिन हम जिस भाषा का जश्न मनाते हैं, वह है सिनेमा की भाषा- और वह हम सबको आती है।”

आलिया भट्ट के लुक ने बटोरी सुर्खियां

रेड कार्पेट पर भी आलिया का अंदाज़ चर्चा में रहा। उन्होंने सिल्वर रंग का कस्टम गाउन पहना था, जिसे उन्होंने सफेद स्टोल के साथ स्टाइल किया। उनका लुक हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मर्लिन मुनरो से इन्सपायर्ड था।

गौरतलब है कि यह पहला मौका था जब आलिया BAFTA में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उनसे पहले भारतीय अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस मंच पर प्रस्तुति दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी Sophie Shine? जानें उम्र, करियर और लाइफस्टाइल की पूरी डिटेल्स

आलिया की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की दो बड़ी फिल्में चर्चा में हैं- अल्फा और लव एंड वॉर। ‘अल्फा’ की शूटिंग पूरी होने की खबर है, जबकि ‘लव एंड वॉर’ का निर्माण कार्य जारी है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और इसमें रणबीर कपूर तथा विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

ज्ञानोदय अस्पताल पर बिना रजिस्ट्रेशन डॉक्टर रखने और आयुष्मान योजना में धांधली का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश पर 15 डॉक्टरों से जवाब तलब

नीमच: जिले के निजी स्वास्थ्य सेवाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। माननीय हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल समेत अन्य निजी चिकित्सा संस्थानों की कार्यप्रणाली जांच के दायरे में आ गई है। मुख्य आरोप यह है कि अस्पताल में कई डॉक्टर बिना मध्य प्रदेश मेडिकल … Mon, 23 Feb 2026 15:11:24 GMT

  Videos
See all

Iran Vs America:ईरान पर अमेरिकी हमले के खतरे के बीच भारत सरकार की एडवाइजरी।Khamenei Vs Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:41:03+00:00

राहुल गांधी से इस वजह से मिले Kotdwar के 'मोहम्मद दीपक' ? Rahul Gandhi | Mohammad Deepak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:43:24+00:00

Rajkot Bulldozer Action | गुजरात में Illegal Encroachment के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:43:12+00:00

Pakistan Attack on Afghanistan: तालिबान-पाकिस्तान में भयंकर जंग शुरू! | Shehbaz Shariff | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers