Responsive Scrollable Menu

Ishan Kishan को RBI में कितनी मिलती है सैलरी? किस पद पर करते हैं काम?

ईशान किशन की हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं, जो पटना स्थित उनके RBI दफ्तर की थीं. सवाल है RBI में ईशान किशन का रोल क्या है और ये नौकरी उन्हें कैसे मिली?

Continue reading on the app

Ramayana vs Adipurush: मनोज मुंतशिर को 'आदिपुरुष' पर पछतावा! बोले- 'रामायण' से तुलना न करें, वो एक असफल...'

Manoj Muntashir on Ramayana: लिरिसिस्ट और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने रामायण पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। ओम राउत के निर्देशन में साल 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग लिखने पर मनोज मुंतशिर की जबरदस्त आलोचना हुई थी। अब आदिपुरुष और रणबीर कपूर स्टारर आगामी फिल्म रामायण के बीच हो रही तुलना पर मुंतशिर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मनोज मुंतशिर ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों की तुलना करना उचित नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि आदिपुरुष एक असफल फिल्म रही। उन्होंने रामायण पर भी अपनी बात रखी।

आदिपुरुष और रामायण की तुलनाओं पर बात करते हुए मुंतशिर ने कहा, "रामायण की तुलना आदिपुरुष से न करना ही बेहतर है। यह मानने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए कि आदिपुरुष उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म से जुड़े लोगों ने इसे बनाने में बहुत मेहनत की, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि आदिपुरुष का संगीत लोगों तक पहुंचा है। फिल्म का संगीत बहुत हिट रहा है। मुझे उम्मीद है कि 'रामायण' का संगीत 'आदिपुरुष' के संगीत जैसा ही होगा और उससे भी बेहतर होगा।"

यश की एक्टिंग की तारीफ
मनोज मुंतशिर ने अभिनेता यश की एक्टिंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "यश बहुत अच्छे एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। मेरी शुभकामनाएं उन सभी फिल्मों के साथ रहेंगी जो हमारी कहानी को दुनिया के सामने लाएंगी। रामायण के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।"

'रामायण' के ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता
हाल ही में रिलीज हुए रामायण के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर में सबसे पहले यश के रावण अवतार की झलक दिखाई गई है, जहां वह भव्य महल में प्रवेश करते हुए तीनों लोकों पर अपने शासन की घोषणा करते नजर आते हैं।

इसके बाद भगवान विष्णु के श्रीराम के रूप में पृथ्वी पर अवतार लेने की कहानी दिखाई जाती है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए हैं, जबकि अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देते हैं। ट्रेलर में राम और सीता के विवाह, कैकेयी के वरदान के कारण राम के वनवास और लक्ष्मण के साथ उनके 14 वर्ष के वनगमन की भावुक झलकियां भी देखने को मिलती हैं।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत विश्व प्रसिद्ध संगीतकार हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

निर्माताओं के अनुसार, रामायण: पार्ट 1 दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि रामायण: पार्ट 2 को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।
 

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की दुनिया के 4 बड़े क्रिकेटर्स, जिनका करियर शराब और नशे की भेंट चढ़ गया, एक तो सचिन से भी ज्यादा टैलेंटेड था

4 famous cricketers whose career ruined by bad habits: क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल माना जाता है. जहां टैलेंट के साथ अनुशासन काफी मायने रखता है. हालांकि, विनोद कांबली, एंड्रयू साइमंड्स, जेसी राइडर और जेम्स फॉकनर जैसे कई सुपरस्टार खिलाड़ियों का करियर शराब की लत और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया. रातों-रात मिली शोहरत और ग्लैमर को न संभाल पाने के कारण ये खिलाड़ी नशे के अंधकार में भटक गए. मैदान पर रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखने वाले ये दिग्गज अपनी गलत आदतों के कारण समय से पहले ही नेशनल टीमों से बाहर हो गए. Wed, 5 Aug 2026 15:38:11 +0530

  Videos
See all

PoJK Protest । Firing on Protesters : धार्मिक स्थलों पर गोलीबारी से PoK में तनाव ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:15:34+00:00

News Ki Pathshala : संसद में धड़ाधड़, 10 मिनट में बिल क्लियर ? JPSC Paper Leak | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:11:37+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:13:03+00:00

UP News: ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की मौत | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:12:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers