पिया है धनिया-मिर्च वाला गन्ना जूस? छत्तीसगढ़ में देसी स्वाद का नया धमाका, देखें रेसिपी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में गर्मी शुरू होते ही गन्ने के जूस की डिमांड बढ़ जाती है. वहीं मैनपाट, जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है, इन दिनों धनिया वाला देसी गन्ना जूस लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां जूस में नींबू, पुदीना, धनिया, अदरक और ग्राहक की पसंद से हल्की मिर्च मिलाई जाती है, जो इसे खास स्वाद देती है. विष्णुदास महंत बरसात में उगाए गन्ने और घर के धनिया-पुदीना का उपयोग कर गर्मियों में रोज़ 1000 से 1500 रुपये तक कमा लेते हैं. कम पढ़ाई के बावजूद मेहनत के दम पर उन्होंने देसी स्वाद को अपनी पहचान बना लिया है.
मनाली-ऊटी भूल जाएंगे! बस एक बार घूमें छत्तीसगढ़ की ये खूबसूरत वादियां
Chhattisgarh-hidden-paradise : तिरिया गांव आज पर्यटन और आत्मनिर्भरता का अनोखा उदाहरण बन चुका है. जगदलपुर से करीब 40 किमी दूर स्थित यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बम्बू राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक प्रकृति, नदी और झरनों का आनंद लेने पहुंचते हैं. पर्यटन से गांव में रोजगार बढ़ा है और ग्रामसभा भी मजबूत हुई है. वर्ष 2025 में Rights and Resources Initiative ने तिरिया को कलेक्टिव एक्शन अवॉर्ड्स में शीर्ष 15 समुदायों में शामिल किया. बस्तर के पारंपरिक व्यंजन और ग्रामीणों की मेहमाननवाजी पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















