Responsive Scrollable Menu

Tarot Horoscope Today: इन 3 राशियों की Life में बड़ी उथल-पुथल, Cards बता रहे कैसा रहेगा आपका दिन

टैरो कार्ड के जरिए भविष्य के संकेतों का पता चलता है। ज्योतिष में टैरो कार्ड का विशेष महत्व है। आज 23 फरवरी को टैरो राशिफल कर्म और मानसिक शांति के बीच संतुलन बनाने के संदेश लेकर आया है। ऐसे में कार्ड्स की स्थिति बताती है कि आज जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लेना जरुरी है। मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए नेतृत्व के अवसर हैं, जबकि अन्य राशियों को अपनी सेहत और आराम पर ध्यान देना चाहिए। आज का दिन आपके जीवन में स्थिरता और नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला होगा। 

मेष टैरो राशिफल
कार्ड्स: Knight of Pentacles, 4 of swords, Eight of wands
आज का दिन मेष जातकों का व्यावहारिक और स्थिर ऊर्जा के साथ शुरु हो रहा है। आप लंबे समय से अपने लक्ष्यों के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकते हैं। यह समय थोड़ा रुकने का है। यह ठहराव कोई असफलता या देरी नहीं है, बल्कि खुद को थकान से बचाने और फिर से एनर्जेटिक रखने का मौका है। खुद को आराम देने की काफी जरुरत है। अचानक से कोई नई खबर, बातचीत या काम सामने आ सकता है। धीमी चलने वाली चीजें एकदम से रफ्तार पकड़ लेंगी। इसलिए अभी थोड़ा आराम करें। जिससे आने वाले समय पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ संभाल सकें।

​वृषभ टैरो राशिफल
कार्ड्स: 10 of swords, Page of Cups, The Empress
यह स्थिति दर्शाता है कि एक कठिन दौर का अंत हो चुका है। चाहे यह अंत कड़वा या दर्दनाक रहा हो, लेकिन यह आपकी भलाई के लिए जरुरी था। जिस चीज ने आपको थका दिया था या निराश किया था, वह अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सबसे बुरा समय अब पीछे छूट गया है और अब आप हार नहीं, जबकि राहत महसूस करेंगे। 

कोई नया विचार, संदेश या रिश्ता बहुत ही सादगी और सच्चाई के साथ आपकी लाइफ में आ सकता है। नई शुरुआत को संभालना भी जरुरी है। कोई भी छोटी चिंगारी लग रही है, आगे चलकर सुख-समृद्धि और स्थिरता आ सकती है। खुद की केयर जरुरी है और नए बदलाव पर भरोसा रखें।


मिथुन टैरो राशिफल
कार्ड्स: Ace of wands, 7 of Wands, Queen of swords
आज का दिन नई ऊर्जा और बड़े विचारों से भरा होगा। आप कुछ नया कर सकते हैं या फिर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।  दूसरे लोग आपके प्लान पर सवाल उठा सकते हैं या आपकी बात को चुनौती दे सकते हैं। जो लोग आपका विरोध कर रहे हैं, इससे अपनी हार न समझें, बल्कि यह समझें कि आपके विचारों में दम है। आपको यह समझना है कि आपकी सफलता आपके शांत रहने पर निर्भर करती है। भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया न दें, तथ्यो, अनुशासन और अपनी सीमाओं पर ध्यान दें। 

कर्क टैरो राशिफल
कार्ड्स: Queen of Pentacles, 5 of Pentacles, Queen of Wands
आज का दिन व्यावहारिक चिंताओं या थोड़ी कमी के एहसास के साथ शुरु होगा। आर्थिक स्थिति, ऊर्जा के स्तर या दूसरों से मिलने वाले सहयोग पर सवाल उठा सकते हैं। आमतौर पर आप अपने काम और जिम्मेदारियों को सहजता से निभा लेते हैं, लेकिन आज किसी छोटी सी घटना से आपका आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। क्षणिक रूप से आपको लग सकता है कि आप अकेले हैं या जिम्मेदारियों का भार ज्यादा है। हालांकि यह भावना स्थायी नहीं होगी और थोड़े समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। जैसे दिन ही आगे बढ़ेगा, आपकी आंतरिक शक्ति वापस लौट आएगी। संदेह की जगह आत्मविश्वास ले लेगा और आप चिंता करने के बजाय कदम उठाने के लिए तैयार महसूस करेंगे। आप साहसी फैसला लेगें और रचनात्मक काम माहौल को तेजी से बदल सकता है।

