eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा
डिजिटल प्रमाणीकरण सेवाएं देने वाली कंपनी ईमुद्रा ने अपने प्रमाणन प्राधिकरणों की ओर से जारी सुरक्षा कुंजियों में खामी सामने आने के बाद सुरक्षित सॉकेट लेयर (एसएसएल) और ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी (टीएलएस) प्रमाणपत्र कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एसएसएल और टीएलएस ऐसे सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं, जो इंटरनेट पर वेबसाइट और उपयोगकर्ता के ब्राउजर के बीच भेजी जाने वाली जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
इनका इस्तेमाल करने वाली वेबसाइट के पते की शुरुआत ‘एचटीटीपीएस’ से होती है। इस खबर के बीच कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को बीएसई में 20 प्रतिशत टूटकर 345.25 रुपये के निचले सर्किट पर आ गया। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘वैश्विक डिजिटल ट्रस्ट कंपनी ईमुद्रा लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वैश्विक एसएसएल/टीएलएस प्रमाणपत्र कारोबार से स्वेच्छा से बाहर निकलने का फैसला किया है।’’ ईमुद्रा डिजिटल हस्ताक्षर और वेबसाइट सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करती है, जो इंटरनेट ब्राउजर और वेबसाइट के बीच सुरक्षित कनेक्शन स्थापित करने में मदद करते हैं।
कंपनी के आठ प्रमाणन प्राधिकरणों (सीए) में निर्धारित मानकों के मुकाबले कमजोर सुरक्षा कुंजियों का इस्तेमाल किया गया था। साइबर अपराधी इन सुरक्षा कुंजियों का दुरुपयोग कर किसी वैध भुगतान कंपनी की नकल करने वाली फर्जी वेबसाइट बना सकते थे। इसके जरिये लोगों को भुगतान करने या अपनी निजी जानकारी साझा करने के लिए गुमराह किया जा सकता था।
एक साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मोजिला को इस खामी की जानकारी दी थी। शोधकर्ता के मुताबिक, ईमुद्रा के प्रमाणन प्राधिकरणों की ओर से जारी कुछ कमजोर सुरक्षा कुंजियों का कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से विश्लेषण कर उनका गुप्त स्वरूप निकाला जा सकता था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने ईमुद्रा में सुरक्षा संबंधी घटना की जांच के लिए एक विशेष दल गठित किया है।
ईमुद्रा के चेयरमैन वी. श्रीनिवासन ने वैश्विक एसएसएल/टीएलएस प्रमाणपत्र कारोबार से जुड़ी हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी ने इस मामले को जिम्मेदारी से संभाला। उन्होंने कहा कि खामी का पता चलने के 14 घंटे के भीतर प्रभावित प्रमाणन प्राधिकरणों को निरस्त कर दिया गया और मामले की जानकारी भी समय पर सार्वजनिक की गई। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘प्रभावित प्रमाणन प्राधिकरणों से अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया था।
कंपनी के बुनियादी ढांचे से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई और न ही कोई डेटा चोरी हुआ। सभी भौतिक और डिजिटल सुरक्षा नियंत्रण बरकरार रहे।’’ श्रीनिवासन ने कहा कि वैश्विक एसएसएल/टीएलएस प्रमाणपत्र कारोबार से कंपनी के कुल वैश्विक राजस्व का करीब एक प्रतिशत ही आता है। कंपनी ने कहा कि डेटा संप्रभुता और अनुपालन संबंधी बढ़ती जरूरतों के कारण इस कारोबार की जटिलता और लागत लगातार बढ़ रही है।
साथ ही, कुछ बड़ी कंपनियां एसएसएल/टीएलएस प्रमाणपत्र मुफ्त में उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में कंपनी के कुल राजस्व के मुकाबले इस कारोबार में निवेश पर प्रतिफल और व्यावसायिक संभावनाएं सीमित हो गई हैं। ईमुद्रा ने कहा कि एसएसएल/टीएलएस कारोबार उसके व्यापक डिजिटल समाधान पोर्टफोलियो का एक हिस्सा है।
कंपनी अब अपने मुख्य उद्यम समाधान और एसएसएल/टीएलएस से इतर डिजिटल ट्रस्ट सेवाओं पर अधिक ध्यान देगी, जहां वह ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य सृजित कर सकती है।
Delhi Influencer Racially Abuses Tripura Man: कंटेंट के लिए 'नस्लीय लिंचिंग'! | Amir Shokeen
Delhi Influencer Racially Abuses Tripura Man: कंटेंट के लिए 'नस्लीय लिंचिंग'! | Amir Shokeen सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स, लाइक्स और व्यूज की अंधी भूख में दिल्ली के एक तथाकथित कंटेंट क्रिएटर ने इंसानियत और कानून की सारी सीमाएं लांघ दीं! दिल्ली के रहने वाले इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन (Amir Shokeen) द्वारा पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के एक जनजातीय युवक के साथ की गई सरेआम बदसलूकी, नस्लीय टिप्पणी और अनुचित व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश फैल गया है। #AmirShokeen #TripuraYouth #RacialAbuse #DelhiInfluencer #StopRacism #NortheastIndia #Tripura #KirenRijiju #ManikSaha #DelhiPolice #IFSO #AmirShokeenArrested #BadaHinduRao #CrimeNews #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Republic Bharat










