PM Modi ने आज Congress पर ताबड़तोड़ हमला किया, जानिए आज की बड़ी खबरें | Aaj Tak LIVE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला किया...पीएम मोदी ने AI समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टमके शेष हिस्सों का उद्घाटन किया. इसमें दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच 5 किमी का खंड और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी का सेक्शन शामिल है. अब दिल्ली से मेरठ की पूरी यात्रा सिर्फ 55 मिनट में पूरी हो सकेगी. इसके अलावा पीएम मोदी ने देश की सबसे फास्ट मेट्रो सर्विस, 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद दोनों रेल सेवाएं आज शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू हो गई हैं. यूपी में शंकराचार्य पर छिड़े सियासी संग्राम, प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर शुरू हुआ विवाद पहले जुबानी जंग से तेज हुआ. अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ गंभीर आरोप और FIR बीच ये लड़ाई बढ़ती दिख रही है। कोेर्ट के आदेश के बाद प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर हमलावर हैं. विपक्ष शंकराचार्य के बहाने सरकार को घेर रहा है। इसे बीच यूपी का सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है. असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में घुसपैठियों को न सिर्फ मतदाता सूची से हटाया जाएगा, बल्कि उन्हें देश से भी बाहर निकाला जाएगा....उधर कोलकाता से बंगाल सीएम ममता ने इशारों में पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा- हमें दिल्ली का लड्डू नहीं चाहिए… वहां से आकर आप बंगाल नहीं जीत पाएंगे ----- पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साज़िश रचने वाले 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। 6 संदिग्धों की गिरफ्तारी तमिलनाडु के तिरुप्पुर से हुई है . ------- अगली खबर गुरुग्राम से ... जहां 19 साल की लड़की के साथ क्रूरअत्याचार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि आरोपी शिवम ने उसके साथ कई दिन तक हिंसक और शारीरिक प्रताड़ना की... आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है और विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. #pmmodi #bjpvscongress #youthcongressprotest #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फंसे लोगों को मिलेगा टोल-रिफंड:टैंकर पलटने से 33 घंटे तक फंसीं थीं 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां; ₹5.16 करोड़ लौटाएगा विभाग
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर पलटने से जाम में फंसे रहे लोगों को उनके फास्टैग में टोल रिफंड किया जाएगा। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन(MSRDC) के एक सीनियर अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 3 फरवरी को एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट सेक्शन में शाम करीब 5 बजे अडोशी टनल के पास एक गैस से भरा टैंकर पलट गया था। इससे 33 घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा और कई किलोमीटर तक 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां फंस गई थीं। गाड़ी चलाने वालों और यात्रियों को पानी, खाने और दूसरी जरूरी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा था। अधिकारी ने बताया कि टोल कलेक्शन रोकने का ऑर्डर जारी होने के बाद भी गाड़ी मालिकों से वसूले गए पूरे पैसे वापस करने का फैसला किया गया है। 5.16 करोड़ रुपये का रिफंड MSRDC प्रोसेस करेगा। NDRF, SDRF और भारत पेट्रोलियम की टीमें तैनात की गई थीं गैस लीक के बाद हालात संभालने के लिए NDRF, SDRF और भारत पेट्रोलियम (BPCL) की टीमें मौके पर तैनात की गई थीं। पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद कर दी गई थी और ट्रैफिक को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया था। स्थिति को कुछ हद तक संभालने के लिए पुणे लेन से मुंबई की ओर 15–20 मिनट के ब्लॉक में गाड़ियां जा रही थी। 4 फरवरी की शाम तक वाहनों की कतारें करीब 20 किलोमीटर तक फैल गई थीं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जाम की 3 तस्वीरें… यात्रियों के बीच पानी और बिस्कुट बांटे गए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार MSRDC और IRB MPEPL की टीमें FM रेडियो, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों को लगातार अपडेट देती रहीं। लोगों से अपील की गई कि बेहद जरूरी न हो तो यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। फंसे यात्रियों की मदद के लिए IRB MPEPL और पुणे ग्रामीण पुलिस ने जहां संभव हो सका वहां पानी और बिस्कुट बांटे। एक MSRTC ड्राइवर ने बताया कि उनकी बस अडोशी टनल के पास करीब 9 घंटे तक फंसी रही और आखिरकार बुधवार सुबह 3 बजे पनवेल पहुंच सकी। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। कुछ यूजर्स ने एक्सप्रेसवे को ‘पार्किंग लॉट’ बताया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को टॉयलेट और पानी की कमी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। ------------------------------------ मुंबई से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO: लिफ्ट में मौजूद महिला और व्यक्ति आग में घिरे मुंबई की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में बुधवार को गुब्बारे फटने से आग लग गई। लिफ्ट में पहले एक महिला और फिर एक व्यक्ति गुब्बारे लेकर घुसता है। इसके बाद अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो जाता है। पुलिस ने बताया कि आग से आदमी और महिला को चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak



