सिंह टैरो राशिफल
कार्ड्स : The World, 9 of Wands, Knight of Wands
आप इस समय उपलब्धि की उस सीमा पर खड़े हैं जहां आपकी लंबी मेहनत और संघर्ष का परिणाम सामने दिखाई दे रहा है। कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य अब पूरा होने की ओर है। भले ही थकान के कारण आप खुलकर उत्सव न मना पा रहे हों, फिर भी भीतर गहरी संतुष्टि और गर्व का भाव है। इस पूरी यात्रा ने आपसे धैर्य, निरंतर प्रयास और खुद को बार-बार साबित करने की अपेक्षा की, जिससे आप अधिक सजग और समझदार बन गए हैं। फिर भी मन का एक कोना अभी भी किसी संभावित बाधा को लेकर सावधान है, जबकि आप अपनी क्षमता पहले ही सिद्ध कर चुके हैं।

ऊर्जा का रुख बदल रहा है। प्रेरणा की एक नई लहर आपको फिर से आगे की ओर धकेल रही है। आपका मन कुछ नया करने, खोजने या नया कदम उठाने की अचानक से इच्छा जगेगी। 

कन्या टैरो राशिफल
कार्ड्स: Ten of Pentacles, The Fool, The Hermit
आज के दिन आप सुख-सुविधाओं और अपनी अंतरात्मा की पुकार के बीच खिंचा हुआ महसूस कर सकते हैं। कुछ नया करने की एक शांत और गहरी इच्छा है। यह बदलाव शायद आपके आस-पास के हर इंसान को समझ न आए। इस समय विद्रोह नहीं करें। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले, कुछ समय अकेले में विचारों के साथ समय बिताएं। कोई भी बड़ा रिस्क लेने से पहले विचार जरुर करें।

तुला टैरो राशिफल
कार्ड्स: Ace of Swords, The Chariot, 3 of Swords
आज आपको कोई ऐसी अहम समझ मिलेगी जो आपकी सोच और आगे बढ़ने की दिशा को बदल सकती है। एक ऐसी बात स्पष्ट होगी जिसे अब नजरअंदाज करना संभव नहीं रहेगा और जैसे ही स्थिति साफ होगी, आपकी सारी दुविधा दूर हो जाएगी। आप पूरे भरोसे और संतुलन के साथ निर्णय लेने के लिए तैयार महसूस करेंगे। करियर, महत्वपूर्ण फैसलों और अपनी सीमाएं तय करने जैसे मामलों में आज नई गति और स्पष्टता आएगी। अब आप असमंजस या ठहराव में रहने के बजाय आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं।

कोई कठिन फैसला थोड़े समय के लिए दुख पहुंचा सकता है। पुराना अध्याय बंद हो सकता है या आपकी उम्मीदें बदल सकती हैं। यह बेचैनी अस्थायी है, लेकिन इससे मिलने वाली स्पष्टता हमेशा बनीं रहेगी। 

वृश्चिक टैरो राशिफल
कार्ड्स: The World, The Sun, 4 of Swords
आज का दिन सफलता और पहचान की ऊर्जा लेकर आया है। बड़ी मेहनत करने के बाद आपकी एक इच्छा पूरी होगी और आप अपनी निष्ठा के परिणाम साफ तौर पर देख सकते हैं। यह कामयाबी अब आपकी हकीकत में बदल चुकी है। आपकी प्रशंसा हो सकती है, राहत महसूस होने पर खुद पर गर्व हो सकता है। 

इस सफलता के बाद, अब आपका ध्यान खुद को फिर से तरोताजा करने पर होना चाहिए। बड़ी उपलब्धियों के बाद भी शरीर और मन को आराम की जरुरत होती है। जो भी आपने हासिल किया है कि उसे महसूस करने और समझने के लिए थोड़े शांत समय की आवश्यकता है। अब यह ठहराव आपकी ताकत को बचाए रखेगा और आपको अगले अध्याय के लिए तैयार करेगा।

धनु टैरो राशिफल
कार्ड्स: Temperance, 3 of Pentacles, Death
आज का दिन दूसरों के साथ मिलकर काम करने और भविष्य के निर्माण के तरीकों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब तक आपने काफी संयम दिखाया है और विभिन्न सोच या व्यक्तियों के बीच सामंजस्य बनाने का भरसक प्रयास किया है। आप लगातार प्रयासरत रहे हैं और रिश्तों व सहयोग को बनाए रखने के लिए कई बार समझौते भी किए हैं। लेकिन अब यह संतुलन अपनी सीमा पर आ पहुंचा है। कोई पुरानी कार्यशैली, साझेदारी या व्यवस्था अब आपकी प्रगति और नए लक्ष्यों के अनुरूप नहीं बैठ रही है।

