Responsive Scrollable Menu

शादी के लिए उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय देवरकोंडा:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। शादी से 3 दिन पहले दोनों सोमवार को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। इस होटल में कुल 117 कमरे हैं। इस शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। उदयपुर में होने वाली शादी के बाद कपल 3-4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इससे पहले कपल को रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट से रवाना होते हुए स्पॉट किया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना टीका लगाई दिखीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। उन्होंने कूल हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोवर और ब्लैक शूज पहने हुए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क ग्लासेस भी पहने थे। विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर विजय ने भी डार्क ग्लासेस और मास्क से चेहरा छिपाया हुआ था। रश्मिका मंदाना ने कन्फर्म की शादी! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका-विजय की शादी की कन्फर्मेशन दी है। रिपोर्ट के अनुसार,रश्मिका मंदाना को ऑनलाइन मैसेज के जरिए मुबारकबाद दी थी। इस पर एक्ट्रेस ने इनकार करने की बजाए शुक्रिया कहा, जिससे कन्फर्म है कि एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं। दिल्ली का बैंड हुआ हायर, वेडिंग प्लानर हैदराबाद से मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो इससे पहले कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा वेडिंग प्लानर हैदराबाद से हायर हुआ है, जो एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुके हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका की शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोज होटल बुक किया गया है। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। ये बुकिंग 24-25-26 फरवरी के लिए हुई है। शादी में आने वाले सभी 230 गेस्ट इसी होटल में रहेंगे, जिसमें कुल 117 कमरे हैं। इससे पहले विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को भी लाइट्स से सजाया गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि घर को शादी के लिए डेकोरेट किया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर में होने वाली शादी के बाद कपल 3-4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चा है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। अक्टूबर में हुई विजय-रश्मिका की सगाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Continue reading on the app

पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद कैसे हैं सलमान खान?:दोस्त संतोष शुक्ला ने बोले- बहुत शांत रहते हैं, किसी को परेशान नहीं करना चाहते

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। इसी बीच सलमान खान के करीबी दोस्त संतोष शुक्ला ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने के बाद सलमान का क्या हाल है। अमर उजाला से बातचीत में संतोष शुक्ला ने कहा, मैं उनके पास नहीं गया, बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत निजी पल होता है। परिवार का समय होता है और ऐसे में किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। हम लोग बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें, वही सबसे अच्छा है सोचिए, उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी। सलमान खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, सलमान इस समय बिल्कुल शांत हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब कुछ बेहतर होगा। संतोष ने यह भी बताया कि सलीम साहब की सेहत में अब सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, जो एक बड़ी राहत की बात है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति अब बेहतर दिशा में जा रही है। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले।लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के इस रौद्र रूप से सहम जाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल!

West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है. Mon, 23 Feb 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:18+00:00

Breaking News: Jharkhand चतरा में Air Ambulance क्रैश, हादसे का खौफनाक मंजर देखो! | Plane Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:52+00:00

News Ki Pathshala : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कितनी धाराएं ? Shorts | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:40+00:00

Ranchi से Delhi आ रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:38:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers