SUV Recalls: लेक्सस इंडिया ने भारत में फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी Lexus LX को किया रिकॉल
SUV Recalls: लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी Lexus LX को लेकर रिकॉल नोटिस जारी किया है। करीब 2.80 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली इस प्रीमियम एसयूवी को ट्रांसमिशन से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण वापस मंगाया जा रहा है। यह रिकॉल 6 मार्च 2025 से 29 सितंबर 2025 के बीच निर्मित 117 यूनिट्स पर लागू होगा।
आखिर क्या है समस्या?
- जानकारी के अनुसार, Lexus LX में 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर शिफ्टिंग के लिए लीनियर सोलेनोइड का उपयोग करता है। कुछ विशेष ड्राइविंग परिस्थितियों में यह सोलेनोइड खराब हो सकता है। सॉफ्टवेयर में मौजूद गड़बड़ी के कारण ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट (TCU) और इंजन ईसीयू के बीच इस खराबी की सूचना सही तरीके से साझा नहीं हो पाती।
- यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कुछ गियर में ट्रांसमिशन ओवर-रेविंग की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। कंपनी इस समस्या को सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से पूरी तरह मुफ्त में ठीक करेगी।
क्या हो सकता है असर
लेक्सस के मुताबिक, इस खामी के कारण तेज रफ्तार पर इंजन की पावर कम हो सकती है। गंभीर स्थिति में ट्रांसमिशन हाउसिंग को नुकसान पहुंचने और ट्रांसमिशन फ्लूइड लीक होने की संभावना भी बन सकती है। यह रिकॉल केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई देशों में इसी वजह से Lexus LX को वापस बुलाया गया है। मौजूदा जनरेशन के लिए लॉन्च के बाद से यह चौथा अंतरराष्ट्रीय रिकॉल है।
इंजन और फीचर्स
भारतीय बाजार में फिलहाल Lexus LX 500d वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 इंजन मिलता है। यह इंजन 304 हॉर्सपावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ एडैप्टिव वेरिएबल सस्पेंशन और फोर-व्हील एक्टिव हाइट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
(मंजू कुमारी)
Electric Bike: भारत में स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
Electric Bike: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हाल ही में इसे चेन्नई की सड़कों पर बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आई नई तस्वीरों से साफ है कि यह बाइक प्रोडक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है और कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है।
EICMA में हो चुकी है पेशकश
Flying Flea C6 को पहली बार पिछले साल इटली में आयोजित EICMA शो में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसके कई प्रोटोटाइप देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड टेस्टिंग के दौरान देखे जा रहे हैं।
क्लासिक डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी
इस इलेक्ट्रिक क्रूजर का डिजाइन द्वितीय विश्व युद्ध दौर की मशहूर Flying Flea से प्रेरित है। इसमें सर्कुलर हेडलैंप, गर्डर फ्रंट फोर्क, एक्सपोज्ड फ्रेम, बड़े अलॉय व्हील्स और बेल्ट ड्राइव सिस्टम दिया गया है। बैटरी एरिया में खास रिब्ड डिजाइन इसे यूनिक लुक देता है। हालिया स्पाई शॉट में मेन स्टैंड भी नजर आया है, जो डेली यूज के लिहाज से उपयोगी होगा।
संभावित परफॉर्मेंस और रेंज
कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी परफॉर्मेंस 250cc–350cc पेट्रोल बाइक के बराबर हो सकती है। इसमें 4–5 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जो 100 से 150 किमी की रियल वर्ल्ड रेंज दे सकता है। LFP बैटरी, डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक और IP67 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
स्मार्ट फीचर्स से लैस
बाइक में सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। Flying Flea C6, रॉयल एनफील्ड के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















