Responsive Scrollable Menu

सुप्रीम कोर्ट में मेटा-वॉट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई आज:213 करोड़ रुपए के जुर्माने के खिलाफ दायर याचिका पर आ सकता है फैसला

सुप्रीम कोर्ट में मेटा और वॉट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी मामले पर आज सुनवाई होगी। मेटा ने अपनी 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर उसपर लगाए गए 213 करोड़ के जुर्माने के खिलाफ याचिका दायर की थी। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने नवंबर 2024 में मेटा पर 213.14 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। 3 फरवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और वॉट्सएप को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि हम आपको एक भी जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे। आप इस देशवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। मामला पर मुख्य न्यायाधीश सूर्याकांत की बेंच के सुनवाई कर रही है। बेंच में जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस एन वी अंजारिया भी शामिल हैं। इसको लेकर 9 फरवरी को सुनवाई होनी थी लेकिन वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की तबीयत खराब होने के कारण सुनवाई टाल दी गई थी। पिछली सुनवाई… 3 जनवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट बोला- मेटा-वॉट्सएप कानून मानें या भारत छोड़ें सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मेटा और वॉट्सएप को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम आपको एक भी जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे। CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश में लोगों के प्राइवेसी के अधिकार की कड़ी सुरक्षा की जाती है। कोर्ट ने कहा कि इन एप्स में गोपनीयता से जुड़ी शर्तें इतनी चालाकी से लिखी जाती हैं कि आम आदमी उन्हें समझ ही नहीं पाता। यह लोगों की निजी जानकारी चोरी करने का शालीन तरीका है। कोर्ट ने कहा कि हम आपको ऐसा करने की अनुमति नहीं देंगे। आपको इस पर साफ-साफ भरोसा दिलाना होगा, नहीं तो कोर्ट को आदेश जारी करना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… ------------- ये खबर भी पढ़ें… भास्कर एक्सप्लेनर- क्या वॉट्सएप भारत में नहीं चलेगा: प्राइवेसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया; चोरी से यूजर्स का डेटा बेचने का क्या मामला 140 करोड़ की आबादी वाले हिंदुस्तान में सोशल मैसेजिंग एप ‘वॉट्सएप’ के 85 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। अब इसी वॉट्सएप को सुप्रीम कोर्ट ने भारत छोड़ने की चेतावनी दे दी है। वजह है- एड, यूजर डेटा और प्राइवेसी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

उत्तराखंड के 5 जिलों में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान -12°C:एमपी के 3 जिलो में बूंदाबांदी, कई शहरों में कोहरा; राजस्थान में टेंपरेचर 30°C से ऊपर

उत्तराखंड में रविवार को 5 जिलों में रुक रुककर बर्फबारी हुई। इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। इसके अलावा केदारनाथ धाम और पिथौरागढ़ स्थित मुनस्यारी तथा धारचूला की व्यास और दारमा घाटियों में दोपहर में बर्फ गिरी। केदारनाथ का तापमान माइनस 12 डिग्री रहा। प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बर्फबारी की यलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर, बुरहानपुर और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। रविवार सुबह कई शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा। सोमवार को कुछ जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों का टेंपरेचर 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। पिछले 24 सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बर्फबारी की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान की वजह से आईसीसी टी20 वर्ल्ड के बीच में बदलेगा शेड्यूल, सेमीफाइनल मैच की जगह में बदलाव संभव

Change In T20 World Cup Schedule: पाकिस्तान के भारत में आईसीसी टी20 मैच ना खेलने की वजह से नॉक आउट मैच को लेकर पहले तय फ्लोटिंग शेड्यूल तैयार किया गया था. ICC के मुताबिक "सेमीफाइनल 1 एक फ्लोटिंग व्यवस्था है, जिसमें मैच कोलंबो या कोलकाता में हो सकता है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में क्वालीफाई करता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल 1 खेलेगा. अगर पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं करता, लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और उसका मुकाबला भारत से नहीं होता, तो श्रीलंका सेमीफाइनल 1 कोलंबो में खेलेगा." Tue, 24 Feb 2026 05:43:29 +0530

  Videos
See all

Swami Avimukteshwaranand News Live: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती क्या गिरफ्तार होंगे? | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T02:13:02+00:00

Iran US War: ईरान-अमेरिका में जंग शुरू! भारतीयों को घर लौटने की सलाह! | Trump Vs Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T02:10:00+00:00

राजकोट में मेगा तोड़फोड़ अभियान जारी, अब तक 884 मकानों पर ऐक्शन | Rajkot | Gujarat | Buldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T02:12:16+00:00

AAJTAK 2 | DELHI के कई METRO STATIONS के बदले नाम, जानें सूची! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T02:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers