राजौरी के जंगल में मौत, जमीन पर पड़ी मिली ऐसी वस्तु, देखते ही मच गया हड़कंप, बुलानी पड़ी फौज
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशहरा के गगरोट पंचायत के दरियाला गांव में हड़कंप मच गया. एक शख्स को जमीन पर एक पुराना ग्रेनेड पड़ा हुआ मिला. शख्स ने संदिग्ध वस्तु को देखते ही तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद हरकत में आई सुरक्षा बलों की टीम ने एहतियातन पूरे इलाके को घेर लिया. मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते (BDS) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध वस्तु की जांच की. सतर्कता ने किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह ग्रेनेड वहां तक कैसे पहुंचा. सुरक्षाबलों ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत अधिकारियों को जानकारी दें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















