Responsive Scrollable Menu

Rajasthan BSTC 3rd Allotment Result 2026: राजस्थान प्री D.El.Ed तीसरी सीट अलॉटमेंट जारी, 14 अगस्त तक फीस जमा करें

Rajasthan BSTC 3rd Allotment Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान प्री D.El.Ed (BSTC) 2026 काउंसलिंग के तीसरे चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Admission Status और आवंटित संस्थान की जानकारी देख सकते हैं।

14 अगस्त तक जमा करनी होगी फीस
तीसरे राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित 13,555 रुपये (यदि पहले शुल्क जमा नहीं किया है) का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

17 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्टिंग जरूरी
फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 17 अगस्त 2026 तक आवंटित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग नहीं करने पर सीट प्रभावित हो सकती है।

ऐसे चेक करें BSTC 3rd Allotment Result 2026

  • सबसे पहले राजस्थान प्री D.El.Ed की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Check Admission Status (Provisional Admission Slip)" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट खुल जाएगा।
  • भविष्य के लिए अलॉटमेंट स्लिप डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
सीट आवंटित होने के बाद फीस भुगतान और कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें। प्रवेश के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं, ताकि एडमिशन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

Continue reading on the app

Kajol Birthday: 52 की हुईं बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस, जानें बेखुदी से OTT डेब्यू तक का शानदार Cinematic Journey

बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस काजोल आज यानी 05 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हुए हैं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के करियर में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस काजोल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 05 अगस्त 1974 को काजोल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी था, जोकि निर्देशक और निर्माता थे। वहीं काजोल की मां तनुजा अपने समय की दिग्गज अभिनेत्री थीं। वहीं एक्ट्रेस नूतन काजोल की मौसी थीं। उनके परिवार की कई पीढ़ियों का सिनेमा की दुनिया में दबदबा रहा। हालांकि एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान हासिल की है।

फिल्मी करियर

काजोल में साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। जिसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं। साल 1997 में एक्ट्रेस की फिल्म 'गुप्त' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल निगेटिव था। इसके लिए उनको फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। वह निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला बनीं।

बॉलीवुड में काम करने के अलावा काजोल ने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने  'Minsaara Kannavu' फिल्म में काम किया था। इसमें काजोल के साथ प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी भी थे।

लकी चार्म

वैसे तो काजोल अपने चुलबुले अंदाज और संजीदा अभिनय के बूते दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। लेकिन एक निर्देशक के लिए काजोल 'लकी चार्म' हैं। करण जौहर उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण एक्ट्रेस को अपना लकी चार्म मानते हैं। करण की फिल्मों में अगर एक्ट्रेस का अहम रोल नहीं है, तो उनकी फिल्म में काजोल का कैमियो जरूर होता है।

साल 1995 में काजोल के करियर के लिए काफी खास था। क्योंकि इस साल एक्ट्रेस को उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म मिली। इस साल उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई। यह न सिर्फ उस साल की बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे यागदार फिल्म थी। वहीं एक्ट्रेस ने 'करण अर्जुन', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपर-हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं।

ओटीटी पर किया राज

सिल्वर स्क्रीन के बाद एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छा गईं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'त्रिभंगा' से ओटीटी पर डेब्यू किया। इसके बाद काजोल ने 'द ट्रायल', 'दो पत्ती', 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'सरजमीं' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: वेस्टइंडीज 26 साल बाद भी नाकाम, पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज की बराबर, बाबर आजम ने ऐसे जिताया मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन के अंदर खत्म हो गया और पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. विंडीज गेंदबाज दोनों पारियों में अब्दुल्ला शफीक को आउट नहीं कर सके. Thu, 06 Aug 2026 00:06:00 +0530

  Videos
See all

Who’s to blame for Cuba’s nationwide blackouts? #Cuba #Blackouts #Electricity #News #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:30:10+00:00

Iran America War Update: Oman और ईरान में हो गई बड़ी डील| IRGC | Hormuz | Trump |Middle East |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers