Responsive Scrollable Menu

चौथा सुपर-8 मुकाबला आज WI vs ZIM:टूर्नामेंट में दो वर्ल्ड चैंपियन को हरा चुकी जिम्बाब्वे; 2010 में WI को हराया था

टी-20 वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें सुपर-8 में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में दो वर्ल्ड चैंपियन टीमों ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। अब उसका अगला निशाना वेस्टइंडीज होगी, जिसे 16 साल पहले 2010 में हरा चुकी है। यह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी एकमात्र जीत भी है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीती थी। उसका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं पेसर्स और स्पिनर्स ने भी अपना काम बखूबी किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज आगे टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल एक मैच जीतने में सफल रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 2022 में खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था। शाई होप वेस्टइंडीज के टॉप बैटर रहे शाई होप ने इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 134.78 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट स्कोर 75 रन है। वहीं, बॉलिंग में शमार जोसेफ ने टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 8.57 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान 39 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। मुजरबानी जिम्बॉब्वे के टॉप विकेट टेकर जिम्बॉब्वे के लिए ब्रायन ब्रेनेट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 125 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 64* रहा है। वहीं, तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। वह जिम्बॉब्वे के लिए हाईएस्ट विकेट टेकर भी रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में महज 5.91 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 17 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। पिच रिपोर्ट वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन रन बनाना आसान रहता है। खासकर नाइट मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है। वानखेड़े में अब तक 15 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 और चेज करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 247/9 है, जो भारत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 183 रन रहा है। वेदर कंडीशन मुबंई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। टेम्परेचर 21 से 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती:आज डिस्चार्ज हो सकते हैं राइटर; शाहरुख समेत कई सेलेब्स मिलने पहुंचे थे

सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि आज सलीम खान डिस्चार्ज हो सकते हैं। दरअसल, 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। वहीं, ‘जी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 फरवरी को एक्टर एजाज खान अस्पताल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार यानी 23 फरवरी तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे। बता दें कि सलीम खान का हाल जानने कई सेलेब्स पहुंचे। 21 फरवरी को देर शाम शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी आए थे। परिवार के सदस्य और करीबी अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है। परिवार ने हेल्थ अपडेट प्राइवेट रखने को कहा वहीं, 20 फरवरी को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के इस रौद्र रूप से सहम जाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल!

West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है. Mon, 23 Feb 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Lucknow University में बेकाबू हुए जिहादी! | CM Yogi | Swami Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:00+00:00

Ranchi से Delhi आ रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:38:18+00:00

News Ki Pathshala : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कितनी धाराएं ? Shorts | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:40+00:00

Breaking News: Jharkhand चतरा में Air Ambulance क्रैश, हादसे का खौफनाक मंजर देखो! | Plane Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers