भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान, बना रहेगा दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था: आरबीआई
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि भारत वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
आरबीआई द्वारा अगस्त एमपीसी में जारी किया गया विकास दर अनुमान पिछले अनुमान 6.6 प्रतिशत से 10 आधार अंक ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि जून 2026 के बाद से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण आपूर्ति पक्ष पर पड़ने वाला दबाव कुछ कम हुआ है।
हालांकि, जुलाई के पहले हफ़्ते से टकराव के फिर से बढ़ने की वजह से एनर्जी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता फिर से पैदा हो गई है।
लगातार बनी हुई ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद, घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं, जैसा कि पहली तिमाही के हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स से पता चलता है।
मल्होत्रा ने कहा कि पहली तिमाही के शुरुआती कॉर्पोरेट नतीजों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी अच्छे प्रदर्शन का संकेत मिलता है।
आरबीआई गवर्नर के मुताबिक, हेडलाइन महंगाई दर बढ़ने का अनुमान है, जिसकी मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों और ईंधन की आपूर्ति से जुड़े दबाव हैं, जबकि मुख्य महंगाई दर सामान्य बनी हुई है और तीसरी तिमाही में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद इसके कम होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून, अल नीनो, भू-राजनीतिक अस्थिरता और ग्लोबल ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितताओं के बीच भविष्य की स्थिति अभी साफ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पॉलिसी से जुड़ा कदम उठाने से पहले महंगाई की चाल और उसके घटकों के बारे में ज्यादा स्पष्टता की जरूरत है।
विकास दर को लेकर मल्होत्रा ने कहा कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस गतिविधियों में लगातार विस्तार और जबरदस्त निर्यात की वजह से अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने की थी दो शादियां, पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप, 5 महीने में हो गया था तलाक
Pradeep Rawat Family: बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो 'महाभारत' में अश्वत्थामा का दमदार किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे. 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वो पिछले काफी समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे थे. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. उनके फैंस, साथी कलाकार और परिवार गहरे सदमे में हैं.
प्रदीप रावत ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में टीवी, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. जहां एक ओर उन्होंने पर्दे पर खलनायक और दमदार किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं निजी जिंदगी में भी उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. उनकी शादी, पारिवारिक जीवन और संघर्ष की कहानी भी काफी चर्चा में रही.
सेना में जाना चाहते थे एक्टर
प्रदीप रावत का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था. उनके पिता भारतीय सेना में थे और बचपन से ही उनका सपना भी फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने का था. उन्होंने कई बार सेना में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बैंक में नौकरी शुरू कर दी. हालांकि, एक्टिंग का शौक उन्हें थिएटर तक ले आया. उन्होंने एक्टर राज बब्बर के मशहूर थिएटर ग्रुप 'एकजुट थिएटर' को जॉइन किया और यहीं से उनकी एक्टिंग यात्रा ने नई दिशा पकड़ ली.
ऐसे मिला था 'महाभारत' में अश्वत्थामा का रोल
थिएटर के दौरान ही राज बब्बर के एक करीबी दोस्त की नजर प्रदीप रावत पर पड़ी. उन्होंने प्रदीप को सलाह दी कि वो बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर शो 'महाभारत' में अश्वत्थामा के किरदार के लिए ऑडिशन दें. प्रदीप ने ऑडिशन दिया और उनका सिलेक्शन हो गया. ये रोल उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. 'महाभारत' के आने के बाद वो देशभर में पहचान बनाने लगे. अश्वत्थामा के किरदार में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को आज भी दर्शक याद करते हैं.
फिल्मों में भी छोड़ी अलग पहचान
टीवी में सफलता मिलने के बाद प्रदीप रावत ने फिल्मों का रुख किया. उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. अपनी भारी आवाज, मजबूत व्यक्तित्व और दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें अक्सर विलेन और दमदार सपोर्टिंग किरदारों में देखा गया. उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई. उनकी एक्टिंग की वजह से उन्हें इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद कैरेक्टर एक्टर्स में गिना जाता था.
ज्यादा समय नहीं टिक सकी पहली शादी
प्रदीप रावत की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पहली शादी महज साढ़े पांच महीने ही चल पाई थी. हालांकि, उनकी पहली पत्नी का नाम कभी सार्वजनिक नहीं किया गया. उन्होंने बताया था कि शादी के दौरान उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं, लेकिन रिश्ते में लगातार तनाव बढ़ता गया. बाद में पत्नी ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
498-A के केस को लेकर किया था बड़ा खुलासा
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में प्रदीप रावत ने अपनी पहली शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, "साढ़े पांच महीने में तलाक हो गया था. वो प्रेग्नेंट थीं और उनके पेट में मेरा बच्चा था. उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. उस समय 498-A के मामलों की काफी चर्चा थी. मुझ पर आरोप लगाया गया कि मैंने शराब पीकर उन्हें मारा-पीटा. लेकिन करीब एक महीने के भीतर मामला खत्म हो गया. बाद में उन्होंने खुद हमारे वकील के सामने आकर माना कि आरोप सही नहीं थे और फिर तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई."
#WATCH | Actor #PradeepRawat Of Lagaan & Ghajini Fame Speaks About His False #498A Case By First Wife#VoiceForMen
— Voice For Men India (@voiceformenind) May 20, 2024
(full video in thread below)
VC: Siddharth Kannan YouTube https://t.co/xb8Zv1YYGH pic.twitter.com/J6HINwaFo5
दूसरी शादी में मिला जीवनसाथी का साथ
पहली शादी टूटने के बाद प्रदीप रावत की जिंदगी में कल्याणी रावत आईं. कल्याणी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं, हालांकि वो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं. सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी वो बेहद कम नजर आती थीं. दोनों की मुलाकात तेलुगु फिल्म 'स्टालिन' के सेट पर हुई थी. प्रदीप रावत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात में ही उन्हें कल्याणी पसंद आ गई थीं, लेकिन कल्याणी ने उस समय उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.
कार खराब होने से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
प्रदीप रावत ने बताया था कि एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान कल्याणी की कार खराब हो गई. उनके मैनेजर ने प्रदीप से पूछा कि क्या कोई कलाकार उनके साथ जा सकता है. प्रदीप ने हां कर दी और संयोग से वो कलाकार खुद कल्याणी थीं. रास्ते में दोनों की बातचीत हुई और उन्होंने एक-दूसरे के फोन नंबर भी शेयर किए. इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ. कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने वर्ष 2006 में शादी कर ली.
परिवार में कौन-कौन हैं?
प्रदीप रावत के परिवार में उनकी पत्नी कल्याणी रावत और एक बेटा विक्रमादित्य रावत हैं. एक्टर अपने बेटे को प्यार से विक्रम कहकर बुलाते थे. हालांकि, विक्रमादित्य रावत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं या किसी अन्य क्षेत्र में काम करते हैं इसे लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. कल्याणी रावत भी मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं. वो हमेशा अपने परिवार को निजी रखना पसंद करती थीं.
ये भी पढ़ें: Pradeep Rawat Death: सालों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रदीप रावत, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















