Responsive Scrollable Menu

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब कपल ने खुद मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखने का ऐलान किया है। रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया विरोश। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार। कैसे शुरू हुई डेटिंग की खबरें? रश्मिका और विजय ने पहली बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था। इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ में भी उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके अलावा रश्मिका और विजय को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया था। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल में सोशल मीडिया पर एक कार्ड भी सामने आया,जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा है- परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। इस शादी में उदयपुर सिर्फ करीबी परिवारजन और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। दूल्हे का घर फूलों से सजाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अक्टूबर में हुई विजय-रश्मिका की सगाईविजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Continue reading on the app

BAFTA 2026 में ‘बूंग’ की गूंज, फरहान अख्तर की फिल्म ने जीता बेस्ट फिल्म अवॉर्ड

BAFTA 2026: 79वें BAFTA अवॉर्ड 2026 में फरहान अख्तर द्वारा बनाई गई फिल्म ‘बूंग’ ने ‘चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। मणिपुर पर आधारित इस फिल्म ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया।

Continue reading on the app

  Sports

कितने साल के थे अभिषेक शर्मा और ईशान किशन? जब जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया से आखिरी बार भारत में खेला था मैच

Zimbabwe vs India : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने है. साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद टीम इंडिया के लिए अब बचे दोनों मुकाबले सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करो या मरो के हैं. आखिरी बार भारत में जिम्बाब्वे की टीम ने 2001 में वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ खेला था. Mon, 23 Feb 2026 11:27:20 +0530

  Videos
See all

Patna रिसेप्शन में दो भाइयों की हत्या, जमीन विवाद में कत्लेआम | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:10:25+00:00

JNU Protest News Today | JNU में आधी रात बवाल! ABVP ने लगाया गंभीर आरोप! | ABVP Vs AISA | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:06:07+00:00

Breaking News | Shankaracharya Controversy | POCSO Act: Avimukteshwaranand की बड़ी मुश्किलें | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:07:45+00:00

Akhilesh Yadav News: अखिलेश का दोनों डिप्टी CM को ऑफर, BJP ने किया पलटवार | Brajesh Pathak | Maurya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:16:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers