Responsive Scrollable Menu

कानून की रक्षा करते हुए वीर पुलिस अधिकारियों को प्राणों का बलिदान देना पड़ा: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया. उन्होंने नए उत्तर प्रदेश में आए बदलाव की तस्वीर भी 'एक्स' पर साझा करते हुए कहा कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है. मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. 

कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है. मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के कृत्यों पर भी प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में माफिया राज था. उस समय अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए वीर पुलिस अधिकारियों को प्राणों का बलिदान देना पड़ा.

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्षम

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है. उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है. पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्वतंत्रता मिली है. 2.26 लाख से अधिक पुलिस भर्तियों, प्रशिक्षण क्षमता में 10 गुना वृद्धि, 7 बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली, प्रत्येक जनपद में साइबर थाने तथा प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनी है. 

हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण 

गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई और ₹15 हजार करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की जब्ती अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है. मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हमारा संकल्प है कि वीर पुलिस कार्मिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को सदैव स्मरण रखते हुए हम उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

 

Continue reading on the app

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: पीएम मोदी आज चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी आज चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. उत्तर प्रदेश 11 एमएलसी सीटाें के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज शुक्रवार को मतदान होगा.

Continue reading on the app

  Sports

SL vs ENG: 123 छक्के-चौके, वनडे में बने 859 रन, दोहरा शतक ठोकने वाले के निकले ‘खून के आंसू’

श्रीलंका ने रावलपिंडी स्टेडियम में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों का लक्ष्य चेज़ कर लिया. इस मैच में कौन से चार बड़े रिकॉर्ड बने, जानिए यहां. Thu, 22 Oct 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

President Trump ordered to answer questions under oath in BBC lawsuit | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T23:00:03+00:00

DA Hike News 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! |Central Government Employees Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T23:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers