Responsive Scrollable Menu

IND vs SA: कितना है अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज? अब तक सिर्फ इतनी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोजी स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले से थोड़ा हैरान किया. हालांकि इस मैदान पर अब तक खेले गए कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों की रिकॉर्ड को देखें, तो उसमें ज्यादातर टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल किया है. 

टी20 इंटरनेशनल में अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. ऐसे में यहां रन बनाना आसान होता है. यहां अब तक खेले गए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए टीमों ने सिर्फ 4 बार जीत हासिल किया है. वहीं 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज किया है. अहमदाबाद में अब तक का सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम ही दर्ज है. साउथ अफ्रीका ने इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 176 रनों के टारगेट को सफलतापूर्व चेज किया था. 

अहमदाबाद में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भारत ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार मिली है. इसमें से 6 मैचों में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ एक बार टारगेट का पीछा करते हुए जीत मिली है. 

अहमदाबाद में टीम इंडिया का सबसे सफल रन चेज

टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में अहमदाबाद में सबसे सफल रन चेज 165 रनों का रहा है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में 165 रनों के स्कोर को सफलतापूर्वक चेज किया था. टीम इंडिया ने सिर्फ 17.5 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था. ईशान किशन ने 56 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11 : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

Continue reading on the app

गौतम अदाणी ने बिहार-झारखंड का किया दौरा, की 43,000 करोड़ रुपए के मेगा पावर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

अहमदाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड और बिहार में परियोजना स्थलों (मेगा पावर प्रोजेक्ट्स) का दौरा किया और पूर्वी भारत में समूह के बड़े बिजली निवेशों की समीक्षा की।

पूर्वी भारत को लंबे समय से खनिज संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद औद्योगिक रूप से पिछड़ा माना जाता रहा है। इन निवेशों से इस क्षेत्र में अदाणी समूह की बढ़ती मौजूदगी स्पष्ट होती है।

झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा में गौतम अदाणी ने 1,600 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के संचालन की समीक्षा की। इस परियोजना में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है। इस संयंत्र से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और क्षेत्र में रेल संपर्क भी मजबूत हुआ है। यह बिजली संयंत्र दीर्घकालिक समझौते के तहत विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करता है, जिससे इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक महत्व भी मिला है।

पड़ोसी राज्य बिहार में, जहां अदाणी ने अपने दिन भर के दौरे के दौरान भ्रमण किया, भागलपुर के पास पीरपैंती में ग्रुप की 2,400 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर परियोजना की योजना है।

इस परियोजना में 27,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है और इसे अगले चार से पांच वर्षों में शुरू किए जाने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य में बढ़ती औद्योगिक और शहरी बिजली मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

इन दोनों परियोजनाओं के साथ अदाणी ग्रुप झारखंड और बिहार में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा निवेशकों में शामिल हो गया है। इन राज्यों में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद ऐतिहासिक रूप से बड़े औद्योगिक निवेश कम हुए हैं।

दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने गोड्डा संयंत्र में इंजीनियरों, तकनीशियनों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने आसपास के गांवों की आदिवासी महिलाओं से भी मुलाकात की, जिससे यह संदेश दिया कि समूह का विस्तार लोगों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के साथ हो रहा है।

दिन की शुरुआत में गौतम अदाणी ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही व्यक्तिगत इच्छा बताया। यह यात्रा उनके सेवा ही साधना है के विश्वास को दर्शाती है, यानी सेवा को ही भक्ति का रूप मानना।

हाल के वर्षों में अदाणी समूह ने महाकुंभ मेला और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों से भी जुड़ाव रखा है। इन पहलों से यह संदेश दिया गया है कि आस्था, सेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ सकते हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: विराट कोहली होते तो जीत जाती टीम इंडिया! साउथ अफ्रीका से हार के बाद सामने आया कड़वा सच

टीम इंडिया के सामने 188 रन का लक्ष्य था, जो आसान चुनौती नहीं थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिकने के बजाए बड़े शॉट्स जमाकर अपने विकेट दिए. वैसे भी टीम इंडिया का रन चेज में रिकॉर्ड कोहली के बिना अच्छा नहीं है और ये फिर साबित हो गया. Mon, 23 Feb 2026 00:28:10 +0530

  Videos
See all

Bangladesh New PM: 2 बजते ही तारिक रहमान के भारत पर 5 बड़े ऐलान? | PM Modi | Top News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T20:30:01+00:00

Israel-Iran War Update: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध? | Trump & Khamenei | News18 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T21:00:26+00:00

Gold Silver Price Update : 1 बजते ही सोना-चांदी में भारी उछाल! | Gold Silver Price Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:30:01+00:00

Iran-Israel War Update: 3 बजते ही ईरान ने पलटी बाजी! Trump का 10 दिन का अल्टीमेटम? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers