एक-दूसरे की पहली पसंद नहीं थे काजोल-अजय देवगन, फिर ऐसे हुई दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत, जानें पॉवर कपल की कहानी
Kajol Birthday: बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और सफल एक्ट्रेसेस में शुमार काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, बेबाक अंदाज और चुलबुले अंदाज के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है. जब भी काजोल का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) की सिमरन का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है. ये किरदार आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है.
हालांकि पर्दे पर काजोल की प्रेम कहानियां हमेशा फिल्मी अंदाज में दिखाई गईं, लेकिन उनकी असल जिंदगी की लव स्टोरी बिल्कुल अलग रही. खुद काजोल कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनकी और अजय देवगन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी नहीं थी, बल्कि दोस्ती, भरोसे और समझदारी से धीरे-धीरे आगे बढ़ी.
फिल्मी परिवार में हुआ जन्म
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था. उनका पूरा परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है. उनकी मां तनुजा हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जबकि उनके पिता शोमू मुखर्जी जाने-माने फिल्म निर्माता थे. उनकी नानी शोभना समर्थ भी अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं. वहीं उनकी मौसी नूतन भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में गिनी जाती हैं. फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं काजोल ने बचपन से कलाकारों को करीब से देखा, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वो खुद बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल होंगी.
पढ़ाई छोड़कर चुना फिल्मों का रास्ता
काजोल ने मुंबई के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी से पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. एक्टिंग के प्रति बढ़ते लगाव को देखते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी और पूरी तरह फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया. ये फैसला उनके करियर के लिए बेहद सफल साबित हुआ.
पहली फिल्म नहीं चली, लेकिन नहीं मानी हार
काजोल ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन काजोल की एक्टिंग ने फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद साल 1993 में रिलीज हुई 'बाजीगर' ने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया और दोनों की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि ये बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल हो गई. 'बाजीगर' की सफलता के बाद काजोल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
Spacex Rocket Moon Crash: चांद से टकराया फाल्कन-9 रॉकेट का टुकड़ा, चारों तरफ उड़ी धूल ही धूल
Spacex Rocket Moon Crash: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट का एक ऊपरी हिस्सा आज चांद से टकराया. बता दें कि यह टुकड़ा स्कूल-बस के जितना बड़ा और करीब 4,000 किलोग्राम इसका वजन है. यह स्पेस एक्स फैल्कन-9 रॉकेट का दूसरा हिस्सा है, जो जनवरी 2025 में लूनर लैंडर को चंद्रमा की ओर भेजा गया था. भारतीय समय के अनुसार, यह टक्कर आज यानी बुधवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर होने वाली थी. इस हिस्से की टक्कर से चंद्रमा की धूल का बड़ा गुबार उठेगा, जो सूरज की रोशनी में चमकेगा लेकिन इसे आम इंसान नग्न आंखों से नहीं देख सकेगा.
चांद पर बना बड़ा क्रेटर
एक साल से अधिक समय पहले दो लूनर लैंडर लॉन्च करने के बाद स्पेस-एक्स का एक रॉकेट अब चांद से टकरा चुका है. दरअसल, रॉकेट का ऊपरी हिस्सा अनजाने में चंद्रमा की सतह से टकराया है, जिससे वहां एक विशाल गड्ढा (क्रेटर) बन गया है और धूल-मिट्टी का लगभग 100 किलोमीटर ऊंचा गुबार उठा. इस दुर्लभ खगोलीय घटना को लेकर वैज्ञानिकों के साथ-साथ हजारों आम लोग भी बेहद उत्साहित हैं और इसकी निगरानी कर रहे हैं.
करीब 8700 किमी स्पीड से हुई टक्कर
वैज्ञानिकों की मानें तो फाल्कन-9 रॉकेट के टक्कर के समय इसकी रफ्तार करीब 8700 किलोमीटर प्रति घंटा यानी लगभग 2.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड या मैक-7 थी. हालांकि, यह टक्कर धरती से सीधे दिखाई नहीं दी थी लेकिन वैज्ञानियों का कहना है कि टेलिस्कोप की मदद से सतह से उठने वाले धूल के गुबार को कुछ सेकेंडों के लिए देखा गया है. इस बात का पहली ही अनुमान लगा लिया गया था कि धूल का गुबार करीब 50 किलोमीटर तक ऊपर उठेगा. इस टक्कर को अमेरिका, कनाडा के पूर्वी हिस्से और साउथ अमेरिका से देखा जा सकता है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष के इस कचरे के टुकड़े को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. इसमें चिंता की बात सिर्फ यह है कि घटना अंतरिक्ष की कक्षा (ऑर्बिट) में भीड़ बढ़ रही है. उससे जुड़े बढ़ते खतरे बढ़ने की आशंकाए हैं.
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











