Responsive Scrollable Menu

AI समिट में हंगामे पर दिल्ली पुलिस का एक्शन: यूपी और एमपी में छापेमारी, हिरासत में एक संदिग्ध और कार जब्त

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इस हाई-प्रोफाइल वैश्विक आयोजन में बाधा डालने और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रेड मारकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एक लग्जरी गाड़ी भी जब्त की है।

​भारत मंडपम में 'मर्यादा' तार-तार और नारेबाजी

​शुक्रवार को समिट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यूथ कांग्रेस के करीब 10 कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के अंदर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अपनी टी-शर्ट उतार दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इन टी-शर्ट्स पर "India-US Trade Deal", "Epstein Files" और "PM is compromised" जैसे विवादित नारे लिखे थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।

​QR-कोडेड पास के जरिए हुई थी एंट्री

​इस प्रदर्शन की योजना बेहद सुनियोजित तरीके से बनाई गई थी। प्रदर्शनकारी फर्जी या संदिग्ध तरीके से हासिल किए गए QR-कोडेड पास के जरिए कार्यक्रम स्थल के अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इतने कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद ये लोग अंदर पहुंचने में कैसे कामयाब हुए।

​बड़े नेताओं के नाम आए सामने

​पुलिस जांच में इस हंगामे के पीछे कई बड़े राजनीतिक चेहरों के नाम भी उभरकर सामने आए हैं। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (बिहार) कृष्णा हरि, बिहार के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव का नाम शामिल है। पुलिस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है।

​छापेमारी में टी-शर्ट और पोस्टर बरामद

​दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी के दौरान कृष्णा हरि की कार दिल्ली से बरामद कर ली है। इस गाड़ी के अंदर से वही विवादित टी-शर्ट और पोस्टर भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल प्रदर्शन के दौरान किया गया था। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

​वैश्विक मंच पर देश की छवि खराब करने का आरोप

​इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि जिस समिट में दुनिया भर के बड़े देशों के प्रतिनिधि और नामी कंपनियों के सीईओ शामिल हुए थे, वहां इस तरह का हंगामा करके कांग्रेस ने भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुँचाने की 'नंगी और गंदी' कोशिश की है। पीएम मोदी ने भी मेरठ के मंच से इस व्यवहार को 'मर्यादाओं को तोड़ने वाला' और 'शर्मनाक' करार दिया है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन खर्चों पर दें ज्यादा ध्यान, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सकारात्मक है। आप अपनी लंबी अवधि की योजनाओं को मजबूत कर सकते हैं। अपने बजट और निवेश की फिर से जांच करें। फालतू खर्च से बचें और ऐसे विकल्प चुनें जो सुरक्षित और लाभकारी हों। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

Continue reading on the app

  Sports

वही मैदान, वही ब्लैक सॉइल पिच… 3 साल में दूसरी बार टूटा टीम इंडिया का दिल, पहली बार हुआ ऐसा

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रही और 3 साल पहले जैसा ही हाल देखने को मिला. Mon, 23 Feb 2026 08:12:23 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर में सीएम योगी का जोरदार स्वागत देखो! | Uttar Pradesh | Welcome #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T02:42:37+00:00

Taliban Big Action After PAK Air Strike On Afghanistan LIVE: तालिबान का पाक पर हमला! | WAR | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T02:43:22+00:00

Shorts : SDM ने खुद चलाया बुलडोजर! | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T02:35:57+00:00

Shorts : मंत्र पढ़ते ही नोटों की हुई बारिश! | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T02:39:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers