भोपाल में पौधारोपण के नाम पर 700 पेड़ काटे! उमंग सिंघार बोले “हरियाली नहीं हेडलाइन है भाजपा सरकार का ग्रीन मॉडल”
भोपाल में पौधरोपण अभियान की तैयारी के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने के मामले पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर दिखावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने के नाम पर वर्षों पुराने सैकड़ों पेड़ों को काटना सरकार की कथनी और करनी का अंतर दिखाता है।
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि “पेड़ लगाने के नाम पर 700 पेड़ काट दिए गए। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल को हरा-भरा बनाने के नाम पर वर्षों पुराने पेड़ों पर आरी चलाकर अब पौधरोपण का ढोंग किया जा रहा है।
भोपाल में सैंकड़ों पेड़ काटे
भोपाल नगर निगम कलियासोत डेम क्षेत्र स्थित स्टेट डेयरी फार्म के सामने लगभग आठ एकड़ भूमि पर 10 हजार पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद 700 से अधिक पुराने पेड़ों को काटे जाने और जड़ समेत उखाड़े जाने का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिछले कई दिनों से मशीनों की मदद से पेड़ों की कटाई और जड़ों को हटाने का काम किया गया। मामला सामने आने के बाद नगर निगम की उद्यान शाखा के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि ठेकेदार द्वारा निर्धारित निर्देशों से हटकर पेड़ काटे गए हैं तो संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। उमंग सिंघार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर पेड़ लगाने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन असल में सैकड़ों वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों को आरी से काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो पेड़ लोगों को ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण दे रहे थे उन्हें खत्म कर हरियाली का दावा किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार का “ग्रीन मॉडल” बताते हुए सवाल किया कि क्या सरकार सिर्फ प्रचार के लिए पर्यावरण से समझौता कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि “हरियाली नहीं, सिर्फ़ हेडलाइन चाहिए, यही भाजपा सरकार का ‘ग्रीन मॉडल’ बन गया है।” उन्होंने कहा है कि सिर्फ अपने प्रचार के लिए भाजपा सरकार पर्यावरण का विनाश क्यों कर रही है?
Bajaj Pulsar N160 का नया अवतार! टेस्टिंग के दौरान दिखी, 12 अगस्त को होगी लॉन्च
Bajaj Auto की अपडेटेड Pulsar N160 लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है. स्पाय शॉट्स में पहली बार गोल्डन USD फोर्क्स, नए LED हेडलैंप और संभावित 4-वाल्व इंजन की झलक मिली है. माना जा रहा है कि इसे 12 अगस्त को पल्सर की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किया जाएगा. आखिर नए मॉडल में क्या-क्या बदलेगा और कितनी बेहतर होगी इसकी परफॉर्मेंस? पूरी जानकारी खबर में पढ़ें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








