माफी मांग लो वरना... PM मोदी का फेसबुक से वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, मार्क जुकरबर्ग को 3 दिन की मोहलत
PM Modi Facebook Video: पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने के मामले में, संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने दो दिन पहले कहा कि मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को इस घटना के लिए व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए, जबकि समिति के कई अन्य सदस्यों ने जवाबदेही तय कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
'उनकी नीयत...', राम कपूर ने बार-बार किया Kiss, अनकंफर्टेबल हुई श्रेया कालरा? अब आकांक्षा चौधरी ने कही ऐसी बात
Akanksha Chaudhary on Ram Kapoor: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'Lock Upp 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. बुधवार को शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है जिसके बाद दर्शकों को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. फिनाले से ठीक पहले मॉडल और रियलिटी शो स्टार आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया. हालांकि ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया लेकिन शो में उनकी बेबाकी और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने के अंदाज ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई. वहीं शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी. इस दौरान उन्होंने शो के सबसे चर्चित विवादों में से एक राम कपूर पर लगे आरोपों को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं.
राम कपूर को लेकर क्या बोलीं आकांक्षा चौधरी?
आईएएनएस (IANS) से बातचीत के दौरान आकांक्षा चौधरी ने कहा कि उन्होंने पूरे शो के दौरान राम कपूर के साथ काफी समय बिताया है और उनके व्यवहार में कभी भी ऐसी कोई बात नहीं देखी, जिससे किसी महिला को असहज महसूस हुआ हो. आकांक्षा ने कहा, "मुझे पता है कि इंडस्ट्री के अंदर और बाहर कई तरह की बातें होती रहती हैं. मैं उन मामलों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहती. लेकिन जहां तक 'Lock Upp 2' की बात है मैं रोज राम सर के साथ रहती थी, उनसे बातचीत होती थी. सीक्रेट रूम में रहते हुए भी मैंने कई बातें सुनीं लेकिन मेरी नजर में राम सर वैसे बिल्कुल भी नहीं हैं जैसा उन्हें बताया गया."
उन्होंने आगे कहा, "राम सर ने कभी किसी लड़की को जानबूझकर असहज महसूस नहीं कराया. उनका किसी को गले लगाना या खुशी में गाल और माथे पर किस करना उनके प्यार जताने का तरीका हो सकता है, लेकिन उनकी नीयत कभी गलत नहीं रही. बाद में श्रेया ने भी माना था कि राम सर की नीयत पर उन्होंने सवाल नहीं उठाया था."
क्या था पूरा विवाद?
'Lock Upp 2' के दौरान राम कपूर कई बार विवादों में घिर गए थे. सबसे पहले श्रेया कालरा ने उनके बिहेवियर पर सवाल उठाए थे. एक टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने खुशी में श्रेया के गाल और माथे पर किस किया था. इसके बाद श्रेया ने कहा था कि उन्हें राम कपूर की बार-बार किस करने की आदत पसंद नहीं है और उन्होंने इस बात को शो में खुलकर उठाया. यहीं से ये मामला चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस शुरू हो गई.
पामेला सेरेना ने भी लगाए थे आरोप
विवाद यहीं नहीं रुका. शो के एक एपिसोड में विदेशी कंटेस्टेंट पामेला सेरेना और राम कपूर के बीच तीखी बहस देखने को मिली. टास्क के दौरान हुए झगड़े में राम कपूर गुस्से में पामेला के काफी करीब पहुंच गए और ऊंची आवाज में बात करने लगे. इसके बाद पामेला ने आरोप लगाया कि राम कपूर ने उन्हें डराने की कोशिश की और उनका व्यवहार उन्हें असहज लगा. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे राम उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन आरोपों के बाद शो के अंदर और बाहर दोनों जगह इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई.
राम कपूर की पत्नी गौतमी ने मांगी थी माफी
विवाद बढ़ने के बाद शो में एक इमोशनल मोड़ भी देखने को मिला. फैमिली वीक के दौरान राम कपूर की पत्नी गौतमी बतौर विजिटर शो में पहुंचीं. उन्होंने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि अगर राम कपूर के किसी व्यवहार से उन्हें बुरा लगा हो तो वो इसके लिए खेद जताती हैं. इस दौरान श्रेया ने भी अपनी बात साफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी राम कपूर के कैरेक्टर या उनकी नीयत पर सवाल नहीं उठाया. श्रेया के मुताबिक, वो सिर्फ इस बात से नाराज थीं कि गेम के दौरान राम कपूर ने उनका साथ नहीं दिया और उसी नाराजगी में उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की थीं.
ये भी पढ़ें: गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने की थी दो शादियां, पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप, 5 महीने में हो गया था तलाक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