कोई नया बदलाव जरुर होगा। यह कोई अचानक होने वाली टूट-फूट नहीं है, बल्कि विकास का एक स्वाभाविक हिस्सा है। एक पुराने नजरिए या तरीके का खत्म होना जरुरी है ताकि ज्यादा मजबूक नींव बन सकें। 

​मकर टैरो राशिफल
कार्ड्स: 8 of Swords, 9 of Pentacles, King of Wands
आपका आज का दिन संदेह से भरा होता है। भारीपन महसूस हो सकता है और खुद को फंसा हुआ या सीमित मान लें और उन चिंताओं को दोहराएं जो आपके आत्मविश्वास को कम करती हैं। हालांकि असलियत इससे कहीं ज्यादा मजबूत है। यह बंधन असल में कम और मानसिक ज्यादा है। 

किसी की अनुमति का इंतजार करने के बजाय खुद को पहल करने के लिए तैयार महसूस करेंगे। आपके साहसी फैसले लेंगे। दूसरे लोग मार्गदर्शन के लिए आपकी ओर देख सकते हैं।

​कुंभ टैरो राशिफल
कार्ड्स: 6 of Swords, The Emperor, The Chariot
आज का दिन तनाव से भरा होगा और निर्णायक कदम उठाने का संकेत मिलेगा। अब आप उलझन या भावनात्मक उथल-पुथल में नहीं फंसे हैं। एक मुश्किल दौर पीछे छूट चुका है और आप अपनी अगली मंजिल के बारे में बहुत स्पष्टता से सोच रहे हैं। यह बदलाव पूरी तरह से आपकी अपनी इच्छा से हो रहा है। 

अब आपकी ऊर्जा नेतृत्व और रफ्तार की ओर बढ़ रही है। आप बह नहीं रहे हैं, बल्कि अनुशासन और एकाग्रता के साथ अपनी दिशा खुद तय कर रहे हैं।  आपके प्लान योजनाएं अब ठोस रुप ले रही है और आपका आत्मविश्वास मजबूत हो रहा है।

​मीन टैरो राशिफल
कार्ड्स: 9 of Wands, Queen of Cups, 4 of Swords
आज के दिन आप सतर्क और सावधानी को थोड़ा कम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। आप काफी लंबे समय से बहुत मजबूत बने हुए हैं, दबावों को झेल रहे हैं, अपनी स्थिति का बचाव कर रहे हैं और थकान के बावजूद आगे बढ़ रहे हैं। धैर्य ने आपका साथ तो निभाया, लेकिन इसके आपको अंदर से थका भी दिया है। आप फिर से ठीक होंगे। शांति और मानसिक शांति शांत जगहों पर ही मिलती है। खुद के प्रति दया भाव रखना जरुरी है। आराम, गहरी सोच और अपनी सीमाओं का ध्यान रखना जरुरी है और आपकी मानसिक स्पष्टता को वापस लौट आएगी। 

Continue reading on the app

सपने में आया सांप, दूध पिलाने की करता था मांग, बाहर देखा तो बैठा था, दूध पिलाने गए युवक को बना लिया शिकार

सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. डुमरी गांव निवासी मुकेश पासवान को देर रात एक विषैले सांप ने डस लिया. उनके अनुसार सपने में सांप उनसे दूध पिलाने की मांग करता था. मुकेश ने अंधविश्वास के चलते उसे दूध पिलाने की कोशिश की तो सांप ने उन्हें डंस लिया.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे की वो एक गलती, जिसने वेस्टइंडीज को थमा दी जीत की चाबी, बना मैच का टर्निंग

Shimron Hetmyer dropped catch to be turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया. वेस्टइंडीज की इस जीत में शिमरन हेटमायर हीरो रहे. हालांकि, उन्हें मैच में 2 बार जीवनदान भी मिला, जो कैरेबियाई टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. Tue, 24 Feb 2026 00:05:44 +0530

  Videos
See all

इलाज मांगने पहुंची महिला को पड़े थप्पड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:00:29+00:00

Delhi Mumbai Expressway पर बड़ा हादसा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:15:00+00:00

Lord Mandelson arrested on suspicion of misconduct in public office | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:19+00:00

Iran America War Update: ईरान ने भी कर ली तैयारी, मिडिल ईस्ट से यूरोप तक सब जलेगा! | Trump | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers