Responsive Scrollable Menu

ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती! RBI ने ग्रोथ अनुमान से दुनिया को चौंकाया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है. आरबीआई के अनुसार देश में बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से ग्रोथ के अनुमान में इजाफा हुआ है.

Continue reading on the app

Omar Abdullah पुंछ में बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे, राहत कार्य की करेंगे समीक्षा

जम्मू, पांच अगस्त जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पुंछ जिले में हाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। पिछले महीने हुई मूसलाधार बारिश से सीमा से लगे इस जिले में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री आज पुंछ का दौरा कर हालिया बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और नुकसान तथा राहत संबंधी जरूरतों का प्रत्यक्ष आकलन करेंगे।

वह जिला प्रशासन के साथ राहत, पुनर्वास और बहाली कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।’’ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ऐतिहासिक मुगल रोड के रास्ते पुंछ पहुंचे, जहां पीर की गली में उनके कैबिनेट सहयोगी और जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा तथा सुरनकोट के विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। सुरनकोट 19 जुलाई को आई इस प्राकृतिक आपदा में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा और वहां सबसे ज्यादा लोगों की जान गई।

मूसलाधार बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिससे व्यापक तबाही मची। कई मकान और वाहन बह गए, सड़कें तथा अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा और जिले भर में सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और अचानक बाढ़ आने तथा भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

अब्दुल्ला ने 19 जुलाई को जम्मू में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर भारी बारिश के बाद की स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने पुंछ और उससे सटे राजौरी जिले में वर्षा संबंधी घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को छह-छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। राजौरी में इस आपदा में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आज राजौरी जिले का दौरा करने की भी संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे भारतीय टीम के नए चीफ सेलेक्टर? जानिए मुख्य चयनकर्ता बनने पर कितना मिलेगा पैसा

VVS Laxman can replace Ajit Agarkar: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है. यदि लक्ष्मण यह पद संभालते हैं, तो उन्हें मौजूदा पे-स्ट्रक्चर के तहत 3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलेगी. वर्तमान में लक्ष्मण 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के हेड हैं और कार्यवाहक कोच की भूमिका निभाते रहे हैं. जल्द ही बीसीसीआई अगरकर के एक्सटेंशन या लक्ष्मण की नियुक्ति पर फैसला लेगा. Wed, 5 Aug 2026 19:55:16 +0530

  Videos
See all

Viral Video: छेड़छाड़ पड़ी भारी! महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से सिखाया सबक | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:31+00:00

DSS Madhya Pradesh: 'मैं मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers