दिल्ली में अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट:पड़ोसियों ने धंधेवाली कहा, आरोपी महिला बोली- मेरे पति के साथ बेडरूम में सो जा
दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया। घटना 20 फरवरी की है, जानकारी अब सामने आई है। दरअसल पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों ने नॉर्थईस्ट की महिलाओं को 'मोमो' कहा। यही नहीं एक आरोपी महिला ने पीड़ितों को धंधेवाली भी कहा और मसाज पार्लर चलाने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला कहती है कि, उसका पति कितना जवान है अगर ये जानना है तो मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उधर मेघालय के सीएम के संगमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। घटना से जुड़ दो तस्वीरें… अब समझिए पूरा मामला क्या है दरअसल अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाएं दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहती हैं। इनका फ्लैट चौथी मंजिल पर है। 20 फरवरी को महिलाओं ने दोपहर करीब 3.30 बजे अपने फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। इस दौरान बाहरी दीवार पर ड्रिलिंग करते समय धूल और मलबा नीचे फर्स्ट फ्लोर में रहने वाले हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी की बालकनी में गिर गया। मलबा गिरने को लेकर शुरू हुई बहस जल्द ही बिगड़ गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कपल ने गालियां दीं और उन्हें और नॉर्थईस्ट समुदाय को टारगेट करते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां कीं। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, आरोपी महिला पीड़ित से कहती है कि वह 500 रुपए में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली है। जब झगड़ा हो रहा था, तब एक पुलिस ऑफिसर मौके पर मौजूद था। वीडियो में, पुलिसवाला बीच-बचाव करते और हालात को शांत करने की कोशिश करते हुए भी दिख रहा है। इस बीच आरोपी हर्ष सिंह महिलाओं से गाली-गलौज करने लगा। तब पीड़ित ने कहा कि इस बुड्ढे को समझा लो। इस पर पत्नी कहती है कि जिस आदमी से वह बात कर रही है वह एक "बड़े पॉलिटिशियन" का बेटा है। तुम उसको बुड्ढा कैसे कह सकती हो। फिर आरोपी महिला कहती है कि तुम (पीड़ित) उसके साथ क्यों नहीं सोती? मेरे बेडरूम में जाओ। तुम्हें पता चल जाएगा कि वह कितने साल का है।" पुलिस ने केस दर्ज किया, अभी तक गिरफ्तारी नहीं पुलिस ने कहा कि हर्ष सिंह और उसकी पत्नी रूबी जैन के खिलाफ मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में BNS सेक्शन 79 (महिला की अपमान करने के लिए इस्तेमाल किया गया शब्द), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (कॉमन इंटेंशन) और 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, रहने की जगह, भाषा, वगैरह के आधार पर दुश्मनी बढ़ाना) के तहत FIR दर्ज की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीनियर ऑफिसर ने कहा, "किसी भी तरह की फिजिकल चोट की खबर नहीं है। हालांकि, शिकायत करने वालों ने मेंटल हैरेसमेंट और बेइज्जती का आरोप लगाया है।" महिलाओं ने आरोपी से फॉर्मल माफी की मांग की है, और कहा है कि कमेंट्स सिर्फ पर्सनल नहीं थे बल्कि नॉर्थईस्ट कम्युनिटी की इज्जत को टारगेट करते थे।
मणिशंकर अय्यर बोले- राहुल इंडी अलायंस का नेतृत्व छोड़ें:ममता बनर्जी गठबंधन की लीडर, उनके बिना यह कुछ नहीं
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कोलकाता में कहा कि ममता दीदी के बिना, INDIA गठबंधन का 'I', 'N', 'D', 'I', 'A' खत्म हो जाएगा। क्योंकि ममता बनर्जी इस गठबंधन की लीडर हैं। उनके साथ, दो-चार और लोग हैं जो यह जगह पा सकते हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को गठबंधन का नेतृत्व करने की बजाय छोटी पार्टियों को मौका देना चाहिए। फिर चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश हों, तेजस्वी हों, या कोई और राहुल गांधी को इन लोगों को जिम्मेदारी देनी चाहिए। अय्यर बोले- मैं ममता का राइट हैंडमैन था मणिशंकर अय्यर ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के CM ममता बनर्जी का समर्थन करने पर कहा, 'मैं खुद TMC में ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था। मैं दिसंबर 1997 के आखिर में यहां पार्टी में शामिल हुआ था। लेकिन तीन हफ्ते के अंदर ही मुझे एहसास हो गया कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं। तो फिर मैं वहां क्या करता? इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट-हैंड मैन था जब उन्होंने यह पार्टी बनाई।' अय्यर का 6 दिनों में राहुल के खिलाफ दूसरा बयान... 16 फरवरी: अय्यर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं, राहुलियन नहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वह गांधियन, नेहरूवियन और राजीवियन हैं, लेकिन ‘राहुलियन’ नहीं हैं। मणिशंकर ने अपने पुराने बयान पर विवाद को स्पष्ट करते हुए कहा- राहुल गांधी मुझसे करीब 30 साल छोटे हैं। मुझे उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। इसलिए मैं खुद को राहुलवादी कैसे कह सकता हूं? अय्यर की ये टिप्पणियां कांग्रेस के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच आई हैं। विवाद की शुरुआत 16 फरवरी को हुई जब उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एमके स्टालिन सबसे सही नेता हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… मणिशंकर बोले- राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'आश्चर्य है इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बनाया गया।' पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















