Responsive Scrollable Menu

अभिजीत दीपके बोले- CJP को पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे:देश को मजबूत जन आंदोलन की जरूरत, प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेंगे

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि CJP फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए CJP फिलहाल उसी भूमिका में काम करेगी।" दीपके ने कहा- अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है। छत्रपति संभाजीनगर में CJP की आज से दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने बताया कि इसमें जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, E20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि संगठन को देशभर में कैसे मजबूत किया जाए। छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। घायल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद देने की भी तैयारी की जा रही है। सौरव ने बताया कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर बने रहेंगे और संगठन समय-समय पर उनसे सलाह लेगा। नीट पेपर लीक के बाद चर्चा में आई थी CJP अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से भारत लौटे थे। उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा दिल्ली पहुंचे थे, जिन्होंने सुधारों की मांग की थी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। जेन-जी से मिले समर्थन के बाद यह आंदोलन काफी चर्चा में रहा और पिछले हफ्ते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। CJP का आंदोलन देश के कई शहरों में फैल गया था, लेकिन इस दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बिहार में प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामले दर्ज किए थे।

Continue reading on the app

5 अगस्त को इन 7 खिलाड़ियों का जन्मदिन, एक को हुआ भारत में चीयरलीडर से प्यार, कर ली शादी

क्रिकेट के 7 खिलाड़ियों का आज जन्मदिन है. इनमें एक भारत का दिग्गज तेज गेंदबाज भी शामिल है. वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने अपना देश छोड़कर दूसरे देश से खेलने का फैसला किया.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में किंग पेयर क्या होता है जानते हैं आप? अजीत अगरकर के नाम जुड़ा है यह अनोखा रिकॉर्ड

King pair in cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इन दिनों अपने कार्यकाल और टीम के चयन को लेकर खबरों में हैं. अगरकर भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर का दर्जा मिला था. वैसे तो अगरकर को उनकी सटीक गेंदबाजी और निचले क्रम में दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. Thu, 6 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, UP-बिहार में बारिश से आफत |IMD Alert | Monsoon Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T00:00:12+00:00

Pathshala | Rubika Liyaquat : जंतर-मंतर पर साजिश खतरे की गारंटी! | Delhi | Terror Module | ISI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T00:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers