Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन को साउथ सिनेमा का पहला अवॉर्ड मिला:कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए, प्रभाष स्टारर इस फिल्म में अश्वस्थामा बने

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन शनिवार को केरल के कोच्चि स्थित एडलक्स कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस सेरेमनी में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन ने फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (तेलुगु) का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड रहा। प्रभास स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था। इधर फिल्म पुष्पा 2 ने तेलुगु कैटेगरी में पांच अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) शामिल रहे। तमिल कैटेगरी में फिल्म अमरन ने सात अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल हैं। मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर श्रीनिवासन को मरणोपरांत दिया गया। सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा, निधि अग्रवाल, अपर्णा बालमुरली और प्रणिता सुभाष ने लाइव परफॉर्मेंस दी। अमिताभ बच्चन सेरेमनी में शामिल नहीं हुए फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस सेरेमनी में शामिल नहीं हुए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का इतिहास फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर मैगजीन द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी, शुरुआत में केवल हिंदी फिल्मों के लिए यह सेरेमनी होती थी। फिर 1964 में दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल-तेलुगु) के लिए अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई। वहीं, मलयालम 1967 में और कन्नड़ भाषा की फिल्में 1970 में शामिल हुईं। समय के साथ हर इंडस्ट्री के लिए अलग सेरेमनी आयोजित होने लगी। पहले ये सेरेमनी मुंबई में हिंदी फिल्मों के अवॉर्ड्स के साथ होती थी, लेकिन 1976 के बाद साउथ सेगमेंट को अलग कर चेन्नई और हैदराबाद में शिफ्ट किया गया। फिल्मफेयर साउथ की बात करें तो कमल हासन के नाम सबसे ज्यादा इंडिविजुअल अवॉर्ड (19) और सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स (17) का रिकॉर्ड है। बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में के. विश्वनाथ और के. बालाचंदर ने सबसे अधिक 8-8 अवॉर्ड्स जीते हैं। म्यूजिक में एआर. रहमान 18 अवॉर्ड्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं, प्लेबैक सिंगिंग में के. एस. चित्रा और श्रेया घोषाल को 10 अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्मों के रिकॉर्ड की बात करें तो नुव्वोस्तानंते नेनोड्दांताना और आरआरआर ने एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड्स जीते हैं। वहीं, अन्नियन, बाहुबली 2, सूररई पोट्रु और अमरन जैसी फिल्मों ने 8-8 अवॉर्ड्स हासिल किए। ------------------------ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:कार्तिक आर्यन-अभिषेक बच्चन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट जिगरा के लिए चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस; लापता लेडीज ने रिकॉर्ड 14 अवॉर्ड जीते 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन और अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। आलिया भट्ट फिल्म जिगरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। बेस्ट फिल्म लापता लेडीज रही और इसी फिल्म के लिए किरण राव ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

'ग्रोथ ने मुझे स्टैंडर्ड सिखाया', हार्दिक पांड्या की नई GF के बाद एक्स वाइफ नताशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

हार्दिक पांड्या अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका का 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं जो सुर्खियों में छाई रहीं. अब इन सबके बीच हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने हीलिंग और स्टैंडर्ड पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

Continue reading on the app

  Sports

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को महाठग बताया, कहा- ‘बिना घूस कोई काम नहीं, कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल’

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों को ‘महाठग’ की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा … Sun, 22 Feb 2026 20:26:32 GMT

  Videos
See all

CM Yogi Vs Avimukteshwaranand:शंकराचार्य Vs योगी..कहां तक जाएगी ये लड़ाई? | UP Politics | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:08:21+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:15:06+00:00

Muslim Converts To Hinduism: 'घर वापसी' पर 'ग्राउंड फाइल्स' खुलने वाली है |Top News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:05:57+00:00

Pakistan Afghanistan War Live: Border पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ गया जंग? N18G | Taliban #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:09:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers