Responsive Scrollable Menu

Bullion Market में हलचल तेज, अगले हफ्ते Gold-Silver की कीमतों में लगेगी आग! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक शुल्क बढ़ाने के फैसले और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद नए सिरे से व्यापार तनाव के बीच निवेशकों ने सुरक्षित-संपत्ति में सुरक्षा की मांग की है, जिससे अगले सप्ताह चांदी और सोने में तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में काम करने वाले लोग कीमती धातुओं के भाव के रुझान जानने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान देंगे। इनमें अमेरिका का उत्पादक मूल्य सूचकांक, लोगों का आर्थिक भरोसा, साप्ताहिक बेरोजगारी के दावे और चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर का फैसला शामिल है।

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा, “बाजार अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक, आवासीय आंकड़े, उपभोक्ता विश्वास, क्षेत्रीय फेडरल रिजर्व संकेतक और चीन के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दर के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।” चॉइस ब्रोकिंग ने कहा कि अमेरिका में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप का वैश्विक आयात शुल्क बढ़ाना और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश (सोना और चांदी) की ओर बढ़े हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह 8,584 रुपये यानी 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने की कीमत लगभग 981 रुपये यानी एक प्रतिशत बढ़ी।

इसे भी पढ़ें: Online Betting की लत ने बनाया चोर! Bengaluru में मैनेजर ने ग्राहकों के Gold Locker ही कर दिए खाली

एंजेल वन के शोध विभाग के प्रथमेश माल्या ने कहा, ‘‘सप्ताह समाप्ति 20 फरवरी तक सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के बीच बदलती रही। अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने सोने की कीमतें बढ़ा दीं। साथ ही निवेशकों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावना को भी ध्यान में रखा।’’

इसे भी पढ़ें: Sabarimala Gold Theft: मुख्य आरोपी थंत्री कंथार राजीवर को मिली ज़मानत, आस्था से खिलवाड़ का आरोप

माल्या ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ती तनाव की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और व्यापकबाजार में उतार-चढ़ाव ने कुछ निवेशकों को अनिश्चितता से बचने के लिए सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, इस सप्ताह कीमती धातुओं में जोखिम-मुक्त भावना बनी रही। हमें सोने की कीमतों के 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ने का अनुमान है।

Continue reading on the app

झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

Jharkhand Municipal Election: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में सुबह 9 बजे तक आदित्यपुर में सबसे अधिक 9.35% मतदान दर्ज किया गया. सरायकेला, कपाली, चास और फुसरो में भी वोटिंग जारी है. डोमचांच और कोडरमा के कुछ वार्डों में बूथ खाली रहे. प्रशासन मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील कर रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

The post झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के इस रौद्र रूप से सहम जाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल!

West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है. Mon, 23 Feb 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Jharkhand चतरा में Air Ambulance क्रैश, हादसे का खौफनाक मंजर देखो! | Plane Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:52+00:00

Master Stroke: Lucknow University में बेकाबू हुए जिहादी! | CM Yogi | Swami Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:00+00:00

News Ki Pathshala : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कितनी धाराएं ? Shorts | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:40+00:00

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers